सूखा राहत के प्रकरण षीघ्र निराकृत करने के निर्देष
- दूसरी किष्त में 149 करोड़ रूपये मिले
छतरपुर/12 नवम्बर/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देषित करते हुये कहा है कि किसानों की फसल क्षति के षेष सर्वे कार्य को षीघ्र पूरा कर किसानों को सूखा राहत राषि का वितरण करें। उन्होंने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सूखा राहत बैठक के दौरान कहा कि राज्य षासन द्वारा पूर्व में जिले को 66 करोड़ रूपये आवंटित किये गये थे। अब दूसरी किष्त में जिले को 149 करोड़ 9 लाख 76 हजार रूपये उपलब्ध कराये गये हैं। इस प्रकार अब तक षासन द्वारा 215 करोड़ 9 लाख 76 हजार रूपये का आवंटन किया जा चुका है। पहली एवं दूसरी किष्त सहित अब तक छतरपुर तहसील के लिये 32 करोड़ 9 लाख 76 हजार रूपये, बड़ामलहरा के लिये 20 करोड़ 10 लाख रूपये, बक्स्वाहा के लिये 12 करोड़ 40 लाख रूपये, लवकुषनगर के लिये 10 करोड़ 50 लाख रूपये, चंदला के लिये 9 करोड़ 73 लाख रूपये, गौरिहार के लिये 18 करोड़ 30 लाख रूपये, नौगांव के लिये 28 करोड़ रूपये, महाराजपुर के लिये 17 करोड़ 70 लाख रूपये, राजनगर के लिये 33 करोड़ 30 लाख रूपये, बिजावर के लिये 17 करोड़ 35 लाख रूपये तथा घुवारा तहसील के लिये 16 करोड़ 7 लाख रूपये की सूखा राहत स्वीकृत की गई है। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने तहसीलदारों से कहा कि किसानों के बैंक खातों में कोषालय के माध्यम से राहत राषि का ई-पेमेंट द्वारा भुगतान कराने के बाद कलेक्टर कार्यालय को सूचित करें। उन्होंने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सहायक प्रबंधक श्री पटेरिया को बिना बैंक खाताधारक किसानों के खाते खोलने की कार्यवाही करने के निर्देष दिये। बैठक में जिपं सीईओ डाॅ. सतेन्द्र सिंह, एसडीएम डी.पी. द्विवेदी, रवीन्द्र चैकसे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
आर्थिक सहायता राषि स्वीकृत
छतरपुर/12 नवम्बर/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने अनुसूचित जाति वर्ग के 38 संकटापन्न हितग्राहियों को बीमारी के उपचार एवं भरण-पोषण हेतु 2-2 हजार रूपये की तात्कालिक सहायता राषि स्वीकृत की है। लाभांवित होने वाले हितग्राहियों में हरसेवक अहिरवार, लखन अहिरवार, मलखान अहिरवार, नथुवा अहिरवार, रामप्रसाद अहिरवार, मुन्नी कोरी, फूला अनुरागी, विजय अहिरवार, पाना अहिरवार, अषोक अहिरवार, छलिया अहिरवार, चिर्रा अहिरवार, अषोक अहिरवार, लम्पा अहिरवार, खरगा अहिरवार, कु0 रानी अनुरागी, संपत अहिरवार, खिलईया कोरी, भगोला अहिरवार, कुईया अहिरवार, उमा आदिवासी, लछुआ अहिरवार, प्रेमलाल अहिरवार, षारदा अहिरवार, टंटा अहिरवार, कटुवा अहिरवार, हरदास अहिरवार, कु0 आरती अहिरवार, जमनी बाई अहिरवार, सीताराम गौड़, परम लाल अहिरवार, आषाराम अहिरवार, भुवानी बाई अहिरवार, बृजेष अहिरवार, पप्पू सौर, ललती बाई अहिरवार, राजाराम अहिरवार एवं कालीचरण अहिरवार षामिल हैं।
निरंकार पाठक प्रभारी अधिकारी नियुक्त
छतरपुर/12 नवम्बर/कलेक्टर एवं जिला रजिस्ट्रार जनगणना डाॅ. मसूद अख्तर ने जिले के नगरीय निकायों में जनगणना संबंधी कार्यों का पर्यवेक्षण करने तथा नगरीय क्षेत्र के उप रजिस्ट्रारों को आवष्यक मार्गदर्षन प्रदान करने एवं समय सीमा में त्रुटिरहित कार्य कराने के उद्देष्य से परियोजना अधिकारी, षहरी विकास अभिकरण निरंकार पाठक को तत्काल प्रभाव से प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। श्री पाठक नगरीय क्षेत्र के वार्डों में भ्रमण कर जनगणना संबंधी कार्य समय सीमा में पूर्ण करायेंगे एवं कार्य की प्रगति से नोडल अधिकारी जनगणना को अवगत करायेंगे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर तैयार करने एवं आधार व समग्र आईडी नंबर को अपडेट करने का कार्य आगामी 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक किया जाना है। इस दौरान समस्त तहसील एवं नगर निकाय क्षेत्र में प्रगणक घर-घर दस्तक देकर वांछित जानकारी संग्रहित करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें