'हेट स्टोरी 3' से टकराएगी फिल्म एंग्री इंडियन गौड़ेसेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 नवंबर 2015

'हेट स्टोरी 3' से टकराएगी फिल्म एंग्री इंडियन गौड़ेसेस

angry-indian-godess-story
विशाल पांड्या के निर्देशन में बनीं फिल्म हेट स्टोरी 3 और पैन नलिन निर्देशन में बनी फिल्म 'एंग्री इंडियन गौड़ेसेस' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे से टकराने वाली हैं।  दिसंबर महीने में यह दोनों ही फ़िल्में एक ही दिन पर रिलीज़ की जानेवाली हैं। हालांकि देखा जाए तो इन दोनों फिल्मों के रिलीज़ की तरीक छोड़कर और कोई समानता नहीं है । फिल्म 'हेट स्टोरी 3' काफी बोल्ड क़िस्म की फिल्म है जबकि फिल्म 'एंग्री इंडियन गौडेसेस' भारतीय सिनेमा के इतिहास में महिला मित्रता को दर्शाती पहली फिल्म है। इस फिल्म के स्टार कास्ट में सारा जेन, तनिष्ठा चैटर्जी, अनुष्का मनचन्दा, संध्या मृदुल, अमृत मघेरा, पवलीन गुजराल और राजश्री देशपंडे जैसे बहुमुखी कलकार शामिल हैं। 

कई फिल्म फेस्टिवलों में दिखाई जा चुकी यह फिल्म दर्शकों और समीक्षकों से काफी तारीफें बटोर चुकी है। इस फिल्म ने रोम फिल्म फेस्टिवल और टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में पीपल चॉइस अवार्ड भी हासिल किया है। इससे पहले फिल्म रिलीज़ की तरीक 27 नवंबर यानि रणबीर की फिल्म 'तमाशा' के साथ तय की गई थी, कुछ अड़चनों के कारण  यह मुमकिन नहीं हो पाया। अब फिल्म 'एंग्री इंडियन गौड़ेसेस'  को 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जानेवाला है।

इस बारे में बताते हुए  निर्देशक पैन नलिन का कहना है 'हम फिल्म 'एंग्री इंडियन गौड़ेसेस को 4 दिसंबर के दिन रिलीज़ करने जा रहे हैं। इस फिल्म को अंतरष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवलों और मामी फिल्म फेस्टवल में काफी अच्छी तारीफें मिली है। हम इस फिल्म को पहले भारतीय दर्शकों को दिखाना चाहते हैं

कोई टिप्पणी नहीं: