बालीवुड की चकाचैधता से प्रभावति युवाओं का सिर्फ एक ही सपना होता है कि वह भी दिन सुपर स्टार हो। लेकिन बालीवुड में स्टार की कामयाबी उनके दर्द को कोई नही जानता। एक साधारण इंसान विवाहिक सुख कर आनंद लेता है,और अपने छोटे से परिवार में अपने दर्द को भूल जाता है,लेकिन बालीवुड कलाकारों में ऐसे लोग है, जिन्होंने सफलता के आंकडे के बाद भी उनको एकाकी जीवन जीना पड रहा है। लेकिन कभी-कभार इस जिंदगी के ये हमें रास्ते उस मुकाम पर भी पहुंचा देते हैं, जहां सहजीवन से मिलने वाले दर्द का डर हमें जिंदगी भर अकेला चलने को प्रेरित कर देता है। इस दर्द की अपनी कोई शक्ल नहीं होती। अकेलेपन के उस रास्ते पर जैसे-जैसे हम जिंदगी के साथ चलते हैं, तो वह दर्द भी कभी मुस्कान के रूप में उभर कर सामने आता है, तो कभी खुशी बनकर खिलखिलाता है। हमारी बहुत सारी हीरोइनें जिंदगी के आखिरी पड़ाव तक इसी बिना चेहरेवाले दर्द को जीती रही, कुछ इसे जीकर दुनिया से चली गईं और कुछ इस जीने को जिंदगी से निकालने के मूड़ में हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख 73 साल की हो चुकी हैं। हिंदी फिल्मों की टॉप एक्ट्रेसेस आशा उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने शादी नहीं की। उनके बारे में कहा जाता है कि कभी वो डायरेक्टर नासिर हुसैन के बेहद करीब थीं। लेकिन नासिर शादीशुदा थे। पत्नी की मौत के बाद नासिर हुसैन एकांत में रहने लगे थे, आशा पारेख को उनका साथ नहीं मिला और किसी और का साथ उन्हें मंजूर नहीं था। आशा पारेख की 2002 में नासिर हुसैन के निधन से एक दिन पहले ही उनकी बात हुई थी। सुरैया और देव आनंद के प्यार की कहानी बॉलीवुड की दर्द भरी कहानियों में से एक है। फिल्म ‘‘विद्या’ (1948) के एक गाने ‘‘किनारे किनारे चले जाएंगे..’ की शूटिंग के दौरान नाव पलटने के हादसे में देव आनंद ने सुरैया की जान बचाई थी। इसके बाद दोनों करीब आए थे, लेकिन सुरैया की नानी को ये रिश्ता नामंजूर था। इस कारण से सुरैया की देव साहब से शादी नहीं हो सकी। काफी साल पहले एक इंटरव्यू में देव आनंद ने इस फैसले के लिए सुरैया को कायर तक कह दिया था। रिश्ता टूटने के बाद देव आनंद ने एक्ट्रेस कल्पना कार्तिक से शादी कर ली थी, लेकिन सुरैया अविवाहित रहीं। अपनी जिंदगी में देव साहब की जगह वो किसी और को नहीं दे सकीं इसलिए अकेलेपन को ही अपना साथी बना लिया।
परवीन बाबी कमाल की अदाकारा और मॉर्डन विचारों वालीएक ऐसी एक्ट्रेस रही हैं, जिनके तीन-तीन चर्चित अफेयर रहे, लेकिन फिर भी वो अविवाहित रहीं। डैनी से लेकर कबीर बेदी और महेश भट्ट तक। खासकर कबीर बेदी और महेश भट्ट से उनका अफेयर काफी लंबे वक्त तक चला था। 1977 में शुरू हुआ महेश भट्ट से उनका रिश्ता 1980 में टूट गया था। इस अलगाव को परवीन बर्दाश्त नहीं कर सकी थीं। सब कुछ छोड़कर वो अमेरिका चली गई थीं, लेकिन कुछ सालों बाद लौट आईं। 2005 में रहस्यमय स्थिति में उनकी मौत होने की खबर आई थी। 70 और 80 के दशक में वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रही थीं। खूबसूरत और बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस नंदा भी आजीवन अविवाहित रहीं। पिछले साल मार्च में हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। बताया जाता है कि उन्हें कई बार शादी के प्रस्ताव मिले, लेकिन किसी न किसी कारण से उन्होंने शादी करने से मना कर दिया। 1992 में कुछ करीबियों के कहने पर उन्होंने डायरेक्टर-प्रोडयूसर मनमोहन देसाई से सगाई तो कर ली लेकिन करीब दो साल बाद 1994 में एक हादसे में देसाई का निधन हो गया और नंदा का ये रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद उन्होंने आजीवन अविवाहित रहने का फैसला लिया था।
संजीव कुमार के साथ वर्ष 1975 में आई फिल्म ‘‘उलझन’ से एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित ने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसी फिल्म के साथ ही वो संजीव कुमार को दिल दे बैठी थीं। संजीव कुमार को उन्होंने शादी का प्रस्ताव भी दिया था, लेकिन तब हेमा मालिनी द्वारा उनका शादी का प्रस्ताव ठुकरा देने के कारण संजीव बुरे दौर से गुजर रहे थे और उन्होंने सुलक्षणा का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इस सदमे को वो बर्दाश्त नहीं कर पाईं और अपना मानसिक संतुलन तक खो बैठीं। अपने छोटे से एक्टिंग करियर में उन्होंने अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, जितेंद्र, शम्मी कपूर, राजेश खन्ना जैसे स्टार्स के साथ काम किया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता 38 साल की हो गई हैं। गैर फिल्मी पंजाबी परिवार में पैदा हुईं, लेकिन आज उनकी गिनती इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में होती है। उनकी मां डॉक्टर हैं। दिव्या जब 7 साल की थीं, तभी उनके पिता के निधन के बाद मां ने ही उनकी और भाई की अकेले परवरिश की है। ‘‘बागवान, ’भाग मिल्खा भाग, ’दिल्ली 6’, ’गिप्पी’, ’स्टेनले का डब्बा’, ’रागिनी एमएमएस’, ‘‘बदलापुर’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का टैलेंट दिखा चुकीं दिव्या सिनेमा में आने से पहले कई पंजाबी टीवी कमर्शियल्स में काम कर चुकी हैं। उनके अनुसार, वो आज भी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े फैसले मां की सलाह लेकर करती हैं।
खबरों के अनुसार, मई 2005 में ले. कमांडर संदीप शेरगिल नाम के शख्स से उनकी सगाई हुई थी, लेकिन ये रिश्ता शादी में नहीं बदल सका। हालांकि, इन दोनों को कई मौकों पर साथ घूमते देखा गया था। एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का नाम शामिल है। क्रिकेटर युवराज सिंह (कथित तौर पर) और बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ अफेयर के कारण चर्चा में रह चुकीं प्रीति ने अब तक शादी नहीं की है। 40 साल की हो चुकी इस एक्ट्रेस का नाम शादीशुदा फिल्ममेकर शेखर कपूर के साथ भी जोड़ा जा चुका है। प्रीति भले ही आज अकेली हैं लेकिन उन्हें अपने प्रिंस का आज भी इंतजार है। मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन ने ‘‘बीवी न. 1‘‘, ‘‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता‘‘, ‘‘आंखें‘‘ और ‘‘दूल्हा मिल गया‘‘ जैसी कई शानदार फिल्मों में मुख्य रोल अदा किया है, लेकिन रियल लाइफ में दूल्हा उन्हें अब तक नहीं मिला है। 39 साल की हो चुकीं सुष्मिता पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम और बिजनेसमैन संजय नारंग जैसे कई दिग्गज सेलिब्रिटीज के साथ अफेयर को लेकर चर्चा तो हुई पर सुष्मिता को आज भी अपने दूल्हे का इंतजार है।
बंगाली बाला बिपाशा बसु का नाम पहले डीनो मोरिया फिर जॉन अब्राहम और हरमन बावेजा के साथ जुड़ा। 36 साल की हो चुकीं बिप्स इन दिनों एक्टर करन सिंह ग्रोवर को डेट कर रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में 34 साल की उम्र में शादी की थी। अब उनकी बहन शमिता भी 36 साल की हो गई हैं, लेकिन शादी की उनकी प्लानिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। साल 2009 में अफ्रीकी क्रिकेटर शेनवार्न के साथ उनके इंटीमेट होने की खबरें आई थीं। फिलहाल वो एक डांस रियलिटी शो में प्रतियोगी के रूप में टक्कर देती छोटे पर्दे पर नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस तबस्सुम हाशमी उर्फ तब्बू। कभी नागार्जुन के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं तब्बू 43 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी शादी की खबरें अभी भी आनी शुरू नहीं हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब उन्हें मिस्टर परफेक्ट मिलेगा तो वो शादी कर लेंगी, लेकिन सिर्फ समाज की परंपरा निभाने के लिए वो ऐसा नहीं कर सकतीं।
अमीषा पटेल साल 2000 में आई फिल्म ‘‘कहो न प्यार है‘‘ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की । अमीषा पटेल को भी अपने मिस्टर परफेक्ट का इंतजार है। फिल्मकार विक्रम भट्ट के साथ उनके अफेयर की खबरें मीडिया में खूब छाई रहीं। 39 साल की हो चुकीं अमीषा के बारे में साल 2013 में खबर आई थी कि वे अपने बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर को डेट कर रही हैं। ‘‘रंगीला‘‘, ‘‘खूबसूरत‘‘ और ‘‘जानम समझा करो‘‘ जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय और खूबसूरती का जादू बिखेर चुकीं उर्मिला 41 साल की होकर भी अकेली रह रही हैं। उनके अनुसार, अभी तक उनका कोई ब्वॉयफ्रेंड भी नहीं रहा है और कब शादी करेंगी, इसका भी कुछ पता नहीं। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तनुजा की बड़ी बेटी और एक्ट्रेस काजोल ने 25 साल की उम्र में शादी कर गृहस्थी संभाल ली थी, लेकिन उनकी छोटी बेटी तनिषा 36 साल की होने के बाद भी कुंवारी ही हैं। ‘‘बिग बॉस‘‘ फेम तनिषा के एक्टर अरमान कोहली संग अफेयर के चर्चे सुर्खियों में रहे है। लेकिन बाद में दोनों आपसी सहमती से अलग हो गए।
90 के दशक में फिल्म ‘‘बागी - अ रिबेल फॉर लव‘‘ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली नंदिता मोरारजी उर्फ नगमा 40 साल की हो चुकी हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकीं नगमा ने अब तक शादी नहीं की है। पूर्व क्रि केटर सौरव गांगुली संग उनकी प्रेम कहानी मीडिया में एक समय खूब छाई थी। इसके अलावा, कथित तौर पर भोजपुरी अभिनेता रवि किशन के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है।महेश भट्ट कहते हैं कि दिल के रिश्ते बड़े ही नाजुक होते हैं। ये जितनी मुश्किल से बनते हैं उतनी ही आसानी से टूट भी जाते हैं। कई लोग इसके दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं ऐसे में अकेलेपन को ही अपना साथी बना लेते हैं तो कुछ लोगों की जिंदगी तो अपने प्यार को हासिल करने की जद्दोजहद में ही बीत जाती है। लेकिन इस अकेलेपन की भी अपनी खूबसूरती है क्योंकि वहां एक उम्मीद और एक एहसास हमेशा साथ चलता है और वो है मनपसंद साथी के साथ होने की उम्मीद उसके साथ होने का एहसास जो जीवन के किसी भी मोड़ और उम्र में प्यार और साथ का रंग भर कर उसे रोमांचक बना देता है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें