बिपाशा बसु ने कई भूतिया फिल्मों से हॉरर शैली पर राज किया है और अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे जल्द ही टेलीविजन पर एक हॉरर शो में नजर आयेंगी। बिपाशा ने सिल्वर स्क्रीन पर हॉरर सीरीज में धाक जमाने के बाद छोटे परदे पर एक हॉरर प्रोजेक्ट‘ ‘डर सबको लगता हंै’ का चयन कर लिया है। यह शो 31 अक्टूबर रविवार रात 10 बजे से एंड टीवी के दर्शकों के बीच होगा।
बिपाशा की हॉरर फिल्मों- राज सीरीज, आत्मा, क्रिचर और अलोन की तरह ही छोटे परदे का यह प्रोजेक्ट भी अनूठा है। इसका नाम है- डर सबको लगता है।
हॉरर शैली में एक टीवी मिनी-सीरीज होगी और बिपाशा इसे एंकर करेंगी। शो पर एक क्रिएटिव डायरेक्टर की नजर होगी। लेकिन विभिन्न एपिसोड्स का निर्देशन अलग-अलग निर्देशकों द्वारा किया जायेगा। एंड टीवी के इस शो में बिपाशा बिल्कुल नये अवतार में नजर आयेंगी- जैसे कि एक भूतनी? यह सीरीज एपिसोडिक होगी और इसमें सप्ताह-दर-सप्ताह कई हॉरर सीरीज दिखाई जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें