भारतीय पुरूष हाकी टीम विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 7 नवंबर 2015

भारतीय पुरूष हाकी टीम विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर

india-hocky-in-6th-rank
नयी दिल्ली, 07 नवंबर, जबरदस्त फार्म में चल रही भारतीय पुरूष हाकी टीम शनिवार को जारी अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ(एफआईएच) की विश्व रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गई। एफआईएच ने सभी पांच उपमहाद्वीप चैंपियनशिपों की समाप्ति के बाद विश्व रैंकिंग को जारी किया है जिसमें भारत ने दो पायदान का सुधार किया है और अब वह लंबे अर्से बाद विश्व की शीर्ष पांच टीमों में पहुंचने के भी करीब पहुंच गया है। भारत के 1504 रैंकिंग अंक हैं। दूसरी ओर ओलंपिक के लिये क्वालिफाई कर चुकी भारतीय महिला हाकी टीम 1084 रेटिंग अंकों के साथ 13वें स्थान पर है।

विश्वकप विजेता टीम आस्ट्रेलिया पुरूष विश्व रैंकिंग में और महिला ओलंपिक एवं विश्व चैंपियनशिप हालैंड महिला हाकी टीम रैंकिंग में शीर्ष पायदानों पर बने हुये हैं। पुरूष टीम रैंकिंग के शीर्ष तीन स्थानों पर कोई परिवर्तन नहीं हुआ है और हालैंड दूसरे एवं जर्मनी भी तीसरे स्थान पर बने हुये हैं। इंग्लैंड ने एक स्थान का सुधार किया है और वह चौथे स्थान पर पहुंच गया है जबकि अर्जेटीना भी पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। वेनेजुएला ने सबसे बड़ी छलांग लगाई है और वह 22 स्थान उठकर 47वें स्थान पर पहुंच गया है।

महिला रैंकिंग में इंग्लैंड के हाथों यूरो हाकी चैंपियनशिप 2015 का फाइनल हारने के बावजूद हालैंड अपने शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। आस्ट्रेलिया दूसरे और अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर हैं जबकि न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा चीन, इंग्लैंड और अमेरिका क्रमश: पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर हैं। डोमिनिक रिपब्लिक ने 51 स्थानों की सबसे बड़ी छलांग लगाई है और वह 37वें स्थान पर पहुंच गया है। एफआईएच ने अफ्रीकी हाकी चैंपियनशिप 2015 की समाप्ति के बाद हाकी टीमों की रैंकिंग घोषित की है।

कोई टिप्पणी नहीं: