हेमा मालिनी ने एल्बम मैं हूँ मीरा रिलीज़ की। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 नवंबर 2015

हेमा मालिनी ने एल्बम मैं हूँ मीरा रिलीज़ की।

hema-malini-release-album-main-hoon-meera
जयपुर राजस्थान की रहनेवाली मनीषा अग्रवाल और भजन सम्राट अनूप जलोटा की मधुर आवाज़ में गायी एल्बम मैं हूँ मीरा दो साल की मेहनत का कमाल है। इस एल्बम का संगीत दिया है ग्रैमी अवार्ड विजेता पंडित विश्व मोहन भट्ट ने। इस एल्बम में कुल नौ भजन हैं -चल वही देश ,म्हणे चाकर राखो  जी जैसे मोहक मीरा भजन हैं। 

एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने इस एल्बम को मुंबई में रिलीज़ किया।  तीन गाने के वीडियो दिखाए गए। अनूप जलोटा ने और विश्व भट्ट ने एल्बम से जुडी बातें मीडिया और मेहमानो को बताई। मनीषा अग्रवाल ने सभी लोगों को धन्यवाद किया इस एल्बम को पसंद करने के लिए। टाइम्स म्यूजिक इस एल्बम को बाजार में लेकर आ रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: