नयी दिल्ली 19 नवम्बर, राजधानी की एक निचली अदालत ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आज तिहाड़ जेल भेज दिया, करीब 27 साल बाद पकड़ में आए राजेन्द्र सदाशिव निखल्जे उर्फ छोटा राजन को केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) की एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों के लिए राजधानी के तिहाड़ जेल भेज दिया गया। छोटा राजन की सीबीआई हिरासत आज समाप्त हो रही थी, इसलिए उसे निचली अदालत के समक्ष पेश किया गया।
सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी छोटा राजन से संबंधित सभी 71 मामलों को अपने हाथ में लेने की प्रक्रिया में जुटी है। गौरतलब है कि छोटा राजन को इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किया गया था। इंडोनेशिया सरकार ने उसे सीबीआई के हवाले कर दिया था। जांच एजेंसी ने उसे पांच नवम्बर को सक्षम मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया था, जिसने अंडरवर्ल्ड डॉन को पूछताछ के लिए 14 दिन की हिरासत में सीबीआई को सौंप दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें