रांची,15 नवम्बर, झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुबर दास ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर आज यहां श्रद्धांजलि दी। सुश्री मुर्मू और श्री दास ने कोकर में भगवान मुंडा की समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इसके बाद उन्होंने बिरसा चौक पर भगवान मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राज्यपाल ने इस मौके पर कहा कि भगवान मुंडा ने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया । उन्होंने कहा,“आज उनके बलिदानों को याद करने और उनके दिखाये मार्ग पर चलने का प्रण लेने की जरुरत है ।”
श्री दास ने कहा कि भगवान मुंडा उत्पीडन मुक्त,भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त समाज बनाना चाहते थे ।आज उनके सपनों को पूरा करने की आवश्यकता है ।इस मौके पर राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य सी पी सिंह,लुईस मरांडी,आमरे बौरी,रांची के महापौर आशा लाकरा और विधायक चरण राम मौजूद थे ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें