राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं लौटाएंगी विद्या बालन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 नवंबर 2015

राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं लौटाएंगी विद्या बालन

vidya-balan-will-not-return-national-award
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा कि वह अपना राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं लौटाएंगी क्योंकि यह सम्मान उन्हें राष्ट्र ने दिया है, सरकार ने नहीं। यह टिप्पणी ऐसे समय सामने आई है जब कुछ प्रसिद्ध फिल्मी हस्तियों ने एफटीआईआई छात्रों के साथ एकजुटता दिखाते हुए और देश में बढ़ती असहिष्णुता के खिलाफ अपने राष्ट्रीय पुरस्कार लौटाए हैं।

विद्या ने एक कनक्लेव में कहा, ‘‘यह सम्मान (पुरस्कार) राष्ट्र द्वारा दिया गया, सरकार द्वारा नहीं। इसलिए मैं इसे लौटाना नहीं चाहतीं।’’ विद्या ने साल 2012 में ‘द डर्टी पिक्चर’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

फिल्मकार दिबाकर बनर्जी और आनंद पटवर्धन सहित 10 फिल्मी हस्तियों ने अपने राष्ट्रीय पुरस्कार लौटाए हैं। इसके अलावा, विद्या ने कहा कि उनकी राजनीति में शामिल होने में कोई रुचि नहीं है क्योंकि वह इसमें ‘‘बुरी तरह नाकाम’’ होंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: