बिहार : आखिरकार दम तोड़ दी सुदमिया देवी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 29 अक्टूबर 2015

बिहार : आखिरकार दम तोड़ दी सुदमिया देवी

mahadalit-sudamiya-death
पटना। दीघा मुसहरी में करीब 80 घरों में मुसहर समुदाय के लोग रहते हैं। करीब साढ़े सौ की जनसंख्या है। यहां पर रहने वाले सामाजिक-आर्थिक दृष्टिकोण से पिछड़ गए हैं। आजादी के 68 सालों से मतदान कर नेताओं की तकदीर और तस्वीर निखारते हैं। तकदीर और तस्वीर निखर जाने के बाद नेताओं के द्वारा मुसहर समुदाय का ख्याल नहीं किया जाता है। इसके कारण बदतर जिदंगी जीने को बाध्य हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण नियोजन कार्यक्रम के तहत घर बना था। जो जर्जर हो गया है। इस समय जर्जर घर में रहते हैं। अभी स्वर्गीय भदई मांझी की बेटी सुदमिया देवी की हालत खराब है। वह आज सांस छोड़ दी।

5 भाई-बहन चले गए। भदई माँझी और दुखनी देवी के अंतिम पुत्री सुदमिया देवी बच रही थीं। वह भी आज परलोक चली गयी। इस तरह सबसे पहले दुखनी देवी की मौत हुई। इसके बाद अशोक माँझी,गहनी देवी,भदई माँझी,गणेश माँझी,महेश माँझी और लक्ष्मीनिया देवी। कुछ दिनों से बीमार चल रही सुदमिया देवी आज दम तोड़ दी। कोई बाल-बच्चा नहीं है। 

कोई टिप्पणी नहीं: