पीटर मुखर्जी 23 नवंबर तक पुलिस हिरासत में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 नवंबर 2015

पीटर मुखर्जी 23 नवंबर तक पुलिस हिरासत में

peter-mukherjee-judiciary-custody-till-23
मुुंबई, 20 नवंबर, महाराष्ट्र की एक स्थानीय अदालत ने आज शीना बोरा हत्या मामले में स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी को आज 23 नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पीटर को कल रात केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूछताछ के लिए बुलाया था और बाद में गिरफ्तार कर लिया था। पीटर को आज अदालत में पेश किया गया। सीबीआई ने अदालत से आग्रह किया था कि पूछताछ के लिए पीटर को हिरासत में भेजा जाये। पीटर के साथ ही उनके पुत्र राहुल को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया लेकिन बाद में उसे घर जाने की अनुमति दे दी गयी थी और आज सुबह उसे वापस पूछताछ के लिए बुलाया गया। 

पीटर मुखर्जी को भारतीय दंड विधान की धारा 120 (बी) आपराधिक षडयंत्र के तहत गिरफ्तार किया गया। राहुल ने इंद्राणी और पीटर के बीच टेलीफोन पर हुयी बातचीत की कुछ ऑडियो सीबीआई को उपलब्ध कराई है। सीबीआई ने अदालत को बताया कि पीटर को शीना बोरा की हत्या की जानकारी थी लेकिन उन्होंने जांच कर्ताओं को कुछ भी नहीं बताया। राहुल और पीटर को कल आमने सामने बैठा कर पूछताछ से पता चला कि पीटर ने अपने बेटे से भी झूठ बोला था कि शीना को अमेरिका भेज दिया गया है। आरोप है कि शीना बोरा की 24 अप्रैल 2012 को मुख्य आरोपी इंद्राणी ने अपने पूर्व पति संजीव खन्ना और कार चालक श्यामवर राय की मदद से गला घोट कर हत्या की थी। हत्या के बाद शीना का शव किराये की कार में वर्ली स्थित पीटर के गैरेज में रखा गया था और दूसरे दिन तीनों ने रायगढ़ जिले के जंगल में शव को दफना दिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं: