इलाहाबाद 20 नवम्बर, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वाराणसी से चुनाव जीते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव को निरस्त कर अवैध घोषित करने के मामले में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अजय राय की चुनाव याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए श्री मोदी को आज अन्तिम मौका दिया। याचिकाकर्ता अजय राय ने पहले ही अपनी याचिका के समर्थन में साक्ष्य के साथ जवाब दायर कर रखा है। पिछली तारीख पर उच्च न्यायालय ने मोदी के वकील को राय के जवाब का जवाब देने का समय दिया था तथा याचिका पर सुनवाई के लिए आज 20 नवम्बर की तिथि तय की थी ।
जवाब दाखिल न कर सकने पर न्यायालय ने अंतिम मौका देते हुये आज केस कि सुनवाई के लिए 15 जनवरी की तारीख तय की है । गौरतलब है कि वाराणसी से लोकसभा का चुनाव जीते प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस विधायक तथा चुनाव मे प्रत्याशी रहे अजय राय ने चुनौती दी है ।दायर याचिका में कहा गया है कि श्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव मे अपनी सम्पत्ति व खर्चो का सही ब्यौरा नही दिया है तथा चुनाव में गलत हलफनामा दाखिल किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें