करन ने वर्कआउट के लिए सेट पर ही जिम बनवा लिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 नवंबर 2015

करन ने वर्कआउट के लिए सेट पर ही जिम बनवा लिया

karan-singh-grovar
टेलीविज़न से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले कलकार करन सिंघ ग्रोवर इनदिनों अपनी आगामी फिल्म हेट स्टोरी 3 को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। करन अपनी फिटनेस का बहुत ही ख़ास ख्याल रखते हैं। दिन भर की रूटीन में कुछ भी छूट जाए लेकिन करन अपना वर्कआउट बिलकुल नहीं छोड़ सकते। फिल्म 'हेट स्टोरी 3' के प्रमोशन के लिए काफी शहरों में टूर करना पद रहा है, साथ हि कारन इनदिनों अपने आगामी फिल्म 3देव के लिए माउंट आबू में शूटिंग भी कर रहे हैं। शूटिंग के वक़्त भी करन अपना वर्कआउट नहीं छोड़ना चाहते इसीलिए उन्होंने अपनी प्रोडक्शन टीम से गुज़ारिश करके अपने शूट के लोकेशन पर ही  जीम सेट उप करवाया है।

इस बारे में बताते हुए कारन ने कहा है ' मै अपने वर्कआउट को लेकर काफी सक्त हूँ।  अपने अपना वर्कआउट किसी भी हाल में नहीं छोड़ता। मै जहां कहीं भी जाता हूँ अपने वर्कआउट का कुछ न कुछ उपाय निकल ही लेता हूँ। माउंट आबू के सेट पर मुझे वर्कआउट के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी  इसीलिए मैंने अपने प्रोडक्शन टीम से गुज़ारिश की वो मेरे लिए एक छोटा सा जीम सेट उप कर दे। मेरे बात को गंभीरता से लेते हुए मेरे प्रोडक्शन टीम ने फ़ौरन सेट पर टेम्पररी जिम  सेट लगवा दिया।'  

कोई टिप्पणी नहीं: