घर में अकेली पाकर नाबालिग लड़की की बलात्कार के बाद हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 नवंबर 2015

घर में अकेली पाकर नाबालिग लड़की की बलात्कार के बाद हत्या

minor-raped-in-ranchi
रांची,18 नवम्बर, झारखंड की राजधानी रांची में आज एक नाबालिग लड़की की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राउ क्षेत्र के चटकपुर में सुबह एक परिवार के लोग छठ पूजा में शामिल होने गये थे तभी अज्ञात लोगों ने घर में अकेली पाकर नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।पूजा से लौटने पर परिजनों ने लड़की को मृत पाया और पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.

इस घटना पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष महुआ मांझी ने गहरा दुख व्यक्त करते आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं पुलिस महानिदेशक से बात करेंगी और घटना की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द सुनिश्चत करने को कहेंगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: