झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (07 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 7 नवंबर 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (07 नवम्बर)

किसान सरकार की बैरूखी के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हैः अरूण यादव

jhabua news
झाबुआ---प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादवजी रतलाम संसदीय क्षेत्र के तीनदिवसीय दौरे के अंतर्गत आज झाबुआ जिले के ग्राम कालीदेवी में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव केशव यादव, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया, पूर्व विधायक सरदारपुर प्रताप ग्रेवाल, वालसिंह मेडा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश राका, लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, धार युवक कांग्रेस अध्यक्ष मुवेल, जिला पंचायत सदस्य अकमाल सिंह डामोर, श्रीमती शारदा अमरसिंह, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष कालीदेवी  फतेसिंह भाबर विशेष रूप से उपस्थित थे। इस सभा को संबोधित करने हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में बहुत अंतर है। वह कहती कुछ ओर है और करती कुछ ओर है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण आज पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है। श्री यादव ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में किसान सुखे की मार सहने को मजबूर हैं। कई जगह तो किसान कर्ज में डूबा होने के कारण आए दिन आत्महत्या कर रहा है किंतु प्रदेश सरकार किसानांे को उचित मूआवजा दिलाने में नाकाम रही है। मुख्यमंत्री किसानों के बारे में  केवल कोरी बाते करते है किंतु धरातल पर आज भी किसान सरकारी सहायता की बाट दोहने को मजबूर है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था जर्जर है। उन्होने आगे कहा कि किसानों को ना तो बिजली मिल रही है। सीमित मात्रा में बिजली मिलने के उपरांत भी उन पर हजारों के बिल भेज कर उनके विरूद्व केस बनाए जा रहे है। किसान उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। आपने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री बिहार गए थे तब तो उन्होने वहां कहा था कि हमने मध्यप्रदेश में बिना मीटर बिजली दी जा रही है। उन्होने यह भी कहा था कि मध्यप्रदेश के किसान वर्ष में केवल एक बार 1200 रूपये जमा कर साल भर तक मुफत बिजली का उपयोग कर रहें है। किंतु वस्तुस्थिति यह है कि न तो किसानों को बिजली मिल रही है और जिन किसानों को बिजली मिल रही है उन्हे हजारों के बिल थमाए जा रहे है जिससे किसान बेमोत मरने को मजबूर है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय युवक कांग्रेस सचिव एवं मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रभारी केशव यादव जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापम घोटाले से प्रतिभाशाली युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। आज के प्रतिभावान युवा बेरोजगार घुम रहें है। उन्हे सुविधा के नाम पर कुछ भी नही मिल पा रहा है। उन्हें ना तो बैरोजगारी भत्ता मिल रहा है, ना ही छात्रवृति मिल रही है। ऐसे में उनकी प्रतिभाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया ने अपनी आदिवासी भाषा में भाजपा को आडे हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के राज में आज चारों ओर जनता त्रस्त ही त्रस्त दिखाई दे रही है। शिवराज सिंह चैहान ने पंचायतीराज जो कांग्रेस ने प्रारंभ किया था को समाप्त कर सरपंचों को अधीकारहीन कर दिया है। सरपंचो द्वारा भोपाल में जो शांतिपूर्ण आंदोलन किया था उसे लाठी के दम पर बेरहमी से कुचल दिया गया। आज संसदीय क्षेत्र के हजारों सरपंच भाजपा की इस दमनकारी नीति के विरूद्व लामबंद हो चुके है। भाजपा ने इस क्षेत्र में उल्लेखनिय विकास नहीं किया है। आज क्षेत्र में जो भी विकास दिखाई दे रहा है वह कांग्रेस की हीे देन है। पूर्व विधायक सरदारपुर प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि किसानों को कही कम और कहीं अधिक वर्षा से हुई बरबाद फसल का उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। किसानों को फसल का उचित दाम केन्द्र सरकार व राज्य सरकार नहीं दे पाई है। आज किसानों को आर्थिक बदहाली की ओर धकेला जा रहा है। किसानों के इस तरह के हाल हे कि उनको अपनी फसल की लागत भी नही मिल पा रही है इस कारण किसान दोहरी मार झेल रहा है। स्वागत भाषण देते हुए पूर्व विधायक वालसिंह मेडा ने कहास कि कांग्रेस पार्टी ने इस क्षेत्र के विकास के लिए अनेकों-अनेक कार्य किए है जिनको अंगुलियों पर गिनाना संभव नहीं है। कांतिलाल भूरिया हमारे देश के एक मात्र आदिवासी राष्ट्रीय नेता है। उन्होने हमेशा इस क्षेत्र के विकास हेतु अपना पूरा योगदान दिया है। अतः आप उन्हें भारी बहुमत से जिताकर दिल्ली भेंजे जिससे की इस क्षेत्र में विकास की रूकी हुई गंगा पुनः बहे तथा क्षेत्र का चहुमूखी विकास हो। इस अवसर पर आशीष भूरिया, अकमाल सिंह डामोर, मुवेल, गौरव कटकानी सहित अनेक वक्ताओं ने श्री कंातिलाल भूरिया को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश राका ने किया एवं आभार ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष फते सिंह भाबर ने माना। इस अवसर पर खेलजी भूरिया, अमर सिंह भूरिया, बहादुर अम्लियार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जिला  पेंषनर एसोसिएषन की बैठक में जीवित प्रमाणपत्र प्रस्तुति करण के तकनीकी जानकारी देकर पेंषनर हित के बारे में की गई चर्चा 

झाबुआ---जिला पेंषनर्स एसोसिएषन जिला झाबुआ की कार्यकारिणी सदस्यों की विषेश बैठक षनिवार को स्थानीय पेंषनर कार्यालय में संगठन के अध्यक्ष रतनसिंह राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में संगठन के सरंक्षक भेरूसिंह राठौर, एम सी गुप्ता, प्रो. के के त्रिवेदी, बीएल साकी अरविन्द व्यास,पीडी रायपुरिया, समीउद्दीन सैयद, मांगीलाल सोलंकी, बालमुकुन्दसिंह, पुश्पेन्द्र व्यास, हुकमीचन्द जैन,भारतसिंह तोमर  सुभाश दुबे, राजेन्द्रकुमार सोनी,श्रीनाथसिंह चैहानके के षुक्ला, सौदानसिंह यादव सहित बडी संख्या में  पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित थे । इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रतनसिंह राठौर ने माह नवम्बर में पेंषनरों के बैंकों में प्रस्तुत किये जाने वाले जीवित होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुतिकरण के बारे मे तकनीकी जानारी एवं बेंक को दी जाने वाली जानकारी एवं प्रमाणों के बारे में विस्तार से बतायातथा इस पर चर्चा की गई । वही जिला मुख्यालय पर कथित रूप  से पद लोलुप पेंषनरों द्वारा पेंषनरों को भ्रमित करके नया संगठन स्थापित कर उसमें जबरन सदस्य बनाने पर निन्दा प्रस्ताव पारित करते हुए कहा गया कि कथित पेंषनर संघ में पदों का लालच देकर तथा जिला पेंषनर एसोसिएषन के बारे में अनर्गल बाते की जारही है । जबकि पूरे जिले की पेंषनरों का विष्वास जिला पेंषनर एसोसिएषन में होकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया है तथा सतत पेंषनर हित में संगठन कार्य करक रहा है । श्री मांगीलाल सोलंकी एवं प्रो केके त्रिवेदी ने इस बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला पेंषनर संघ की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कोई भी पेंषनर अन्य संगठन में जरा भी विष्वास नही रखता है तथा ऐसे पदलोलूप व्यक्ति के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाना चाहिये । इस अवसर पर बीएल साकी ने पेंषनरों के जीवित प्रमाणपत्र के बारे में विस्तार से सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी । बैठक में सर्व सम्मति से प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान द्वारा प्रदेष के पेंषनरों को 6 प्रतिषत की दर से महंगाइ्र राहत दिये जाने पर प्रदेष सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक को सुभाश दुबे एवं पीडी रायपुरिया ने भी संबोधित किया 

यातायात व्यवस्था को लेकर कलेक्टर एवं एसपी को सौपा गया ज्ञापन

झाबुआ---नगर के मुख्य बाजार चन्द्रषेखर आजाद मार्ग की अस्त व्यस्त हो रही यातायात व्यवस्था को स्थाई रूप  से चुस्त दुरूस्त करने एवं कई दुकानदारों द्वारा अपनी सीमा से बाहर जाकरि सडक पर अपना सामान जमा कर तंग सडक को अधिक तंग बनाये जाने तथा इससे पैदल चलने वाले लोगों को अत्यधिक परेषानियों का सामना करने को लेकर  समाजवादी कार्यकर्ता मोहनलाल माहेष्वरी के नेतृत्व में  डा.एपी पाठक,षेश नारायण मालवीय,षब्बीरभाई बोहरा, राजेषप बैरागी, समीउद्दीन सेयद, सुभाश दुबे, पीडी रायपुरिया, निरंजन चैहान, बालमुकुन्दसिंह चैहान आदि ने कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौपा जिसमें उल्लेखित किया गया है कि  उक्त बाजार पहले से ही अत्यन्त तंग स्थिति में विषेश कर बोहरा मस्जिद से थांदला गेट तक के हिस्से में सदा वाहनों तथा पैदल चलने वालों की भीड बनी रहती है । कतिपय दुकानदारों द्वारा अपना सामान दुकान की सीमा से बाहर जमा रखने की दुश्प्रचर्ति केि कारण यह तंग हिस्सा और भी तंग हो जातात है । कहीं कहीं तो दुकानदारों ने 3-3 फीट तक सडक तक अतिक्रमण कर लिया है । इसी मार्ग पर दुपहिया वाहन खडे कर दिये जाते है वही कही कहीं तो चार पहिया वाहन भी खडे कर दिये जाते है । ऐसी स्थिति में पैदल चलने वाले लोगों, महिलाओं विषेशकर वृद्ध जनों को लगने वाले जाम के कारण काफी परेषानिया उठाना पड रही है  और कभी कभार तो बुजुर्ग एवं महिलायें वाहनों की टक्कर से गिर भी जाते है । चोराहों तिराहों पर यातायात कर्मी कभी रहते है कभी नही रहते है और वे भी यातायात कोसुचारू करने में अपनी सार्थक भूमिका का निर्वाह नही करते है । यातायात विभाग के अधिकारी चार पहिया वाहनों से निकलते है और व्यवस्था सुचारू करते है किन्तु उनके जाने के बाद यथा स्थिति बन जाती है और पूरा यातायात अस्त व्यस्त हो जाता है । करीब 100 से अधिक लोगों जिसमें नगर के नागरिकों के अलावा पेंषनर एवं वरिश्ठ नागरिकगणों के हस्ताक्षरों से प्रस्तुत ज्ञापन में मांग की गई है कि  इस मार्ग की यातायात व्यवस्था में आवष्यक सुधार के साथ ही दुकानदरों के अतिक्रमण को यथाषीघ्र हटाने, बेतरतीब तरिके से खडी दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों को व्यवस्थित पार्किंग स्थल पर खडा करवाने की व्यवस्था करके इस मार्ग का यातायात सुचारू किया जावे  ताकि पैदल चले वाले एवं महिलाओं बच्चों को मार्ग पार करने में कोई परेषानी नही हो तथा कोई दुर्घटना का षिकार नही बन सकें 
मुख्यमंत्री जब अगली बार चुनाव प्रचार के लिए आएं, तो 12 सवालों के जवाब जरूर दें
  • कांग्रेस ने पूछे शिवराजसिंह से दो टूक सवाल

झाबुआ---कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के चुनाव संचालक शांतिलाल पडियार, जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठा.जोरावर सिंह, प्रकाश रांका, राजेश भट्ट, जितेन्द्रप्रसाद अग्निहोत्री, यतिन्द्र शर्मा और प्रवक्ता द्वय आचार्य नामदेव और हर्ष भटट ने आज संयुक्त रूप से जारी बयान में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान से 12 सवाल पूंछे है और उनसे आग्रह किया है कि वे अगली बार जब रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए आएं तब यहां के मतदाताओं को इन सभी सवालों के समाधानकारक जवाब अवश्य दें। मतदाता इन सवालों के जवाब मुख्यमंत्री से सुनने के लिए काफी उत्सुक हैं। कांग्रेस के इन नेताओं ने मुख्यमंत्री से जो 12 सवाल पूंछे है, वे ये हैं-
रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के झाबुआ, अलीराजपुर और रतलाम जिलों के आदिवासी लोग मजदूरी न मिलने से पड़ोसी राज्यों की ओर पलायन कर रहें है। यह एक गंभीर समस्या है। सरकार को भी इसकी पूरी जानकारी है फिर भी इस पलायन को रोकने हेतु सरकार ने प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए?
पेटलावद विस्फोट को दो महीने होने जा रहे है। ऐसे में विस्फोट के मुख्य आरोपी राजेन्द्र कांसवा की गिरफ्तारी अब तक क्यों नही हुई? क्या यह आशंका सही नहीं है कि कांसवा को बचाने के लिए मध्यप्रदेश की पुलिस की काबिलियत पर प्रश्नचिन्ह लगाये जाने का अपराध मध्यप्रदेश सरकार कर रही है?
जनचर्चा है कि कांसवा मध्यप्रदेश में ही किसी सुरक्षित गुप्त स्थान पर छिपा हुआ है। यदि यह सही है तो अब तक उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
भाजपा शासनकाल के पिछले 12 वर्षों में रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के लिए कुल कितनी घोषणाएॅं, कितनी राशि की मुख्यमंत्री द्वारा की गई है? इनमें से कितनी पूर्ण हो चुकी हैं और कितनी पर अभी प्रारंभिक काम भी शुरू नहीं हुआ है?
आरएसएस के सरसंघ चालक डाॅ. मोहन भागवत के बयान से लगता है कि वे देर-सवेर आरक्षण की संवेधानिक व्यवस्था को खत्म कराने के इच्छुक है। आदिवासियों और दलितों की जनसंख्या के हिसाब से एक बड़े राज्य के मुख्यमंत्री से मतदाता यह सुनना चाहते है कि इस बारे में उनकी प्रतिक्रिया क्या है?
क्या मध्यप्रदेश में सरकार ने राशन कार्ड की कानूनी मान्यता समाप्त कर दी है? यदि नहीं तो रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलों में उपभोक्ताओं को वैध राशन कार्ड होने के बावजूद कहीं से ‘‘पर्ची’’ लाने के लिए दुकानदारों द्वारा मजबूर क्यों किया जा रहा है?
राज्य सरकार भी इस तथ्य से अनजान नहीं होगी कि सत्तारूढ भाजपा में जिला, ब्लाॅक और पंचायत स्तर पर ऐसे लोगों के गिरोह बन चुके हैं जो छोटे सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों तथाव्यापारियों से भय दिखा कर बड़े पैमाने पर वसूली कर रहे हैं। यदि सरकार की जानकारी में यह तथ्य है तो ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार के स्तर पर अब तक क्या कार्यवाही की गई है।
रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के लिए पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया के प्रयासों से जो दो रेल परियोजनाएॅं मंजूर हुई है उनका सर्वे कार्य तो पूरा हो चुका है लेकिन जमीनी स्तर पर काम आगे नहीं बढ़ रहा है। शिकायत है कि राज्य सरकार जमीन उपलब्ध कराने का मामला 7-8 साल से दबाए बैठी है। मतदाता इस बारे में मुख्यमंत्री से वस्तुस्थिति जानना चाहते हैं।
आपके कार्यकाल में इस संसदीय क्षेत्र की कितनी बेटियां मानव तस्कर गिरोहों द्वारा गायब की गई है? इनमें से कितनी बरामद कर परिवारों को सौंपी जा चुकी हैं और कितनी का अभी तक कोई अता-पता नहीं है?
पंचायतीराज की व्यवस्था को विकास की रीढ माना जाता है और उसीके द्वारा ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना के सफल होने की उम्मीद भी की जाती है। ऐसी दशा में मध्यप्रदेश में राज्य सरकार द्वारा इस व्यवस्था को लेकर इन दिनों जो उपेक्षा की नीति अपनाई जा रही है, क्या वह पंचायतीराज को समाप्त करने की ओर बढ़ने की सूचक नहीं है?
संसदीय क्षेत्र की सड़कों के गड्ढ़ों में तब्दील होने के लिए बजट की कमी जवाबदार है या सड़क निर्माण में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार?
राज्य मंत्रि-मंडल के अधिकतर सदस्य रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए डेरा डाले हुए हैं। स्पष्ट है कि वे इन दिनों इस क्षेत्र में रहकर किसी प्रकार काशासकीय कार्य संपादित नहीं कर रहे हंै। ऐसी दशा में ‘‘नो वर्क-नो फेसिलिटी’’ के सिद्वांत के तहत क्या चुनाव प्रचार कार्य में संलग्न रहने के आधार पर ऐसे मंत्रियों के वेतन-भत्ते की राशि की कटौती कर वह खजाने में जमा की जाएगी?

भाजपा कार्यालय का ह ुआ उद्घाटन

पिटोल---झाबुआ जिले उपचुनाव के चलते राजनीतिक गर्माहट के तहत आज पिटोल मे बडवाह विधायक श्री हितेन्द्र सोलंकी के द्वारा भाजपा कार्यालय का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन के पश्चात कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुवें हितेन्द्र सोलंकी के द्वारा केन्द्र एवं प्रदेष में भाजपा सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को जनज न तक पहुचाकर आम आदमी का वोट भाजपा के पक्ष मे कराने के लियेे प्रेरित किया जिसमे केन्द्र मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलायी जा रही बीमा योजनाओं, पडींत दिनदयाल उपाध्याय के नाम से संचालित ग्रामीण खाद्वान योजना को देष के निचले तबके तक पहुचाना वही प्रदेष सरकार द्वारा गरीब बीपीएल परिवार के लाभ तथा देष के अन्नदाता किसानों के लिये फसल बीमा ऋण माफी किसानों पर कम लागत मे सिचाई के लिये बिजली उपलब्ध कराना। षहर एवं ग्रामीण क्षेत्र का विकास करना आम आदमी को सुरक्षा प्रदान करना आदि। बडवाल विधायक श्री हितेन्द्र सोलंकी को झाबुआ तहसिल के 81 मतदान केन्द्रों पर झाबुआ ग्रामीण मण्डल के प्रभारी हेै। जिनमे उन्होने 28 मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया है सोलंकी जी ने बताया कि कांग्रेस असहिस्णुता के नाम पर अल्पसंख्यको मे भय का वातावरण पैदा कर रही है जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा युनाईटेड नेषन मे भारत को स्थाई सदस्यता मिले इस प्रयास को विफल करने का प्रयास कर रही है। जबकी दुनिया के सभी देष भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी को षक्तिषाली प्रधानमंत्री के रूप मे देख रही है। वही श्री सोलंकी ने बताया प्रदेष मे हुई अल्प वर्षा के कारण को किसानों की स्थिति सुधारने के लिये प्रदेष के मुखिया श्री षिवराज सिंह चोहान प्रतिबद्ध है। विधायक श्री सोलकी ने कहा की इस चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं मे भारी उत्साह है। स्थानिय कार्यकर्ता इस चुनाव को दो लाख पचास हजार से अधिक मतोे से जिताएंगें। इस कार्यक्रम मे जगदीष बडदवाल, दिनेष मेवाड उप सरपंच पिटोल, महेन्द्रसिंह, बलवंत मेडा, जेागडा बबेरीया, श्रीमति अंजु मेडा, मनसुर बिलवाल मण्डली, तानसिंह वसुनिया काकरादरा, विक्रम, सुमेर, नरपत, मधु गोतम, विनोद गाबा, विनोद पंचाल, डा. सुभाष, डा. अरविन्द, डा. हंसराज, हुसने बोहरा, सुरेष पंचाल, प्रतिक षाह, राजेष अरोडा, रामु बबेरीया।

निर्वाचन लड़ने वाले 08 अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

झाबुआ---लोकसभा उप निर्वाचन 2015 में संसदीय क्षेत्र 24 रतलाम में निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र लेने का कार्य 28 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक किया गया। आज 7 नवम्बर को नाम वापसी के बाद चुनाव लडने वाले 08 अभ्यर्थियों को रिटर्निंग अधिकारी संसदीय क्षेत्र-24 रतलाम डाॅ. अरूणा गुप्ता ने चुनाव चिन्ह आवंटित किये। जिसमें अभ्यर्थी श्री कांतिलाल पिता नानूराम निवासी ग्राम मोरडुण्डिया इण्डियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, सुश्री निर्मला भूरिया पिता दिलीपसिंह भूरिया निवासी ग्राम माछलिया तहसील झाबुआ भारतीय जनता पार्टी को कमल, कसनसिंह पिता लालचंद चैहान निवासी ग्राम भीमकुण्ड तहसील थांदला राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी को कप और प्लेट, कैलाश पिता रूप सिह वसुनिया निवासी जूनापानी बहुजन मुक्ति पार्टी को चारपाई, जालमसिंह पिता कैरिया निवासी वलवई तहसील सोण्डवा जिला अलीराजपुर समता समाधान पार्टी को बिजली का खंभा, विजय पिता वरसिंह निवासी केशरपुरा तहसील बाजना जिला रतलाम जनता दल यूनाईटेड को तीर, श्री जोसफ रामसिंह निवासी नावापाडा नवीन जिला झाबुआ निर्दलीय को आॅटो रिक्शा, पवनसिंह डोडियार पिता शक्तिसिंह डोडियार निवासी कमला नेहरू मार्ग सैलाना निर्देलीय को चक्की चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।

निर्वाचन ड्यूटी के लिए नियुक्त शासकीय सेवक प्रशिक्षण में अपने 2-2 पासपोर्ट साइज फोटो एवं बैंक पास बुक की फोटो काॅपी साथ में लावे

झाबुआ----लोकसभा उप निर्वाचन 2015 को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए शासकीय सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है एवं उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। नियुक्त शासकीय सेवकों के परिचय पत्र बनाये जाने है। इसलिए शासकीय सेवक जब प्रशिक्षण में उपस्थित होवे तो अपने दो-दो पासपोर्ट साइज के फोटो भी साथ में लाये। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों को मानदेय का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जाना है। अतः सभी शासकीय सेवक अपनी बैंक पास बुक की छायाप्रति भी साथ में लावें ।

माईक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण 8 नवम्बर को

झाबुआ---लोकसभा उप निर्वाचन 2015 के लिए जारी आदेश के सरल क्रमांक 1 से 22 तक नियुक्त माईक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण कलेक्टोरेट सभाकक्ष झाबुआ में 8 नवंबर को दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा। नियुक्त माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।

प्रभारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अभ्यर्थियों की समस्याओं का किया समाधान
  • नोडल अधिकारियों को निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न, करवाने के लिए दिये निर्देश

jhabua news
झाबुआ---कलेक्टर कार्यालय के वीडियो कांफ्रेस कक्ष में आज 7 नवम्बर को प्रभारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री एस.एस बंसल ने निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों एवं निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियो की बैठक ली। बैठक में श्री बंसल ने निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान किया। श्री बंसल ने बताया कि कोई भी पार्टी पदाधिकारी गाडी पर नेम प्लेट लगाकर नहीं धूमेगे गाडी पर यदि प्लेट लगाकर गाडी चलती है, तो वाहन को प्रचार वाहन मानकर व्यय लेखा में व्यय जोडा जायेगा। गाडी पर लाउड स्पीकर लगाने के लिए विधिवत अनुमति प्राप्त करे, अन्यथा वाहन जप्त कर लिया जाएगा। प्रत्याशी सभा एवं रैली के लिए विधिवत परमिशन ले। श्री बंसल ने विडियो कांफ्रेस के माध्यम से रतलाम एवं अलीराजपुर के जिला निर्वाचन अधिकारियों से चुनाव संबंधी तैयारी की जानकारी ली एवं आवश्क निर्देश दिये। बैठक में श्री बंसल ने मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप प्लान के तहत निरंतर जागरूकता अभियान चलाने, पेड न्यूज पर सतत निगरानी रखने के लिए निर्देश दिये। साथ ही गुजरात एवं राजस्थान राज्य से सटे हुए मतदान केन्द्रो पर विशेष निगरानी रखने के लिए निर्देश दिये। बैठक में उपस्थित दाहोद के कलेक्टर एवं एस.पी को भी चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए निर्देश दिये। सभी को निर्वाचन आयोग के निर्देशो का कढाई से पालन करने के लिए निर्देश दिये। बैठक में प्रेक्षक कलेक्टर पुलिस अधीक्षक निर्वाचन लडने वाले प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

रेण्डमाजेशन 8 नवंबर को सायं 4 बजे

झाबुआ---ईवीएम मशीनों के रेण्डमाइजेशन की कार्यवाही आज 8 नवंबर को सायं 4 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में की जाएगी। रेण्डमाइजेशन में राजनीति दलों के प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेगे।

बलात्कार के दो प्रकरण पंजीबद्ध
       
झाबुआ---फरियादिया ने बताया कि आरोपी गुडडु उर्फ गुडिया पिता गलिया वसुनिया, निवासी टोडी का बहला-फुसलाकर अपनी पत्नि बनाने के लिये भगाकर ले गया व जान से मारने की धमकी देकर जबरन बलात्कार किया। प्रकरण में थाना रायपुरिया में अपराध क्रमांक 222/15, धारा 376,363,366,506 भादवि एवं 3/4 लै0अप0बा0संर0 अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया। वही एक अन्या घटना मे फरियादिया ने बताया कि वह खेत के सेडे पर घास काट रही थी। आरोपी तेरसिंह उर्फ तेरू पिता कालिया खराडी, निवासी मकोडिया का आया व पकड कर कपास के खेत में ले गया व जबरन बलात्कार किया, चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण में थाना थांदला में अपराध क्रमांक 344/15, धारा 376,506 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध 
      
झाबुआ---फरियादिया श्रीमती राधी बाई पति रामचन्द्र डामोर, उम्र 45 वर्ष निवासी नल्दी बडी ने बताया कि लडकी उम्र 16 वर्ष हाट बाजार करने झाबआ आयी थी जो कहीं चल गयी है। शंका है की आरोपी सरदार पिता गुला गामड निवासी दुधी का बहला-फुसलाकर अपहरण ले गया होगा। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रमांक 683/15, धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: