मुंबई, 22 नवंबर, बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने अब तक करीब 300 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है , सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी और सलमान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म प्रेम रतन धन पायो 12 नवंबर को प्रदर्शित हुयी थी । भारतीय बाजारो में फिल्म ने 177 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की है जबकि इसका ग्रास क्लेकशन 240 करोड़ रूपये से अधिक है । विदेशों में भी यह फिल्म शानदार कमाई कर रही है और अब तक करीब 60 करोड़ रूपये की कमाई कर चुकी है । इस तरह प्रेम रतन धन पायो ने देश विदेश में 300 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली।
प्रेम रतन धन पायो से पहले सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान ने 626 करोड़,किक ने 377 करोड़ और एक था टाइगर ने 320 करोड़ की कमाई की है । उल्लेखनीय है कि प्रेम रतन धन पायो को देश में 4,500 और विदेशों में लगभग 1,100 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया। प्रेम रतन धन पायो में सोनम कपूर, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर, अरमान कोहली और नील नितिन मुकेश की भी अहम भूमिका है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें