अली ने फैंस को दिया अपने साथ काम करने का मौका - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 7 नवंबर 2015

अली ने फैंस को दिया अपने साथ काम करने का मौका

ali-fazal
यशराज फिल्म के यूटूब चैनल वाय फिल्म के द्वारा हाल में ज़ारी किया गया वेब सीरीज 'बैंग बाजा बारात' के  ट्रेलर को  दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस  वेब सीरीज में अली फज़ल और नई अदाकारा अंगिरा धर मुख्य किरदार में नज़र आनेवाले हैं। इस वेब सीरीज में अली ने अपने फैंस को भी साथ काम करने का मौका दिया है। वेब सीरीज की शूट पुणे में चल रही थी और अचानक अली के फैंस उन्से मिलने वहां पहुंच गए। 

करीब 3 घंटे इंतज़ार करने के बाद फैंस को अली से मिलने  मौका मिला। फैंस से मिलकर अली ने ना सिर्फ उनसे  बातचीत की बल्कि अपने पूरी टीम से फैंस का परिचय करवाया। इतना ही नहीं अली ने अपने फैंस को भेंट में अपने वेब सीरीज में काम करने का मौका भी दिया। इस वेब सीरीज में अली के फैंस अली की शादी में बाराती बनकर नज़र आनेवाले हैं।फैंस के मुताबिक अली के साथ काम करने का उनका सपना पूरा होगया।  

कोई टिप्पणी नहीं: