बिहार की तर्ज पर महागठबंधन के बारे में अभी निर्णय नहीं : अखिलेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 नवंबर 2015

बिहार की तर्ज पर महागठबंधन के बारे में अभी निर्णय नहीं : अखिलेश

akhilesh yadav
संतकबीरनगर 15 नवम्बर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि राज्य में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में बिहार की तर्ज पर महागठबंधन के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी । श्री यादव आज यहां एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंनें पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में एक साल से भी जयादा का समय बाकी है लिहाजा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ महागठबंधन के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी ।

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के चुनाव में वहां की जनता ने विकास को लेकर जो निर्णय दिया है वही निर्णय पंचायत चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने पहले ही दे दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार ने विकास के ढेर सारे कार्य किये हैं और इसी के बल पर विकास के एजेंडा के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेंगे क्योंकि उनके पास विकास की लंबी फेहरिश्त होगी। मुख्यमंत्री यहाँ करीब 15 मिनट रहे।

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में उठे अन्तर्कलह तथा 60 वर्ष से अधिक के नेताओं को राजनीति छोड समाज सेवा से जुडने के अमित शाह के बयान पर श्री यादव ने कहा कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की बार बार नाराजगी के सवाल को उन्होंने टाल दिया और कहा कि संतकबीरनगर में समाजवादी पेंशन योजना का कोटा बढाने की सपा सरकार की योजना पर बात करें तो बेहतर है। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों खासकर समाजवादी एम्बुलेंस 102 तथा 108 सहित अन्य योजनाओं की सफलता तथा जनता को राहत मिलने को सरकार की कामयाबी बताया। 

कोई टिप्पणी नहीं: