माली में सभी बंधक मुक्त, होटल से 27 शव बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 नवंबर 2015

माली में सभी बंधक मुक्त, होटल से 27 शव बरामद

all-rescue-in-mali
बमाको 20 नवंबर, पश्चिम अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में एक लग्जरी होटल पर आज हुए आतंकवादी हमले में बंधक बनाये गये सभी 170 लोगों को नौ घंटे के कड़े संघर्ष के बाद मुक्त करा लिया गया लेकिन इस कार्रवाई के दौरान तीन बंधकों के मारे जाने की आधिकारिक जानकारी दी गयी है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने बताया है कि शांतिसैनिकों ने होटल में 27 शव देखे हैं। सूत्रों के अनुसार इनमें से कम से कम 22 शव बंधकों के थे। 

अलकायदा समर्थित एक अफ्रीकी जेहादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है। माली के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता अमादु सांगो ने फ्रांसीसी टीवी बीएफएमटीवी को बताया कि रेडिसन ब्लू होटल में बंधक बनाये गये सभी लोग अब सुरक्षित है और होटल से बाहर हैं।उन्होंने बताया कि दो हमलावरों को मार गिराया गया है और मुक्त् कराये लोग फिलहाल स्थानीय प्रशासन की निगरानी में हैं। इससे पहले माली के सुरक्षाबल ने 80 बंधकों को छुड़ाया था जिनमें से 20 भारतीय नागरिक थे। 

संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने बताया है कि शांतिसैनिकों ने होटल में 27 शव देखे हैं। सूत्रों के अनुसार इनमें से कम से कम 22 शव बंधकों के थे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। रिहा कराये गये लोगों के अनुसार हमलावर अंग्रेजी में बातचीत कर रहे थे। होटल के मालिक रेजिदोर होटल ग्रुप के अनुसार हमलावरों ने होटल के कर्मचारी समेत 170 लोगों को बंधक बनाया था । बंधक बनाये जाने के दौरान ही 30 लोग बचकर भाग निकले थे। बंधक बनाये गये लोगों में भारत, चीन , तुर्की और फ्रांस के नागरिक भी थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: