मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गृह ग्राम जैत में ग्रामवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गृह ग्राम जैत पहुँचकर ग्रामवासियों से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने 14 लाख 85 हजार की लागत से बने ग्राम पंचायत-भवन का लोकार्पण भी किया। श्री चौहान ने सुबह कुल देवी-देवता तथा माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने जन-दर्शन के दौरान ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह एवं पुत्र कार्तिकेय चौहान भी उपस्थित थे।
गुर्जर बने संस्कार मंच के उपाध्यक्ष
सीहोर। शहर के संस्कार, परम्पराओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बनाए जिला संस्कार मंच का विस्तार करते हुए जिला महामंत्री मनोज राठौर ने युवा समाजसेवी दिलीप सिंह गुर्जर को मंच का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री गुर्जर की नियुक्ति पर बधाई देने वालों में मंच के संरक्षक अखिलेश राय, प्रमोद पटेल, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, प्रदीप समाधिया, प्रिंस राठौर, अतुल तिवारी, सुरेन्द्र रल्हन, प्रदीप सक्सेना, दिनेश चौहान, वीरु वर्मा, नीरज चौरसिया, आशीष गुप्ता, अंकुर रुठिया, हेमंत रुठिया, नीरज धीमान, कृष्णा पांडे, प्रकाश सचिन महोबिया, राजेश कुशवाहा, मनोज विश्वकर्मा, नरेश रैकवार, प्रकाश मालवीय, मनोज कन्नौजिया, लखन ठाकुर, मनीष अग्रवाल, दिलीप राठौर, अरविन्द राठौर, मुकेश खत्री, केशर सिंह बगोरिया, प्रियांशु दीक्षित, राजेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विनोद जैन, सुमित माहेश्वरी, नीरज ताम्रकार, नीरज मेवाड़ा, जितेन्द्र परमार, मदन कुशवाहा आदि शामिल है।
आज से आरंभ होगी अमरजीत सिंह ट्राफी, पहला मैच भोपाल और सीहोर के मध्य
सीहोर। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में शहर के बीएसआई क्रिकेट मैदान पर स्वर्गीय सरदार अमरजीत सिंह स्मृति में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार से किया जाएगा। इस अवसर पर भोपाल और सीहोर क्रिकेट टीम के मध्य मैत्री मैच के साथ इस प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सरदार अमरजीत सिंह ट्राफी की सफलता के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रवाल ने एक समिति का गठन किया है। टूर्नामेंट समिति का अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह वर्मा, मदन कुशवाहा, महेन्द्र शर्मा, चेतन मेवाड़ा, हेमंत केसरिया, नीरज चौरसिया, अमित कटारिया, आशीष शर्मा, मनोज दीक्षित मामा, आशीष मेवाड़ा, कमलेश पारोचे आदि को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया की प्रतियोगिता का आरंभ सुबह नौ बजे किया जाएगा इस अवसर पर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने के लिए स्वर्गीय सरदार अमरजीत सिंह की पुत्र बधु श्रीमती अमाल सिंह एवं पौत्र समीर सिंह, देवनजीत सिंह और उनका परिवार उपस्थित रहेगा। अध्यक्षता लक्ष्मीकांत अग्रवाल, विशेष अतिथि के रूप में कलेक्टर सुदाम खाडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवशेष प्रताप सिंह, सचिव प्रमोद पटेल, एसएन पहलवान, आरआई विजय दुबे, नगर पालिका सीएमओ अमर सत्य गुप्ता, अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष संजय खंडेलवाल, सुरेन्द्र रल्हन, इरफान हुसैन, उल्लास सोलके, अक्षय दुबाने, सचिन कीर, प्रदीप पाहुजा, मनीष जैन, संतोष पांडे, नागेन्द्र व्यास आदि शामिल है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें