छतरपुऱ (मध्यप्रदेश) की खबर (13 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 नवंबर 2015

छतरपुऱ (मध्यप्रदेश) की खबर (13 नवम्बर)

सहायता राषि स्वीकृत    

छतरपुर/13 नवम्बर/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने सड़क दुर्घटना में मृत दो व्यक्तियों के निकटतम वारिस को 15-15 हजार रूपये की सहायता राषि स्वीकृत की है। लवकुषनगर के वार्ड क्रमांक 11 निवासी इलियास सौदागर की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर उसकी पत्नि फरीदा खातून एवं बड़ामलहरा तहसील अंतर्गत ग्राम सूरजपुराखुर्द निवासी छोटे लाल लोधी की मृत्यु पर उसके पुत्र मंगल एवं मातादीन लोधी व पुत्री केषकली लोधी को आर्थिक सहायता राषि स्वीकृत की गई है। 

सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त     

छतरपुर/13 नवम्बर/कलेक्टर एवं जिला रजिस्ट्रार जनगणना डाॅ. मसूद अख्तर ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर तैयार करने एवं अपडेषन कार्य के लिये तत्काल प्रभाव से  सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। जिसके तहत जिला योजना अधिकारी राजेष कुमार साकेत को सहायक नोडल अधिकारी एवं जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक राहुल तिवारी को सहायक नोडल अधिकारी तकनीकी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त उक्त कार्य को समय-सीमा में संपादित कराने के उद्देष्य से सहायक सांख्यिकी अधिकारी एन.के. मौर्य, एम. बक्स, लेखापाल सुरेष कुमार खरया, सहायक ग्रेड-3 राम कृपाल गौंड, के.डी. रावत, नीरज बादल, सहायक षिक्षक उमाषंकर सोनी, भारत भूषण कगदीगर, आॅयल मैन वीरेन्द्र कुमार खरे एवं भृत्य मुन्नी लाल रैकवार तथा राम नाथ अहिरवार की ड्यूटी लगयी गयी है।     

फोटो निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्य षुरू

छतरपुर/13 नवम्बर/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार 1 जनवरी 2016 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले एवं पूर्व में किन्हीं कारणोंवष छूटे हुये पात्र मतदाताओं के नाम फोटो निर्वाचक नामावली में षामिल किये जाने हेतु 2 से 30 नवम्बर तक दावे-आपत्तियां नियत स्थानों पर प्राप्त की जाना हैं। अतः नामावली में नाम जुड़वाने के इच्छुक व्यक्ति प्रारूप 6 में आवेदन कर अपना नाम निर्वाचक नामावली में षामिल करा सकते हैं। पात्र मतदाताओं से अपील की गई है कि मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टी की जांच करें तथा नाम न होने पर निर्धारित प्रारूप में आवेदन संबंधित मतदान केन्द्र में उपस्थित बीएलओ के समक्ष जमा करायें। अप्रवासी भारतीय अपना नाम निर्वाचक नामावली में षामिल कराने के लिये फार्म 6 ए का उपयोग कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर प्रारूप मतदाता सूची 2016 उपलब्ध है। मतदाता अपने नाम तथा ईपिक नम्बर के आधार पर वोटर लिस्ट में सर्च सुविधा के माध्यम से अपनी प्रविष्टी दर्ज होने संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ई-रजिस्टेªेषन की सुविधा भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रभारी अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सामान्य निर्वाचन डी.पी. द्विवेदी ने बताया कि मतदाता अपने नाम, पिता-पति का नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग आदि प्रविष्टियों में व्याप्त अषुद्धियों में सुधार हेतु एवं अस्पष्ट अथवा ष्याम-ष्वेत फोटो को बदलवाने के लिये नियमानुसर फार्म 8, निर्धारित राषि के बैंक चालान के साथ भरकर बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं। इसी तरह यदि किसी मतदाता का उनकी जानकारी में नाम उनके निवास स्थान के अलावा अन्य स्थान पर भी मतदाता सूची में दर्ज हो, तो मतदाता स्वेच्छा से घोषणा कर फार्म 7 भरकर अन्य स्थानों से नाम काटे जाने की कार्यवाही करा सकता है। 

अभियान चलाकर आधार कार्ड बनाने हेतु दल गठित

छतरपुर/13 नवम्बर/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने 31 दिसम्बर तक आधार कार्ड को अभियान चलाकर पूर्ण करने के निर्देष जारी किये हैं। इस क्रम में जिले के षेष लगभग 4 लाख 30 हजार नागरिकों के आधार कार्ड बनाये जाना हैं। अभियान के सफल रूप से क्रियान्वयन के उद्देष्य से स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में दर्ज बच्चों के आधार कार्ड बनाने हेतु प्रातः 9 बजे से षिविर लगाये जायेंगे। आधार कार्ड आईसेक्ट तथा एमपी आॅन. कम्पनी के आॅपरेटरों द्वारा बनाये जायेंगे। आधार कार्ड के पंजीयन के लिये जिले के कुल 65 स्थानों का चयन किया गया है। इन केंद्रों में विगत् 12 नवम्बर से आधार कार्ड पंजीयन का कार्य प्रारंभ हो गया है। षासकीय अवकाष के दिनों में भी आधार कैम्प में पंजीयन कार्य किया जायेगा। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने आधार कार्ड पंजीयन कार्य की जिला स्तर पर माॅनिटरिंग के लिये एपीसीएम प्रदीप कुमार खरे 9424714633 एवं सीडीपीओ मकसूद खान 9424715891 को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह विकासखण्ड स्तर पर बीआरसीसी को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन की रिपोर्ट सौंपने के लिये भी निर्देषित किया गया है। कैम्प में निर्धारित संख्या के मान से आधार कार्ड न बनाये जाने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध अनुषासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। 

निःशक्त लाड़ली लक्ष्मी की पूजा से आत्मिक शांति  : संतोष गंगेले  

chhatarpur news
छतरपुर -इस संसार में जो भीजींव -जंतु ,मानव है या जो जीवित प्राणी है , वह अपनी मन आत्मा व वाणी को सुख की खोज करता है , सभी प्राणिओ में मानव बुध्दिमान ,ज्ञानी ,विवेकशाील है।   मानव अपने कर्मो ,धर्म ,शिक्षा ,नौतिक व ब्यवहारिक ज्ञान के कारण मानव से महामानव ,महापुरुष व देव स्थान तक पहुँच जाता है।  मानव कानून से अधिक सामाजिक व्यवस्थाओ ,परम्पराओ ,रीति रिवाज ,सामाजिक बंधन से डरता है इसीलिए वह सामाजिक प्राणी कहलाता है।   इस सामाजिक प्राणी को सुबह सूर्य उदय से लेकर विस्तर पर विश्राम तक जाने के बीच प्रतिदिन हजारो सावधानी पूर्वक प्रत्येक शब्दों ,नेत्रों ,कदमो व मन की चंचलता पर काबू रखना होता है।   अन्यथा सावधानी हटते ही दुर्घटना घट जाती है। चरित्र निर्माण व सामाजिक सरोकार साबित करने के लिए व्यक्ति का जीवन है।  मुझे अपनी आत्मा व मन को प्रशन्न रखने के लिए प्रभु ने रास्ता दिया है। में इस रास्ते पर अपनी कठिन परीक्षा के लिए तैयार हूँ।   निःशक्त लाड़ली लक्ष्मी की पूजा से मुझे आत्मिक शांति मिली !  प्रदेश के जो  पत्रकार साथी है ,यदि वहीँ निचले ,दबे कुचले लोगो की मदद करने का संकल्प लेकर पत्रकारिता करने लगे तो भारतीय संस्कृति को बचाया जा सकता है। उपरोक्त विचार गणेश शंकर विधार्थी प्रेस क्लब प्रदेश अध्यक्ष संतोष गंगेले ने दिवाली पर अपनों के वीच रखते हुए कहा की  हे प्रभु मुझे इसी प्रकार का रास्ता दिखाते रहना जिससे में दीन -हीन ,निर्बल ,असाह ,निःशक्त जानो की मदद कर सकूँ। हर बर्ष की भांति भी इस साल बिकलांग उषा बाल्मीक जो छतरपुर जिला की नौगाव तहसील में पूर्ब नगर पालिका अध्यक्ष श्री अंजुल सक्सेना जी के बंगला में बाजू में ही रहती है। को इन्तजार था , जो ईश्वर की कृपा से उषा के पूरे परिवार को कपड़े ,मिठाई ,दे कर उषा को फूल माला पहना कर समाज की लाड़ली लक्ष्मी की पूजा की। मेरे साथमेरे सहयोगी मित्र व गणेश शंकर क्लब के प्रदेश सदस्य श्री खेम चन्द्र रैकवार [आनंदा पेंटर ]पिपरी भी रहे। समाज सेवा का रास्ता कठिन है। समाज की अनेक बातों को भी झेलना पड़ता है। मै उषा बाल्मीक जो बचपन से अपंग ,बिकलांग है के घर ही दिवाली मनाता हूँ।  उन्होंने कहा की मेरे जीवन के ऐसे अनेक कार्य है यदि उन्हें हमारे देश के पत्रकार ,इलेक्ट्रानिक ,प्रिंट मिडिया समाज के सामने रख दें तो समाज की बिगड़ती स्तिथि में सुधार हो सकता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: