झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (12 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 नवंबर 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (12 नवम्बर)

आपसी विवाद मे महिला की मोत

पारा--- बिती दिपावली की रात को ग्राम पंचायत बावडी मे दो पक्षो मे आपसी विवाद के चलते ग्राम के पुर्व सरपंचे की पुत्रवधु की सीर मे गंभीर चोट लगने से मोत होगई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहा से करिब 8 किलोमिटर दुर ग्राम पंचायत बावडी मे पुर्व सरपंच जोगडीया निनामा के पुत्र रमेश की पत्नि अनकी बाई उम्र 45 वर्ष की सीर मे गंभीर चोट लगने के कारण सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र पारा मे उपचार के दोरान देर रात मोत होगई।बताया जाता हे कि पुर्व सरपंच व वर्तमान उपसरपंच मीठ्ठु निनामा के बिच कई दिनो से आपसी विवाद चल रहा था बुधवार दिपावली की शाम मे करिब 6 बजे के दरमियान इस विवाद ने तब विकराल रुप लेलिया जब जोगडीया का लडका अकरम अपने खेत मे पानी दे रहा था तब मिठु व छितु दोनो भाईयो ने अकरम से विवाद किया ओर कहा की तेरा नम्बर आ गया हे इसी बिच मिठु व छितु के चार पांच साथी भी वहा आगए थे। मिठु की बात का जवाब अकरम ने दिया व गाली गलोच हुई तो दोनो भाईयो ने अकरम पर लठ्ठ से वार किया जिसका  बचाव करने रमेश व उसकी पत्नि अनकी बाई आई जिससे अनकी बाई के सीर मे गंभीर चोट आई जिसे उपचार के लिए तत्काल पारा स्थित सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहा उपचार के दोरान घायल अनकी बाई की मोत को गई।वही रमेश व अकरम पत्थरो की चोट से घायल हे।  स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पारा चेाकी प्रभारी बी एस बघेल प्रघान आरक्षक मुनेन्द्र कुशवाह व भुरीया जी दलबल सहीत तत्काल घटना स्थल पहुचे व स्थिति को नियंत्रण मे लेकर मामले की गंभीरता को देखते हुए बावडी मे पुलिस बल तेनात कीया गया हे।साथ ही पुलिस ने धारा 147-148-149-336-294-323-506-307 आईपीसी मे प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे ले लीया हे।अरोपी अभी फरार बताए जाते हे। इनके विरुद्ध हुआ मामला दर्ज---छितु पिता कलसिह,मिठु पिता भावसिह,रावजी पिता दल्ला,धनसिह पिता भावसिह,दिल्लु पिता भावसिह,अनिल पिता भावसिह,वालु पिता दल्ला सभी जाति निनामा भील निवासी बावडी पुलिस थाना कोतवाली जिला झाबुआ चोकी पारा।

14 नवंबर को कांग्रेस मनायेगी नेहरूजी की 125 वीं जयंती

झाबुआ---स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सैनानी पण्डित जवाहरलाल नेहरू की 125 वीं जन्म जयंती स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर 14 नवम्बर शनिवार का प्रातः 10 बजे धुमधाम से मनाई जावेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री कलावती भरिया, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष बंटु अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर नेहरू जयन्ती पर कई रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किये जावेगें तथा देश की सेवा के लिये संकल्प लिया जावेगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया सहित प्रादेशिक स्तर, जिला स्तर, शहर एवं ब्लाॅक कांग्रेस पदाधिकारीगण, पूर्व विधायकगण, ब्लाक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयुआई एवं विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, कांग्रेस कार्यकर्ता, सरपंच, पंच, तडवी एवं नगर के गणमान्य विशेष रूप से पण्डित नेहरू को पुष्पाजंलि अर्पित करेगें।

कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने कल्याणपुरा में गहन जनसंपर्क किया

jhabua news
झाबुआ---आज कल्याणपुरा नगर में झाबुआ, रतलाम और अलीराजपुर लोकसभा उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी माननीय कान्तीलालजी भूरिया ने जनसम्पर्क किया एव बाबा मकना देव् मंदिर के दर्शन किये उनके साथ मकना भाई निनामा, रवि राठोड, नगर अध्यक्ष गोरव शर्मा, ब्लाॅक कांगेस अध्यक्ष हेमचंद डामोर, नरेश घोडावत, हंसराज जी पंचाल, कपिल पंचाल, राकेश घोडावत, विलियम भाबर, सूर्या भाई, भारत भाई सेकड़ो कार्यकर्ता साथ थे।

कल्पना भूरिया आज रानापुर में करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव प्रचार

झाबुआ---महिला नेत्री कल्पना भूरिया के नेतृत्व में महिलाएॅ आज रानापुर में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पक्ष मे अपना चुनाव प्रचार करेंगी। वे प्रातः 11 बजे रानापुर पहुंचेगी तथा वहां पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं महिला कार्यकर्ताओं से मिलेगी तथा एक रेली के रूप में ढोल-ढमाकों के साथ नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर अपना सघन चुनाव प्रचार करेगी तत्पश्चात वे रानापुर ब्लाॅक में बैठक लेंगी। ब्लाॅक महिला कांग्रेस अध्यक्ष धापू गेहलोद, नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश डामोर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चंदू पडियार, कांग्रेस नेता देवल परमार, गोपाल सोनी, मुदित शर्मा, अजहर खाॅन, चंदनसिंह गेहलोद, सिराजुद्दीन शेख, रमेश राठौर, अशोक अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, श्रीमती ज्योति जैन, मेहमुद भाई जकरिया, मुजम्मीन लाला, डाॅ. भाटी, हरओम दवे, कनुभाई बसेर, बाबू भाई राठौर, रमेश मेडा आदि ने इस रैली में अधिक से अधिक महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्मिलित कर रैली को सफल बनाने की अपील की है।

व्यय रजिस्टर का निरीक्षण 13,16 एवं 19 नवम्बर को

झाबुआ---लोकसभा उप-निर्वाचन 2015 क्षैत्र रतलाम-24 अभ्यर्थियों द्वारा रखे गये निर्वाचन व्यय रजिस्टर का निरीक्षण 13, 16 एवं 19 नवम्बर को जिलाध्यक्ष के सभा कक्ष में व्यय प्रेक्षक द्वारा किया जावेगा। निरीक्षण का समय प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक रहेगा। निरीक्षण अभ्यर्थी स्यवं अथवा उनके द्वारा नियुक्त अभिकर्ता के द्वारा करवाया जाना होगा। यदि अथ्यर्थी या उनका अभिकत्र्ता अपना निर्वाचन व्यय रजिस्टर मय दस्तावेजो के साथ निर्धारित दिनांक को निरीक्षण के लिए प्रस्तुत नहीं करता है तो यह माना जावेगा कि वह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 के अंतर्गत दैनिक निर्वाचन व्यय लेखे रखने में असफल रहा है एवं उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की जावेगी।

अवैध फटाको के विक्रय के चार अपराध पंजीबद्ध 

झाबुआ---फरियादि आरोपी ताहेर पिता कुतुबुद्दीन बोहरा, उम्र 25 वर्ष एवं कुतुबुद्दीन पिता अब्बास उम्र 52 वर्ष निवासीगण काकनवानी, आरोपी नारायण पिता हुक्का अमलियार, उम्र 25 वर्ष निवासी मोरझरी तथा सलीम पिता फखरूद्दीन बोहरा, उम्र 50 वर्ष निवासी हरिनगर अवैध रूप फटाकों का विक्रय करते फटाके जप्त किये गये। प्र्रकरण में थाना काकनवानी में अप0क्र0 222, 223,224,225/15, धारा 1884 भारतीय अधि0 की धारा 9-ख का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

चोरी का अपराध पंजीबद्ध 

झाबुआ---फरियादी लोकेन्द्र सिंह पिता नारायणसिंह सोलंकी, उम्र 37 वर्ष, निवासी झाबुआ ने बताया कि अज्ञात आरोपी शंकुतला डामोर के घर के दरवाजे का नकुचा तोड दिया है व घर के अंदर का सामान बिखरा पडा है। मकान मालिक के आने पर पता चलेगा कि कितना सामान चोरी हुआ है। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रमांक 693/15, धारा 457 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: