सर्राफा एसोसिएषन का दीपावली मिलन कार्यक्रम में पुश्पकरण सोनी का किया सम्मान ।
- परिवहन मंत्री ने व्यापारियों से बेखौफ होकर व्यवसाय करने का किया आव्हान ।
झाबुआ---चांदी सोना व्यापारी सर्राफा एसोसिएषन, द्वारा सोमवार रात्री 8 बजे से एक नीजि होटल में दीपावली मिलन समारोह एवं पुश्पकरण सोनी के प्रांतीय सरंक्षक नियुक्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस आयोजन में प्रदेष के परिवहन मंत्री भूपेन्द्रसिंह मुख्य अतिथि के रूप में तथा भाजपा के प्रदेष महामंत्री विनोद गोटिया, युवा नेता संजयसिंह, जबलपुर के पूर्व महापौर प्रभात जी,पूर्व विधायक गोपीकृश्ण नीमा,सर्वेष तिवारी विषेश अतिथि तथा झाबुआ विधायक षांतिलाल बिलवाल, विनित पाण्डे, एडवोकेट रमेष डोसी, पुश्पकरण सोनी, संगठन के अध्यक्ष महेष षाह, चेतन सोनी, ओम प्रकाष सोनी, सकल व्यापारी संघ के संरक्षक राजेन्द्र यादव, अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर, उपस्थित थे । मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री भूपेन्द्रसिंह ने उपस्थित सर्राफा एसोसिएषन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि चांदी सोने के व्यापारी समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते है और पूरे प्रदेष में इन्हे समाजसेवी के रूप में जाना जाता है ।उन्होने प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान के मुख्यमंत्रीत्व काल में सभी व्यापारी बिना किसी रूकावट के आसानी से अपने व्यवसाय करने का जिक्र करते हुए प्रदेष में अपने व्यापार के माध्यम से आदर्ष राज्य बनाने का आव्हान करते हुए कहा कि निर्भिक होकर इमानदारी से अपना व्यवसाय करें । उन्होने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याषी के पक्ष में अपना समर्थन देने का आव्हान किया प्रदेष भाजपा महामंत्री विनोद गोटिया ने अपने संबोधन में पुश्पकरण सोनी को प्रदेष सरंक्षक बनने पर बधाई देते हुए कहा कि सर्राफा व्यवसायी की नजर पारखी की नजर होती है और वे अच्छे बुरे की एक नजर में भांप लेते है ।उन्होने कहा कि किसी नगर के स्तर को यदि जानना है तो वहां के सर्राफा बाजार को देख कर ही षहर के हालत का पता चल जाता है । उन्होने झाबुआ सर्राफे की प्रसंषा करते हुए कहा कि यह नगर अपने आप में एक सम्पन्न नगर है । उन्होने 2003 तके भाजपा के प्रदेष में सत्ता में आने के बाद तथा षिवराजसिंह सरकार के 10 सालों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा से प्रदेष के विकास का काम प्रामाणिकता के साथ किया है और प्रदेष में सकारात्मक परिवर्तन आया है ।राजनीति करने वाले जानते है कि बहुत सी चिते राजनीति की समीरण मे ही तय हो जाती है । इस चुनाव में सर्राफा व्यापारी अपनी पारखी नजर से निर्णय लेकर योग्य व्यक्ति को निर्वाचित करने में अपनी भूमिका निभावेगें । युवा नेता संजयसिंह नेअपने सबांेधन में व्यापार को समाज के विकास में बडा योगदान देने वाला कारक बताया ।यदि व्यापार नही हो तो देष की कमर टूट जाती है ।व्यापार ही समाज मे बदलाव के साथ ही देष के विकास का मुख्य बिंदू होता है । उन्होने भाजपा सरकार द्वारा जीएसटी कानून लाये जाने का जिक्र करते हुए कहा कि इस कानून के बन जाने से व्यापारियों कोसिर्फ एक ही टेक्स के दायरे मे लाया जासकेगा । उन्होने दिलीपसिंह भूरिया के महाप्रयाण को राश्ट्रीय क्षति बताते हुए कहा कि उनकी 2014 में भाजपा सांसद के रूप में जीत षिवराजसिंह चैहान पर आम लोगों के विष्वास की जीत थी । प्रदेष सरकार सबका साथ- सबका विकास ध्येय वाक्य को लेकर समाज को गति देने का काम कर रही है । झाबुआ को्र गतिषील एवं विकसित बनाने के लिये तथा व्यापारियों के हित संरक्षण के लिये भाजपा प्रत्याषी को विजयी बनाने की अपील करते हुए षिवराज के विकास के सपने को साकार करने का आव्हान किया । जिले में रेल परियोजना को षुरू करने के लिये निर्मला भूरिया को समर्थन देने की उन्होने अपील की । पूर्व विधायक गोपीकृश्ण नीमा ने अपने संबोधन में सर्राफा व्यापारियों से अपने संबध होने तथा स्वयं के इस व्यवसाय से जुडे रहने का जिक्र करते हुए पारखी नजर से योग्य प्रत्याषी के रूप में निर्मला भूरिया को प्रचण्ड समर्थन देकर संसद में भेजने की अपील की । उन्होने षिवराज सरकार की व्यापारियों के हितों की योजना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में व्यापारियों पर 140 प्रकार के टेक्स थे वे अब घट कर 39 कर दिये गये है ।उन्होने जीएसटी कानून के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी । मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान द्वारा बिना थके अपने कर्तव्य निर्वाह के बारे में भी विस्तार से बताया ।उन्होने निर्मला भूरिया के विजयी होने पर रेल परियोजना के लिये अधिक से अधिक राषि केन्द्र से प्राप्त कर इसे यथाषीघ्र पूरा कराने की बात भी कहीं । इस अवसर पर संगठन के लिगल एडवाईजर रमेष डोसी ने भी कहा कि दिलीपसिंह भूरिया उनके परमे मित्र रहे है और यहां जो भी विकास हुआ वह कांग्रेस सरकार की ही देन है । रेल परियोजना माधवराव सिंधिया के रेलमंत्रीत्व काल में ही बन चुकी थी ।और प्रतिवर्श बजट भी दिया गया किन्तु प्रदेष सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण में मदद नही करने के कारण रेल परियोजना मे अवरोध पैदा किया गया । सकल व्यापारी संघ के सरंक्षक राजेन्द्र यादव ने भी अपने संबोधन में एनएच 59 की दुर्दषा, नगर में नगरपालिका की अकर्मण्यता के चलते व्याप्न्त गंदगी, पेयजल योजना की राषि तीन साल पूर्व ही प्राप्त हो जाने के बाद भी योजना का क्रियान्वयन का कार्य नपा द्वारा षुरू नही किये जाने धारा 165 क में जिला प्रषासन द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी नही करने तथा करीब 300 प्रकरणों के लंबित रहने का जिक्र किया उन्होने छोटी छोटी समस्याओं के निराकरण के लिये प्रभावी कार्रवाही करने की मांग की । सर्राफा एसोसिएषन के प्रदेष सरंक्षक पुश्पकरण सोनी ने भी सभी का दीपावली मिलन समारोह मे स्वागत करते हुए चुनाव में योग्य व्यक्ति को चयन करने की बात कहते हुए आदिवासी क्षेत्र मतें आइ्र जागृति का जिक्र किया उन्होने पण्डित हरिप्रसाद अग्निहौत्री का स्मरण करते हुए आदिवासी समाज में उनकी निर्लिप्त सेवा भावना के बारे में भी विस्तार से बताया । अतिथियों की उपस्थिति में पुश्पकरण सोनी को साफा बांध कर षाल श्रीफल से सर्राफा एसोसिएषन के अध्यक्ष महेषषाह, कोशाध्यक्ष चेतन सोनी एवं उपाध्यक्ष ओम सोनी ने स्वागत किया । आगन्तुक सभी अतिथियों का षाल श्रीफल से स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन मयंक रूनवाल ने किया तथा आभार महेष षाह ने व्यक्त किया ।
झाबुआ की बेटी- इन्दौर की महापौर का किया स्वर्णकार समाज ने सम्मान
झाबुआ---इन नगर से मेरा आत्मीय नाता रहा है, यही मेरा जन्म हुआ और षिक्षा भी यही से प्राप्त की थी । इसलिये मै सम्मान की आवष्यकता ही महसूस नही करती हूं।मेरा पूरा परिवार इसी नगर में रहता है। संसदीय क्षेत्र में हो रहे लोकसभा उप निर्वाचन में भाजपा के पक्ष में वातावरण निर्माण के लिये भाजपा की कार्यकर्ता होने के नाते मुझे यहां भेजा है । प्रदेष के मुखिया षिवराजसिंह चैहान के कुषल नेतृत्व के चलते प्रदेष में भाजपा के विधायक एवं सांसद है और भाजपा का परचम यहां लहरा रहा है । इस अंचल के विकास के लिये मुख्यमंत्री षिवराज ने कई योजनायें बनाई है । गा्रमीण अंचलों में तो प्रधानमंत्री सडक योजना की सडकों से यातायात सुगम हो गया है । मुख्यमंत्री की लाडली लक्ष्मी योजना,कल्यादान योजना, जननी सुरक्षा योजना, युवा रोजगार योजनाओं के अलावा विभिन्न वर्गो की पंचायते बुलाकर उनके विचार जानकार समाजोत्थान की योजनायें हमारे मुख्यमंत्री ने बनाई है ।आज भाजपा विष्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी है जिसके 10 करोड से अधिक सदस्य बन चुके है जो चीन की साम्यवादी पार्टी से भी आगे निकल गई है ।प्रधानमंत्री मोदी की जनधन योजना, सुरक्षा गांरटी स्कीम, बिटिया पढाओं योजना के साथ ही स्वच्छता अभियान ने जन आन्दोलन का रूप ले लिया है और उसे मूर्तरूप दिया जारहा है । उक्त उदबोधन स्थानीय गायत्री मंदिर में श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में विधायक एवं इन्दौर की महापौर श्रीमती मालिनी गौड ने व्यक्त किये । गायत्री मंदिर पर आयोजित श्रीमती गौड के सम्मान समारोह में सिहोरा जबलपुर की विधायक नंदिनी मरावी, नगरनिगम इन्दौर की पार्शद लक्ष्मी हेमंत, सरिता मंगवानी, एमआईसी मेंबर षोभा गर्ग, पार्शद लता लड्ढा,भाजपा एवं संघ कार्यकर्ता सोनू राठौर, मंडल महामंत्री मोहन राठौर, कमल लड्ढा के अलावा झाबुआ समाज की श्रीमती कृश्णा सोनी, संकल्प ग्रुप की श्रीमती भारती सोनी सहित बडी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित थे । श्रीमती मालिनी गौड ने अपने प्रभावी उदबोधन में 21 नवम्बर को होने वाले लोकसभा उप चुनाव में भाजपा की प्रत्याषी सुश्री निर्मला भूरिया को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाने का आव्हान करते हुए इस आयोजन की प्रसंषा करते हुए इसे आपसी मेलजोल का प्रतिक बताया । उन्होने स्वर्णकार समाज की धर्मषाला के लिये मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर से चर्चा कर जमीन उपलब्ध कराने में मदद करने का भरोसा दिया । उन्होने कहा कि सांसद के रूप में निर्मला भूरिया के निर्वाचित होने के बाद इस तरह की समस्याओं का निराकरण हो सकेगा । श्रीमती मालिनी गौड का स्वर्णकार समाज की ओर से पुश्पगुच्छो एवं मालाओं से समाज के अध्यक्ष रामेष्वर सोनी, संरक्षक बद्रीलाल कडेल, मुकेष सोनी, विनोद सोनी, लक्ष्मीकांत सोनी, डा. बलराज बर्मन, बाबूलाल खजवानिया, मदनलाल सहदेवडा, प्रदीप सोनी,कृश्णा सोनी,विमला,भारती सोनी,मोनिका,षकुंतला ,पुश्पा, सुमन, चेतना,पुश्पा,मोना, आदि ने स्वागत किया । स्वागत समारोह के बाद आगन्तुको के लिये स्नेह भोज का आयोूजन किया गया ।
जीवन में कमल की तरह निर्लिप्तता से ही परमात्मा से तादात्म्य होता है स्थापित-ओम नागर
- सत्यसाई सप्ताह के दूसरे दिन हुए नाम संकीर्तन
झाबुआ---मानव का जीवन कमल के पुश्प की तरह निर्मल और साफ रहना चाहिये । कीचड में रहते हुए भी कमल सदैव निर्लिप्त भाव से अपने उपर किसी भी प्रकार की गंदगी या दाग नही लगने देता है । इसी तरह संसार में रहते हुए भी मानव यदि भक्ति मार्ग अपना कर सांसारिक माया मोह से परे रह कर उस परमात्मा से तादात्म्य स्थापित कर लेता है तो उसका जीवन भी कमल की तरह पवित्रता को प्राप्त कर सकता है । श्री सत्यसाई बाबा भी कहते है कि जिस व्यक्ति पर सांसारिक माया जाल का पाष जकड जाता है यदि वह विशम परिस्थितियों में भी भगवान पर श्रद्धा भाव से भरोसा रखता है, परमात्मा उसकी सदैव मदद करता है। इसलिये कहागया है कि परमात्मा पर विष्वास रखने वाला जीवन में कदापि निराष नही होता है । उक्त सारगर्भित बात श्री सत्यसाई सेवा समिति द्वारा 17 नवम्बर से 23 नवम्बर तक मनाये जारहे श्री सत्यसाई्र सप्ताह में विवेकानंद कालोनी स्थित षरद पंतोजी के निवास सत्यधाम पर नाम संकीर्तन के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सेवा निवृत षिक्षक ओम प्रकाष नागर ने व्यक्त किये । प्रतिवर्षानुसार सत्यसाई सेवा समिति द्वारा सत्यसाई बाबा के 89 वे जन्मोत्सव सप्ताह के अवसर पर सप्ताह भर नाम संकीर्तन का आयोजन कर बौद्धिक प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किये जाते है । सप्ताह के दुसरे दिन आयोजित नाम संकीर्तन में राजेन्द्रकुमार सोनी, नगीनलाल पंवार, ज्योति सोनी,षुभदा पंतोजी,हिमांषु पंवार, गजानन यावले, षरद पंतोजी आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी । महा मंगल आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ दूसरे दिन के कार्यक्रम का समापन हुआ । आगामी 23 नवम्बर को समिति द्वारा धुमधाम से श्री सत्यसाई बाबा का 89 वां जन्म दिन मनाया जावेगा जिसके लिये तेयारिया अंतिम चरण में है ।
आध्यात्मिक उदबोधन देते हुए ओम प्रकाष नागर एवं बाबा की झांकी
- कांग्रेस ने स्वीकारी हार- दिग्विजयसिंह का बयान कांग्रेस की सच्चाई- भूपेन्द्रसिंह
झाबुआ---प्रदेष के परिवहन मंत्री भूपेन्द्रसिंह ने कहा कि झाबुआ,रतलाम संसदीय चुनाव एवं देवास में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपनी पराजय स्वीकार कर ली है । उन्होने कहा कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजयसिंह ने स्वयं ही कहा है कि कांग्रेस एक बिगडी हुई पार्टी है । और कांग्रेस के वरिश्ठ नेता भी मतदान के तीन दिन पूर्व ही अपनी हार स्वीकार कर चुके है । परिवहन मंत्री के अनुसार रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षे़त्र में भाजपा के बढेते जनाधार के चलते कांग्रेस बोखलाहट वाली स्थिति में दिखाई देने लगी है । चुनाव को चुनाव की तरह नही लेते हुए अनर्गल बयानबाजी करने का कार्य करके कांग्रेस क्या सन्देष देनेा चाहती है । कांग्रेस षासनकाल में तथा कांग्रेस प्रत्याषी श्री भूरिया के केन्द्रीय एवं प्रदेष मंत्रीमंडल में महत्वपूर्ण केबिनेट विभाग होने के बाद भी चार चार बार मंत्री रहने के बाद भी इस अंचल के विकास के लिये ऐसे कोई चार कार्य किये हो वे बतावे जबकि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान के कार्यकाल में अनवरत विकास की गंगा प्रवाहित हो रही है और करोडो की योजनाऐं वास्तविकता के धरातल पर अपना आकार ले रही है । श्री भूपेन्द्रसिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता चुनावी मैदान को छोड कर बडे नेताओं के आगे पीछे घुम रहे है क्यो कि जनता के पास जाने के लिये उनके पास कोई भी एजेंडा नही है ं। परिवहन मंत्री के अनुसार पूरे संसदीय क्षेत्र में भाजपा की बयार तेजी से बह रही है और भाजपा प्रत्याषी की जीत की आंधी को कोई रोक नही सकेगा ।
भाजपा महिला मोर्चा प्रकोश्ठ ने आयोजित किया मातृषक्ति सम्मेलन ।
- म्हिला एवं बाल विकास मंत्री मायासिंह ने भाजपा प्रत्याषी को विजयी बनाने की अपील की
झाबुआ---समाज में महिलाओं का स्थान सर्वोपरी होता है। मातृषक्ति ही पूरे समाज एवं परिवार के निर्माण की महत्वपूर्ण बिन्दू होती है। राजनैतिक रूप से परिपक्वता के चलते आज के युग में महिलाओं ने पुरूशो के समकक्ष अपनी स्थिति बना कर समाज को नई दिषा देकर दषा बदलने का काम किया है। प्रदेष की षिवराजसिंह सरकार ने जहां पिछले 12 बरसों में कांग्रेसी सरकार के राज में बीमारू राज कहे जाने वाले मध्यप्रदेष की दिषा एवं दषा बदल कर देष में नम्ॅबर एक का प्रदेष बनाने का काम किया है वही महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के द्वारा महिलाओं के सर्वागिण उत्थान एवं बेटियों की उज्जवल भविश्य बनाने के लिये ढेरों योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की स्थिति बेहतर से बेहतर बनाने में कोई कसर बाकी नही रखी है । लाडली लक्ष्मी योजना, सामूहिक कन्यादान एवं निकाह योजनाओं के साथ ही महिलाओं के लिये 50 प्रतिषत आरक्षण की व्यवस्था करके एक इतिहास बनाया है । इसी मातृ षक्ति को सम्मान देते हुए रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र के उप चुनाव में आदिवासी समाज के राश्ट्रीय नेता एवं भाजपा सांसद दिलीपसिंह भूरिया के असामयिक निधन से रिक्त हुई सीट पर उनकी ही पुत्री निर्मला भूरिया को उनके अंचल एवं प्रदेष के विकास के सपनों को पूरा करने के लिये भाजपा प्रत्याषी बनाया है। आप सभी बहिनों को मतदान के दिन षत प्रतिषत मतदान भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के निषान का बटन दबा कर करना ही है साथ ही अपने परिवार को भी भाजपा के पक्ष में मतदान के लिये प्रेरित करें । उक्त उदबोधन प्रदेष की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मायासिंह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला स्तरीय मातृषक्ति सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये । जिले भर से करीब 500 से अधिक मातृषक्ति ने इस सम्मेलन में सहभागिता की । इस अवसर पर इन्दौर की महापौर श्रीमती मालिनी गौड, महिला मोर्चे की प्रदेषाध्यक्ष एवं नगर प्रभारी मधुदाण्डोतिया, जिला प्रभारी ललीता पुरवैया, भोपाल की भाजपा नेत्री भावनासिंह, उशा चतुर्वेदी, षषि सिन्हा उपस्थित रही । मातृ षक्ति सम्मेलन को इन्दौर महापौर मालिनी गौड, ने संबोधित करते हुए महिलाओं से आग्रह किया कि भाजपा नेत्री निर्मला भूरिया को प्रचंड मतों से विजयी बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाह करें तथा पूरे संसदीय क्षेत्र में महिलाओं के सषक्तिकरण के कार्य में उनकी सेवाओं का लाभ उठावें । भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सर्व जनहिताय सर्व जन सुखाय की भावना से काम करती है । बैठक में किरण षर्मा, निवेदिता सक्सेना, षषि त्रिवेदी, हर्शा गिडवानी, संतोश राठौर, निर्मला अजनार, आषा डामोर सहित बडी संख्या में भाजपा नेत्रियों ने अपनी सहभागिता की । इस अवसर पर सभी उपस्थित महिलाओं ने संकल्प लिया कि आगामी 21 नवम्बर को बहिन निर्मला भूरिया को विजयी बनाने में वे पूरी निश्ठा एवं तत्परता के साथ अपनी सक्रिय भूमिका निभावेगी । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती किरण षर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्षन श्रीमती त्रिवेदी ने माना ।
मंत्री पारस जैन एवं गोनीकृश्ण नीमा ने व्यापारियों एवं गणमान्य जनों की बैठके ली
झाबुआ---प्रदेष के षिक्षा मंत्री पारस जैन एवं मध्यप्रदेष भाजपा व्यापारी प्रकोश्ठ के अध्यक्ष गोपीकृश्ण नीमा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याषी सुश्री निर्मला भूरिया को रेकार्ड मतों से विजयी बनाने के लिये जिले में तुफानी दौरा कर 6 विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों एवं गणमान्य जनों की वृहद बैठकों का आयोजन कर व्यापारियों के लिये प्रदेष एवं केन्द्र सरकार द्वारा लागू योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए भाजपा प्रत्याषी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया । नेता द्वय ने संयुक्त रूप से बुधवार को पेटलावद में दोपहर 12 बजे, थांदला में दोपहर 1 बजे, मेघनगर में दोपहर 2 बजे, रानापुर में सायंकाल 4 बजे, बोरी मे सायंकाल 7 बजे एवं झाबुआ में रात्री 8 बजे व्यापारियों की बैठके आयोजित करके भारतीय जनता पार्टी के लिये कार्य करने का आव्हान किया तथा कहा कि सिर्फ भाजपा ही व्यापारियों के हित सरंक्षण में तत्परता के साथ काम कर रही है । षिक्षा मंत्री पारस जैन ने इस अवसर पर व्यापारियों को सबंोधित करते हुए प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह के 12 वर्शीय कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा िकइस अवधि में प्रदेष देष में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में प्रथम पायदान पर पहूंच गया है । व्यापारियों को ढेरो सुविधायें यहां प्राप्त है । यदि हमारा सांसद भाजपा का होगा तो निष्चित ही केन्द्र सरकार तक अपनी बात पहूंचाने तथा व्यापारिक समस्याओं का निदान तेजी करने में सहुलियत होगी । सुश्री निर्मला भूरिया अनुभवी एवं ईमानदार तथा कर्मठ भाजपा नेत्री के रूप में समस्याओं के निराकरण मे ंअग्रणी भूमिका निभावेगी । इस अवसर पर प्रदेषाध्यक्ष व्यापारी प्रकोश्ठ श्री गोपीकृश्ण नीमा ने भी संबोधित करते हुए व्यापारियो से आव्हान किया िकवे पूरे मनोयोग से भाजपा के साथ जुड कर षिवराज के कार्यक्रमों एवं योजनाओं को क्रियान्वित करने में अपनी भूमिका निभावे ।
आज मुख्यमंत्री की 4 जगह होगी जनसभाएं
झाबुआ---लोक सभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याषी निर्मला भूरिया को प्रचण्ड विजयश्री दिलाने के लिये तथा जनता से रूबरू होकर केन्द्र एवं प्रदेष सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिये प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान आज 19 नवम्बर को संसदीय क्षेत्र में 4 जनसभाओं को संबोधित करके भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति के बारे में जनता को बतायेगें । जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान हेलिकाप्टर द्वारा रतलाम गा्रमीण के बांगरोद में विषाल जनसभा को संबोधित करेगें । मुख्यमंत्री 12-15 बजे झाबुआ विधानसभा के कुंदनपुर में तथा दोपहर 1 बजे आलीराजपुर षहर में एवं अन्तिम सभा दोपहर 2 बजे पेटलावद विधानसभा के जामली में संबोधित करेगें । मुख्यमंत्री की सभा के प्रभारी रतलाम गा्रमीण में मंत्री पारस जैन, झाबुआ विधानसभा में भूपेन्द्रसिंह, आलीराजपुर में पूर्व मंत्री महेन्द्र हार्डिया, एवं पेटलावद में रामेष्वर षर्मा विधायक रहेगें । भारतीय जनता पार्टी ने संसदीय क्षेत्र की जनता से अपील की है कि मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान की जनसभाओं में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रह कर कार्यक्रम को सफल बनावे ।
विकास की गंगा को देख कर कांग्रेस में हुई बोखला हट
- जनता का आषीर्वाद भाजपा के साथ- निर्मला भूरिया
झाबुआ---प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान के 12 वर्शीय कार्यकाल में अभी तक अंचल के विकास एवं दी गई क्षेत्रीय विकास की सौगातों से इस क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है और किसानों के लिये पर्याप्त बिजली की व्यवस्था होने से किसानों के लिये खेती लाभ का धंदा बन चुका है । प्रदेष सरकार की ढेरों कल्याणकारी योजनाओं के कारण प्रदेष आज देष में नम्बर एक का राज्य बन गया है और कृशि के क्षेत्र में पूरे देष में मध्यप्रदेष ने अग्रणी स्थान प्राप्त करके कई मर्तबा कृशि कर्मण अवार्ड हांसील किया है । इस संसदीय क्षेत्र में प्रदेष एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है तथा करोडो की परियोजनायें जिले को सौगात के रूप में मिली है । भाजपा के सुषासन से कांग्रेस पार्टी पूरी तरह बोखला चुकी है और कपउे फाडने वाली स्थिति में उसकी मनस्थिति दिखाई दे रही है । कांग्रेस पार्टी के प्रत्याषी प्रदेष सरकार एवं केन्द्र सरकार में केबिनेट मंत्री के रूप में रहने के बाद भी उन्होने सिर्फ अपना ही विकास कर करोडो की जायदाद बनाने के अलावा कुछ काम नही किया है । आदिवासियों को भ्रमित करने तथा झुठी बाते फैला कर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करना कांग्रेसी राजनीति का एक अंग बन चुका है । ऐसे में संसदीय क्षेत्र की जनता भी जान चुकी है केन्द्र में मोदी सरकार एवं प्रदेष में षिवराजसिंह चैहान की सरकार ही यहां योग्य जनप्रतिनिधि निर्वाचित होने पर इस अंचल का और भी तेजी से विकास होगा । कांग्रेस पार्टी इन दिनो मानसिक दिवालियेपन की स्थिति से गुजर रही है । आये दिन भाजपा एवं प्रदेष एवं केन्द्र सरकार पर अनर्गल एवं झुठे आरोप लगा कर जिले के वातावरण को दुशित करने के अलावा कुछ नही कर रही है । उक्त विचार भाजपा प्रत्याषी सुश्री निर्मला भूरिया ने व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रीय जनता अच्छी तरह जानती है कि जिले में गा्रम गा्रम तक प्रधानमुत्री सडक योजना एवं मुख्य मंत्री सडक योजना के माध्यम से आवागमन की बेहतर सुविधायें मुख्यमंत्री ने दी है। जिले के आदिवासी किसानों के आर्थिक उत्थान के लिये षून्य प्रतिषत ब्याज दर पर ऋण की सुविधा, केन्द्र की जन धन योजना, युवकों के लिये विभिन्न रोजगार मूलक योजनाओं को लागू करके कल्याणकारी सरकार ने अंचल की बेहतरी के लिये कोई कसर नही छोडी है । षिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिले में जो विकास भाजपा के राज में हुआ है, बिजली की पर्याप्त आपूर्ति की जारही है जिससे किसानों को सिंचाई कार्य में मदद मिली है । वही अंचल में हाल ही में मुख्यमंत्री ने 22 हजार करोड की लागत से नर्मदा लिंक स्प्रिंकलर योजना के माध्यम से हर गा्रम के खेत खेत तक उदवहन सिंचाई के लिये योजना का क्रियान्वयन षुरू कर दिया है जिससे पूरा अंचल पंजाब हरियाणा की तरह आच्छादित होगा । सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि रतलाम में मेडिकल कालेज की सौगात, झाबुआ में इंजिनियरिंग कालेज एवं आदर्ष महाविद्यालय की सौगात, भाबरा, रानापुर ,मेघनगर के लिये महाविद्यालय की सौगातों से षिक्षा के क्षेत्र में जिला आगे बढेगा । वही औद्योगिकरण की दिषा में भी मुख्यमंत्री की योजनाओं से रोजगार की अवसर और प्राप्त होगें । सुश्री भूरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी संभावित हार से पूरी तरह टूट चुकी है और हर दिन झुठे,आधारहीन प्रेस वक्तव्य जारी करके अपने आप को जनता की नजरों में और गिराने का ही काम कर रही है । पूरे क्षेत्र की जनता जानती है कि दिलीपसिंह भूरिया का सपना था कि यह संसदीय क्षेत्र एक आईडियल क्षेत्र बने, यहां की संस्कृति,परंपरा एवं हुनर का विकास हो और उनके ही सपनों को पूरा करने के लिये पार्टी ने उन्हे अपना प्रत्याषी बनाया है । जिससे कांग्रेस पार्टी के नेता बौखला गये है। किन्तु पूरे अंचल में जनता का व्यापक जन समर्थन मिलने के कारण भाजपा इस चुनाव में रेकार्ड मतों से जन आषीर्वाद से विजय का वरण करेगी और पूरा क्षेत्र कांग्रेस विहीन करने का सपना जन सहयोग से पूरा होगा ।
500 दो पहीया वाहनो कि रैली के साथ कांगेस की हूई जनसभा
पिटोल---नगर में दोपहर 3 बजे नगर कांगेस के झण्डे के बेनर तले 500 दोपहीया वाहनो का आगमन हुआ इसके पष्चात स्थानीय आजाद चोक पर विषाल जनसभा हुई जन सभा इसी क्षेत्र कागे्रस समर्थीत पंच सरपंच एवं कार्यकर्ता सामिल हुए। सर्वप्रथम स्वागत के बाद पिटोल छोटी के पुर्व सरपंच स्वागत भाषण के बाद मूख्यमंत्री की षिवराज सिंह की तुलना महाभारत के मामा कंस, सकुनी एवं रामायण के मामा मारीच से कि इन तीनो मामाओ ने कभी अपने भान्जो का भला नही किया । षिवराज व्यापम घोटाला कर प्रदेष के कर्णधारो का भविष्य अन्धकार का मे धकेल दीया था। पिटोल सरपंच ने भोपाल में सरपंचो पर हुए अत्याचार का बखान किया एवं सरपंचो के अधीकारो को छीनने का विरोध किया। वहाॅ पुर्व विधायक जेवीयर मेंडा ने महीने मोदी सरकार गरीबो का भला नही कर पाई 5 सालो में क्या भला करेगी केन्द्र एवं प्रदेष की गरीबो का ष्सोष्न करने वाली नितीयो का विरोध किया वर्तमान में जिला पंचायत अधयक्ष कागे्रस कि दबंग नेता सुश्री कलावती भुरीया द्वारा मध्यप्रदेष की सरकार को भूतो कि सरकार बताया जिसके कारण आज मध्यप्रदेष का गरीब अती गरीबी जी रहा है गरीबो के मुॅह से दाल छीन गयी वही गरीबो की फसलो के खराब हो जाने पर कोई सहायता नही मीली भाजपा के नेता अपने घर भर रहे है। राम मंदीर के नाम पर वोट माॅगकर राम को भूल गये है भगवान राम अभी बाहर पडे है। इन कार्यकमो के पष्चात बासवाडा से पधारे पुर्व केबीनेट मंत्री एवं वर्तमान बागीडोरा के काग्रेस विधायक श्री महेन्द्रसिह मालवीय ने हिन्दी एवं राजस्थानी भाषा मे ओजस्वी भाष्ण दिया उन्होने कहा कि कान्तीलाल भुरीया लोकसभा तीन बार गये । उन्होने झाबुआ के विकास में काफी योगदान दिया है। उन्होने राजस्थानी भासा मे आजादी का गीत गाया गीत के माध्यम से कान्तीलाल भुरीया के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरीत किया तथा 21 तारीख को हाथ के पंजे का बटन दबाकर कान्तीलाल भुरीया को भारी बहुमतो से जिताने की अपील कि इस कार्यक्रम में क्षेत्र काग्रेंसी नेता काना गुण्डीया , खुना गुण्डीया , राजेष बडदवाल , पेमा भाभोर , घनष्याम पंचाल , कन्या पंचाल , अब्बासी बोहरा , किषन नागर ,अनीरूघ्द नागर , सतीष नागर , दिनेष नागर , कार्यकर्ता मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन अब्बास अली बोहरा ने किया तथा आभार काना गुण्डीया ने माना।
भाजपा ने फर्जी मतदान के लिए अपने कार्यकर्ताओं पर बढ़ाया भारी दबाव: कांग्रेस
- कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा - ‘‘सावधान रहो’’
झाबुआ---रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव को इंदौरी स्टाइल एवं प्रशासन के दुरूपयोग की मदद से आसानी से जीत लेने का इरादा लेकर चली भारतीय जनता पार्टी मतदान के एक सप्ताह पूर्व ही घोर निराशा के दलदल मे फंसी हुई दिखाई दे रही है, क्योंकि चुनाव जीतने की उसकी सारी जांची-परखी-कामयाब रणनीतियां पूरी तरह फेल हो चुकी है। मतदाताओं ने भाजपा की आम सभाओं और उसके जनसंपर्क कार्यक्रमों के समय जो नकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, उससे पार्टी का शीर्ष नेतृत्व एकदम हड़बड़ा उठा है। भाजपा की चुनावी तैयारियों पर समीक्षात्मक टिप्पणी करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया एवं प्रवक्ता द्वय आचार्य नामदेव एवं हर्ष भट्ट ने आज जारी बयान में कहा है कि इस स्थिति के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को मजबूर होकर 13 से 19 नवंबर तक भोपाल में सारा राज-काज और जनहित के सब काम छोड़ कर संसदीय क्षेत्र में ही डेरा डालना पड़ा है। इसके अलावा राज्य सरकार के ’’अमीर’’ विभागों के एक दर्जन मंत्रीगण, 20 सांसद एवं करीब 60 पार्टी विधायक चुनावी मोर्चे पर तैनात किए गए हैं। प्रदेश के इतिहास की यह पहली घटना है जब किसी उपचुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी को इतना जबरदस्त फौज-फांटा मैदान में उतारना पड़ा है। कांग्रेस नेताओं ने बयान में आगे कहा है कि संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलों से इन दिनों जो सूचनाएं मिल रही हैं, उनके अनुसार मुख्यमंत्री की चुनाव सभाएं केवल दिखावा मात्र बनकर रह गई हंै। इन सभाओं में वे अपनी दस साल की वास्तविक उपलब्धियों को गिनाने की बजाए धड़ाधड़ करोड़ों-अरबों की नई-नई घोषणाएं कर रहें है जो कि उनको हास्यास्पद बना रही है क्योंकि मतदाता जानते है कि पिछले वर्षों में उन्होने जो घोषणाएं की थी वे अभी तक जमीन पर नहीं उतरी हंै। मंत्रीगण जिस ’’गोपनीय कार्य’’ के लिए पढ़ाव डाले हुए है उसका सच भी अब सार्वजनिक हो चुका है और कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस बारे मे शिकायत भी की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिन रणनीतियों ने आशा से अधिक जीत दिलवाई थी, उनके बेअसर हो जाने से भाजपा के भीतर ऊपर से नीचे तक भारी हडकंप मचा हुआ है। यह उपचुनाव चूंकि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के राजनीतिक भविष्य की दिशाएं तय करेगा इसलिए अब भाजपा ने 21 नवंबर को अधिक से अधिक फर्जी मतदान पर अपना सारा ध्यान केन्द्रित कर दिया है। ऐसी चर्चा है कि अगले तीन दिनों में पार्टी इसी दिशा में काम करेगी। भाजपा के जिन कार्यकर्ताओं को मतदान केन्द्रों पर लगाया जा रहा है और जिन्हें मतदाताओ को घरों से निकालने की जवाबदारी सौंपी गई है उनको सख्त लहजे में ताकीद की गई है कि वे 21 नवंबर को फर्जी मतदान पर अपना जोर लगाएं, जिससे कि पार्टी को पराजय की फजिहत से बचाया जा सके। कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया और उनके चुनाव संचालक शांतिलाल पडियार ने बताया है कि कांग्रेस ने भी तीनों जिलों के अपने कार्यकर्ताओं को भाजपा की ताजा व्यूह रचना के संबंध में आगाह कर दिया है और उनसे कहा है कि बीएलओ द्वारा मतदाताओं को घर-घर पर्ची वितरण में भी वे साथ रहें जिससे कि पर्ची वितरण की सरकारी व्यवस्था का भाजपा कोई दुरूपयोग न कर सके। इसके अलावा पार्टी की बूथ कमेटियों को भी इस संबंध में सतर्क कर दिया गया है। कांग्रेस के चुनाव संचालक ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर, झाबुआ के अलावा रतलाम एवं अलीराजपुर जिले के कलेक्टरो से भी फर्जी मतदान को रौकने हेतु माकूल प्रशासनिक प्रबंध करने का अनुरोध किया है।
मोदी सरकार ने खोली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के विकास की पोल
झाबुआ---मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अभय दुबे ने जारी एक बयान में बताया है कि भारतीय जनता पार्टी के बीते 12 वर्षों में मध्यप्रदेश में विकास के अवरूद्व होने की कहानी को स्पष्ट रूप से रेखांकित करता है। हाल ही में नरेन्द्र मोदी सरकार के नीति आयोग ने मध्यप्रदेश के जो सामाजिक सूचकांक के आंकड़े जारी किए हंै वे न सिर्फ चैंका देने वाले हैं अपितु मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के विकास के दावों की पोल भी खोलते हैं।
पेयजल आपूर्ति - नीति आयोग के आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश में 2001 में जहां 25.3 प्रतिशत लोगों को नल के औपचारिक स्त्रोत से पीने का पानी उपलब्ध था वहीं वर्तमान में यह घटकर 23.4 प्रतिशत रह गया है। इतना ही नही झाबुआ जिले में 2001 में 13.9 प्रतिशत लोगों के पास नल से पानी उपलब्ध था वह वर्तमान में 10.7 प्रतिशत रह गया है। अलीराजपुर में 2001 में 7.7 प्रतिशत लोगों को यह सुविधा उपलब्ध थी वहीं वर्तमान में 5.6 प्रतिशत रह गई है। इसी प्रकार रतलाम जिले में 34.8 प्रतिशत लोगों के पास नलों से पीने का पानी उपलब्ध था वह वर्तमान में घटकर 31.6 प्रतिशत रह गया है। शौचालय की उपलब्धता - यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मध्यप्रदेश के एक करोड़ 49 लाख परिवारों में से 70 प्रतिशत परिवार खुले में शौच जाने के लिए बाध्य हैं। वर्तमान में रतलाम जिले में 65.3 प्रतिशत लोग खुले मे शौच जाने के लिए विवश हैं। वहीं झाबुआ में यह आंकडा 87.7 प्रतिशत है और अलीराजपुर में 89 प्रतिशत है। इसका आशय साफ है कि मध्यप्रदेश भाजपा सरकार का सरोकार आदिवासी समुदाय के प्रति हमेशा उपेक्षा पूर्ण रहा है। विद्युत संसाधन - मध्यप्रदेश के परिवारों में बिजली की उपलब्धता के चैंकाने वाले आंकडे सामने आते हैं। जहां 2001 में 30 प्रतिशत लोगों के पास बिजली के कनेक्शन नहीं थे वे या तो केरोसीन लेंप या बिना बिजली के रहते थे। वहीं वर्तमान में यह आंकडा बढ़कर 33 प्रतिशत हो गया है अर्थात 50 लाख परिवार मध्यप्रदेश में ऐसे है जिनके घरों में बिजली के कनेक्शन की अपेक्षा केरोसीन लेंप लगाया जाता है या वे बगैर प्रकाश के रहते है। झाबुआ जिले में लगभग 40 प्रतिशत लोग बगैर बिजली के रहते हैं। वहीं अलीराजपुर में 39 प्रतिशत और रतलाम में 27 प्रतिशत लोगों के पास बिजली उपलब नहीं है। संपत्ति- इतना ही नहीं समूचे मध्यप्रदेश की 32 प्रतिशत आबादी ऐसी है जिसके पास परिसंपत्ति के नाम पर फूटी कौड़ी भी नहीं है। उपरोक्त आंकडों से यह स्पष्ट परिलक्षित होता है कि भाजपा सरकार के विकास के दावे वास्तविकता के धरातल पर दिखाई नहीं देते। समूचे देश में मध्यप्रदेश एक ऐसा प्रदेश है जिसमें बिजली कनेक्शनों की उपलब्धता कम हुई है। हाल ही में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा देश भर के स्कुली शिक्षा पर एक रिपोर्ट जारी की गई है, जिसे ‘‘एजूकेशन डेवलपमेंट इंडेक्स’’ के नाम से जाना जाता है। 35 राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में मध्यप्रदेश 32 वें स्थान पर आ गया है। मध्यप्रदेश की परिस्थिति यह है कि शिक्षा मात्र 12 प्रतिशत प्राथमिक स्कुलों में बिजली के कनेक्शन हंै। माध्यमिक शालाओं में 24.51, उच्चतर माध्यमिक शालाओं में 47 एवं प्राथमिक से लेकर हायर सेकण्डरी तक कुल मात्र 28.27 प्रतिशत स्कूलों में बिजली के कनेक्शन उपलब्ध है। मध्यप्रदेश के मात्र 13 प्रतिशत स्कूलों में कम्प्यूटर की शिक्षा उपलब्ध है। मध्यप्रदेश के 55 प्रतिशत स्कुल ऐसे हैं जहां पर हेडमास्टर के लिए प्रथक से कक्ष भी नही हंै। मध्यप्रदेश का हायर सेकण्डरी में संपूर्ण प्रदेश औसत 44.76 है। जहां प्राथमिक पाठशालाओं में 95 लाख से अधिक बच्चे प्रवेश लेते हैं वहीं हायर सेकण्डरी में यह आंकड़ा 12 लाख तक आ जाता है। आदिवासी बच्चों का हायर सेकण्डरी में प्रवेश मात्र 13 प्रतिशत है। यही हालत मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की है। समूचे देश में म.प्र. की शिशु एवं मातृ मृत्यु दर देश में सर्वाधिक है। इन तथ्यों से स्पष्ट प्रतीत होता है कि मध्यप्रदेश में विकास की सारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भंेट चढ़ गई है।
प्रियदर्शनी श्रीमती इन्दिरा गांधी की 98 वीं जयंति मनाई जावेगी
झाबुआ---भारत की महान नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्रीमती इन्दिरा गांधी की 98 वी जंयति जिला कांग्रेस द्वारा आज 19 नवम्बर गुरूवार को एकता दिवस के रूप मे मनाई जावेगी। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री एवं प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने बताया कि स्वगीर्य इन्दिराजी की जयन्ती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर दोपहर 10.30 बजे उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्पाजंलि अर्पित की जावेगी। इस अवसर पर प्रादेशिक स्तर, जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस एवं सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पूर्व विधायकगण एवं जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य जन उपस्थित रहेगे। श्रीमती गांधी की जयंति के उपलक्ष्य में आज 19 नवम्बर को जिले के सभी ब्लाक स्तर पर भी जयंति मनाई जावेगी।
कल्पना भूरिया के नेतृत्व में महिलो ने झाबुआ में किया कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में किया गहन जनसंपर्क
झाबुआ---महिला नेत्री कल्पना भूरिया के नेतृत्व में महिलाएॅ मंगलवार की शाम झाबुआ में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पक्ष मे अपना चुनाव प्रचार किया। वे शाम 6 बजे स्थानीय बस स्टैण्ड पहुंचकर वहां पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं महिला कार्यकर्ताओं से मिल कर एक रेली के रूप में ढोल-ढमाकों के साथ नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर अपना सघन चुनाव प्रचार किया। वहां पर श्रीमती कल्पना भूरिया का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रीमती भूरिया ने अपना जनसंपर्क अभियान स्थानीय बस स्टेण्ड से प्रारंभ किया तत्पश्चात वे वार्ड क्रमांक 7 पाॅवर हाउस रोड़, सुभाष मार्ग, नेहरू मार्ग, आजाद चैक, बाबेल चैराह, थांदला गेट, तेलीवाडा, अमन कालौनी, रूनवाल बाजार, लक्ष्मीबाई मार्ग, हुडा, भोज मार्ग, काॅलेज रोड होते हुए कालिका माता मंदिर पर समापन किया। श्रीमती भूरिया का स्थानीय लोगो ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव श्रीमती शायरा बानो, रेखा मेड़ा, बेबी बारिया, श्रीमती सूनिता रूनवाल, मालू डोडियार, नर्मदा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, जिला महामंत्री जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, पार्षद अविनाश डोडियार, धुमा डामोर, वरूण मकवाना, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट, राकेश सोनावा, लोकु माली, राकेश सोनावा, राजा अग्निीहोत्री, पिंटु शर्मा, इश्तियाख शेख, वसीम सैयद, गटाक मोहनिया, रिंकु रूनवाल, सहित अनेक महिला, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।
कैलाश विजयवर्गीय का बयान झाबुआ के मतदाताओं का अपमान: रवि सक्सेना
झाबुआ---मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रवि सक्सेना ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बयान ‘‘ यदि भाजपा को हराया तो झाबुआ का विकास रोक दिया जाएगा तथा जिले की जो भी समस्याएं मुख्यमंत्री को दी जाएगी उसे कचरे के डिब्बे मे डाल दिया जाएगा’’ अत्यंत निंदनीय एवं शर्मनाक तो है ही प्रजातंत्र की रीढ़ पर किया गया प्रहार है एवं रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं का घोर अपमान तथा आदर्श चुनाव संहिता का सरासर उल्लंघन है। रवि सक्सेना ने कहा है कि कैलाश विजयवर्गीय सत्ता के अहंकार में इस तरह के विवादास्पद बयान देने के आदी हो चुकें हंै। ‘‘ चुनाव आयोग को मैं ठोकर पे मारता हूं’’, ‘‘ शाहरूख खान का दिल पाकिस्तान में बसता है’’ तथा अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की तुलना कुत्ते से कर चुकें है। कैलाश विजयवर्गीय पहले भी दुष्कर्म और बलात्कार जैसे घृणित अपराधों पर महिलाओं के सम्मान के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी करके उनका निरादर कर चुकें हैं। श्री सक्सेना ने कहा है कि विजयवर्गीय ने सत्ता के नशे में मदमस्त होकर झाबुआ के मतदाताओं को धमकी देकर उनके स्वाभिमान को चोट पहुंचाने का दुस्साहस किया है जिसका बदला मतदाता भाजपा को हराकर कैलाश विजयवर्गीय के अहंकार पर पानी फेर कर लेगा। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि प्रजातंत्र में एक ही पार्टी सत्ता में रहे, यह जरूरी नहीं है। विजयवर्गीय के अहंकार से होता है कि वे भाजपा की फासिस्ट मनोवृत्ति के अनुसार एक ही पार्टी की सरकार ऐनकेन प्रकारेण चाहते हंै और प्रजातंत्र का गला घोटने में किसी भी हद तक जा सकते हैं। इस अहंकारी बयानबाजी का कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं झाबुआ जिले के मतदाता भाजपा को 21 नवंबर को जवाब देंगे।
मदिरा की दुकाने मतदान के 48 घण्टे पूर्व से बंद रहेगी
झाबुआ---मध्यप्रदेश लोक सभा उप निर्वाचन 2015 हेतु जिला झाबुआ में मतदान 21 नवम्बर 2015 को एवं मतगणना 24 नवम्बर को संपन्न होगी। मतदान सुचारू निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ डाॅ. अरूणा गुप्ता ने झाबुआ जिले की समस्त देशी/विदेशी मदिरा, दुकाने होटल बार तथा टूरिस्ट मोटेल एफ.एल.3 झाबुआ को मतदान समाप्ति के 48 घ्ंाटे पूर्व अर्थात 19 नवम्बर 2015 की शाम 5.00 बजे से 21 नवम्बर 2015 को मतदान समाप्ति तक बन्द रखने के लिए संबंधित व्यावसायियों को आदेशित किया है। इसी प्रकार 24 नवम्बर 2015 को मतगणना के दिन झाबुआ जिले की समस्त देशी/विदेशी मदिरा की दुकाने एवं टूरिस्ट मोटल एफ.एल.3 झाबुआ बन्द रखी जावेगी। उक्त अवधि में होटल,ढाबों, रेस्टोरेन्ट में किसी भी व्यक्ति को मदिरा बेचने परोसने की अनुमति नहीं रहेगी एवं मदिरा के व्यक्तिगत भण्डारण तथा गैर लायसेंस प्राप्त परिसर में मदिरा के भण्डारण पर पूर्ण रोक रहेगी।
मदिरा दुकानों की होगी विडियोग्राफी
झाबुआ ---निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा उप निर्वाचन 2015 की निर्वाचन अवधि में मदिरा दुकानो की निरंतर विडियोग्राफी करायी जाना है। शराब दुकानो पर विभिन्न घटनाओं की विडियों ग्राफी करने के लिये जिले की 33 दुकानो पर विडियो केमरे मय विडियोग्राफर के लगाये गये है।
छेडछाड का प्रकरण पंजीबद्ध
झाबुआ---फरियादिया ने बताया कि उसकी बहन उम्र 08 वर्ष आरोपी मनमोहन उर्फ बाउजी, निवासी 674 टिचर्स काॅलोनी मेघनगर की स्टेशनरी की दुकान पर कलर लेने गयी थी। आरोपी अंदर बुलाकर बुरी नियत से उसके अन्दरूनी अंगो पर हाथ लगाया। प्रकरण में थाना मेघनगर में अपराध क्रमांक 264/15, धारा 354 भादवि एवं 7/8 लै0अप0से0बा0सं0 अधि0 का कायम कर विवेचना में लिया गया।
दुर्घटना मे घायल की मोत
झाबुआ--- फरियादी हकरिया पिता दितीया डामोर, उम्र 40 वर्ष, वार्ड बाॅय जिला चिकित्सालय झाबुआ ने बताया कि निलेश पिता हिरालाल, उम्र 25 वर्ष निवासी झाबुआ की एक्सीडेंट में आयी चोंट के कारण ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। प्र्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में मर्ग क्र0 46/15, धारा 174 जा0फौ0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें