बिग मैजिक और 92.7 पर नया शो ‘जी सरजी‘ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 नवंबर 2015

बिग मैजिक और 92.7 पर नया शो ‘जी सरजी‘

big-masic
बिग मैजिक, ने अपने कंटेंट के विविधीकृत बुके से एक और खोजपरक काॅन्सेप्ट को लाॅच किया है। इस शो का नाम है ‘जी सरजी‘। इसका प्रसारण 11 नवंबर से प्रत्येक बुधवार और गुरूवार रात 10 बजे बिग मैजिक पर और बुधवार, गुरूवार रात 9 बजे 92.7 बिग एफएम पर किया जायेगा। अभिनेता अनूप सोनी दर्शकों को हास्यप्रद यात्रा पर ले जायेंगे। वे माजकिया स्केचेज के रूप में प्रोफेशनल वर्क सेट-अप में रोजमर्रा की शरारतों को सामने लायेंगे जोकि बाॅस और उनके अधीन काम करने वाले लोगों के बीच संबंधों पर फोकस करती हैं। इस शो में कई अन्य कलाकार भी होंगे जोकि अधीनस्थ का किरदार अदा करेंगे जो अमूमन अपने संबंधित बाॅसेस की सनक एवं मर्जी का शिकार होते हैं। शो में अधीनस्थ का चरित्र अदा करने वाला एक लोकप्रिय नाम है गौरव शर्मा हैं। 

शो के विषय में अनूप सोनी ने कहा, ‘‘दर्शकों ने मुझे छोटे पर्दे पर ज्यादातर गंभीर भूमिकायें निभाते हुये देखा है। लेकिन जी सरजी के साथ, उन्हें मुझे एकदम अलग अवतार में देखने का मौका मिलेगा। हम शो में विभिन्न काॅमेडी स्केच दिखायेंगे जिसमें मैं बाॅस का किरदार अदा कर रहा हूं। इसका सबसे अच्छी बात यह है कि प्रत्येक काॅमेडी स्केच दूसरे से अलग होगा फिर भी ‘बाॅस बनाम सब आॅर्डिनेट‘ की थीम बरकरार रहेगी। यह पहली बार है जब मैंने व्यंग्यात्मक काॅमेडी शो में काम किया है, और इससे अपने कौशल को भरपूर सामने लाने में मुझे मदद मिलेगी। मुझे प्रोमोज की शूटिंग करने में बहुत मजा आया और दर्शकों को इन प्रोमोज को देखकर यह आइडिया हो गया होगा कि मनोरंजन के बिंदु से हम उनके लिये क्या प्रस्तुत करने जा रहे हैं।‘‘

‘जी सरजी‘ के प्रत्येक एपिसोड में कई स्केचेज दिखाये जायेंगे, सभी एक प्रोफेशन, अलग-अलग तरह के बाॅसेस और उनके व्यवहार पर फोकस करेंगे। अनूप सोनी को बाॅस की भूमिका में देखने का मौका मिलेगा जिसे अविवेकी, दुखी, मूर्ख, असुरक्षित आदि होने के लिए ओसीडी की समस्या है। यही नहीं, वे विभिन्न प्रकार के प्रोफेशन में बाॅसेस बनेंगे। जैसे कभी काॅर्पोरेट एक्जीक्यूटिव तो कभी सरकार बाबू और यहां तक कि ट्रक ड्राइवर भी!

कोई टिप्पणी नहीं: