मोदी राज में देश का निर्यात 45 फीसदी गिरा : सिंघवी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 नवंबर 2015

मोदी राज में देश का निर्यात 45 फीसदी गिरा : सिंघवी

/india-s-exports-dropped-45-percent-in-modi-govt-congress-singhvi
नयी दिल्ली 18 नवम्बर, कांग्रेस ने विदेशों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता पर सवाल उठाते हुए आज कहा कि लगातार विदेश यात्रा कर रहे प्रधानमंत्री के डेढ़ साल के शासनकाल में देश का निर्यात 45 प्रतिशत घट गया है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यहां पार्टी की नियमित ब्रीफिंग में कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि श्री मोदी के विदेश दौरों की सूची लगातार लम्बी हो रही है लेकिन देश का व्यापार गिर रहा है। उनका सवाल था कि आखिर क्या वजह है कि देश की अर्थव्यवस्था गिर रही है, निर्यात घट रहा है और प्रधानमंत्री लगातार विदेश दौरे कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद श्री मोदी 31 बार विदेश दौरे कर चुके हैं लेकिन देश का निर्यात पिछले 11 माह के दौरान लगातार गिर रहा है और इसमें 17.5 प्रतिशत की चिंताजनक गिरावट दर्ज की गई है। अक्टूबर में देश से 21.35 अरब डॉलर का निर्यात हुआ है जबकि आयात 21 प्रतिशत गिरा है। श्री मोदी के शासनकाल में पिछले 18 माह के दौरान देश का निर्यात 44.89 प्रतिशत गिरा है। मई 2014 में देश से 280 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था और आज यह घटकर 154 अरब डॉलर रह गया है। कांग्रेस श्री मोदी को बताना चाहती है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के शासनकाल में मार्च 2013 में देश का निर्यात 300 अरब डॉलर के लक्ष्य को पार करके 315 अरब डॉलर तक पहुंच गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: