विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (07 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 7 नवंबर 2015

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (07 नवम्बर)

मजदूरो का पालयन रोकने के लिए अधिक से अधिक निर्माण कार्य प्रारंभ होंगे
  • जिला पंचायत की सामान्य बैठक सम्पन्न 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी की अध्यक्षता में आज जिपं की सामान्य बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें उन्होने कहा कि जिले में सोयाबीन और उड़द की फसल प्रभावित हुई है। किसानों को सरकार द्वारा राहत और बीमा राशि दिलाई जा रही है वही गांव के मजदूर मजदूरी केे अभाव में पलायन ना करें इसके लिए प्रत्येक ग्राम में पंचायत के माध्यम से योजनाओं के तहत अधिक से अधिक निर्माण कार्य प्रारंभ कराए जाए।जिला पंचायत के सभागार कक्ष में हुई इस बैठक में कुरवाई विधायक श्री वीर सिंह पवार एवं समिति के अन्य सदस्यगणांे के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्र ने बताया कि जिले की ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत अकुशल जाॅव कार्डधारियों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। जिले में कुल 89754 सक्रिय जाॅब कार्डधारी परिवार है जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के 12 हजार 914 अनुसूचित जाति वर्ग के 11 हजार 835 शेष 65 हजार पांच अन्य परिवार शामिल है। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत जिले में अब तक कुल 29 हजार 35 कार्य स्वीकृत किए गए है जिसमें से 24 हजार 955 पूर्ण हो गए है शेष कार्य प्रगतिरत है। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में इस वित्तीय वर्ष के लक्ष्य विरूद्ध अब तक चार हजार 460 शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है हितग्राहियों के द्वारा शौचालय निर्माण कराने के उपरांत उन्हें 12 हजार रूपए की राशि मुहैया कराई जा रही है। जिले के सभी प्राथमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन तैयार करने हेतु गैस कनेक्शन प्रदाय किए जा चुके है। रसोइयों को प्रतिमाह एक हजार रूपए पारिश्रमिक राशि दी जा रही है। जिले की 27 हजार 83 प्राथमिक, 2604 माध्यमिक शालाओं में समूहों माध्यम से तथा 156 शालाओं में प्रबंधन समिति के माध्यम से एवं 23 शालाओं में ग्राम पंचायत के माध्यम से एमडीएफ का संचालन किया जा रहा है। इन्दिरा आवास योजना अंतर्गत 1481 भौतिक लक्ष्य के विरूद्व 1457 आवास की स्वीकृति जारी की जा चुकी है जिसमें से 801 हितग्राहियों को प्रथम किश्त जारी की जा चुकी है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन के तहत जिले को पांच हजार 950 के लक्ष्य विरूद्व 6770 प्रकरण बैंको को भेजे गए है जिसमें से 2611 प्रकरणों में उनके द्वारा स्वीकृति प्रदाय करते हुए 876 में वित्त पोषण की कार्यवाही की गई है।  जिला पंचायत सीईओ श्री मिश्र ने बताया कि पंचायत की पूर्व जनप्रतिनिधि जिनके द्वारा निर्माण कार्यो, योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु राशि का आहरण किया गया है और उनके द्वारा कार्य नही कराए गए है उन सभी से राशि वसूली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन सबके खिलाफ संबंधित एसडीएम कोर्ट मेें प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है। बैठक में खाद, बीज के भण्डारण, पानी की उपलब्धता अनुरूप पैदावार लेने की भी जानकारी दी गई इसके अलावा खनिज, उद्योग, सामाजिक न्याय, आदिम जाति कल्याण विभाग, पशु, चिकित्सा, जल संसाधन विभाग और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के कार्यो की भी समीक्षा की गई।

ग्राम चैपालो में दी गई जानकारियां, मौके पर अनेक हितग्राही लाभांवित हुए 

vidisha news
अन्त्योदय मेला की तर्ज पर जिले में ग्राम चैपालो का आयोजन जारी है। आज विदिशा जनपद पंचायत के ग्राम खमतला, परासीगुर्जर, बिलोरी, करैयाहाट और बोरिया में ग्राम चैपालो का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय ग्रामवासियों को शासकीय योजनाओं की तथा किसानों को रबी फसल तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। वही किसानों को अवगत कराया गया कि शीघ्र ही पीडि़त किसानों को राहत और बीमा की राशि उनके बैंक खातो में जमा कराने की कार्यवाही क्रियान्वित की जाएगी। ग्राम खमतला में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विदिशा विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान किसानों की समस्याओं से भलीभांति अवगत है। पीडि़त किसानों को शीघ्र ही राहत राशि और बीमा राशि मिले इसके लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा एक दिन का विशेष विधानसभा सत्र का आयोजन किया गया था। विधायक श्री ठाकुर ने बताया कि पीडि़त किसानों को नौ हजार रूपए प्रति हेक्टेयर के माध्यम से राहत राशि मुहैया कराई जाएगी। उन्हांेने पीडि़त किसानों से कहा कि वे संकट की इस घड़ी में वे अपने आप को अकेला महसूस ना करेें। उनकी हर समस्याओं का निदान राज्य सरकार करेगी। शमशाबाद विधायक श्री सूर्यप्रकाश मीणा ने ग्राम बिलौरी में कहा कि मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार पीडि़त किसानों को राहत राशि दिलाए जाने के लिए किसान हितैषी उदार निर्णय लिए गए है। मुख्यमंत्री जी एवं मंत्रीगण स्वंय पीडि़त किसानों से मिल रहे है। वही वल्लभ भवन के आला आफीसरों को लगातार तीन दिनो तक ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण पर भेजा गया ताकि पीडि़त किसानों को ढढांस बंधाया जाए और फसल क्षति के आंकलन की जानकारी प्राप्त की जा सकें। विधायक श्री मीणा ने कहा कि प्रदेश के पीडि़त किसानों को राहत राशि देने के लिए राज्य सरकार द्वारा सात हजार करोड़ की व्यवस्था की गई है वही काॅ-आपरेटिव बैंको में बिना ब्याज के ऋण किसानों को मुहैया कराया जा रहा है। यदि कोई किसान राष्ट्रीय कृत बैंक से ऋण लेता है तो उसका ब्याज राज्य सरकार अदा करेगी। किसानो के हितो में लिए गए निर्णयों को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि रबी सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए चार की जगह दो माह हेतु बिजली का अस्थाई कनेक्शन देने, जले हुए ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलने तथा विद्युत बिल अदायगी के अभाव में बंद बिजली को शीघ्र प्रारंभ कराने के लिए बिल देयक की राशि का दस प्रतिशत जमा करने पर बिजली आपूर्ति कराने की व्यवस्था की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी ने कहा कि उन्नत किसान बनने के लिए परम्परागत पैदावार गेहूं, चना सोयाबीन के अलावा उद्यानिकी फसलों की और भी किसान भाई ध्यान दें। उन्होंने डेयरी व्यवसाय को अपनाने की भी सलाह दी। कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी और निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे खेतीबाड़ी का उन्नत तकनीक से क्रियान्वयन करंे। कलेक्टर श्री ओझा ने बताया कि रबी सीजन के लिए जिले की समितियों में पर्याप्त मात्रा मंे खाद, बीज का भण्डारण किया जा चुका है वही किसानों को कृषि विभाग और वैज्ञानिकों के द्वारा जानकारियां मुहैया कराई जा रही है कि किसानबंधु पानी की उपलब्धता के अनुरूप बीजो चयन करंे बोनी के पूर्व मिट्टी परीक्षण, बीजोपचार की भी जानकारियां दी जा रही है। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि जिले में दुग्ध व्यवसाय की अपार संभावनाएं है ग्रामीणजनों को योजनाओं के तहत उन्नत नस्ल के बीज मुहैया कराए जाने हेतु विशेष प्रोेजेक्ट तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि दूध के भाव सदैव बढ़ रहे है किसानबंधु अतिरिक्त आमदनी को बढावा देने के लिए पशुपालन के व्यवसाय को भी अपनाएं। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने ग्रामवासियोें से ग्राम रक्षा समिति में शामिल होने का आव्हान किया। विदिशा जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी रंधीर सिंह ठाकुर ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि किसानों को समय पर जानकारियां मुहैया कराई जा रही है जिसका वे पालन कर खेतो में आगामी कौन-कौन सी फसले ले की जानकारियां दी जा रही है। कार्यक्रम स्थलों पर अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को श्रवण यंत्र, वैशाखी, पेंशन स्वीकृति तथा मुख्यमंत्री आवास मिशन सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। इन ग्रामों में स्वास्थ्य उपचार केम्प के अलावा पशु चिकित्सा शिविरों का भी आयोजन किया गया था।  कार्यक्रम को जिला पंचायत सीईओ ने भी सम्बोधित किया। विदिशा एसडीएम श्री आरपी अहिरवार ने कार्यक्रमों के दौरान आयोजन के उद्धेश्यों को रेखांकित किया। कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद थे। 

दावे आपत्तियां प्राप्ति का कार्य जारी

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुर्नरीक्षण कार्यक्रम का तिथिवार क्रियान्वयन जिले में जारी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे आपत्तियां प्राप्ति का कार्य तीस नवम्बर तक किया जाएगा। आठ एवं नौ नवम्बर को संबंधित बीएलओ एवं बीएलए के द्वारा स्पेशल कैम्पेन का कार्य किया जाएगा। नाम आदि में संशोधन कराने एवं डुप्लीकेट ईपिक हेतु 25-25 रूपए आयोग द्वारा निर्धारित किए गए है वही ऐसा युवा जो एक जनवरी 2016 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले है वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए प्रारूप छह में आवेदन कर सकते है।

राजस्व मंत्री रामपाल सिंह ने समाचार सेवा बेब साईट का  शुभारम्भ किया 

विदिशा -गणेश शंकर विधार्थी प्रेस क्लब मध्य प्रदेश ने अल्प समय में प्रदेश में अपनी पहचान बना ली है।  इस संगठन के उद्देश्य जन कल्याणकारी है।  पत्रकारिता के पुरोधा शहीद गणेश शंकर विधार्थी जी ने अपने जीवन काल में जो लिखा उसको अंग्रेजो को स्वीकार करना पढता था, उनका प्रताप समाचार पत्र देश की आजादी को समर्पित रहा। उपरोक्त विचार मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री राम पाल सिंह जी ने गणेश शंकर विधार्थी प्रेस क्लब मध्य प्रदेश की वेव पोर्टल - गणेशशंकरसमाचारसेवा डांट इन को [लांच ] शुभारम्भ करते हुए सर्किट हाउस विदिशा में रखे।   उन्होंने गणेश शंकर विधार्थी प्रेस क्लब मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गंगेले के सामाजिक कार्यो की सराहना की साथ ही भारतीय संस्कृति के लिए चलते जा रहे जन जागृति उद्देश्यों के लिए बधाई दी। साथ ही कहा की यह वेव साईट प्रदेश व देश में सकारात्मक विचारो -समाचारो को प्रमुख स्थान देकर जन साधारण की आवाज बनेगी। वेव साईट को बनाने बाले श्री बलराम साहू जी ने मंत्री जी सहित सभी को बेव साईट के विस्तार से जानकारी दी। प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री के के रिछारिया जी ने सभी का स्वागत किया। गणेशशंकरसमाचारसेवा डांट इन  के शुभारम्भ अवसर पर विदिशा क्षेत्र के विधायक श्री  कल्याण सिंह ,नगरपालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टंडन ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोडन सिंह दांगी ,जिला कलेक्टर श्री एम बी ओझा ,सी एस पी श्री नागेन्द्र पटैरिया ,एस डी एम श्री आर के अहिरवार ,विदिशा जन सम्पर्क अधिकारी श्री बी डी अहिरवार ,जाने माने प्रेस फोटो ग्राफर श्री आर के ,विदिशा के वरिष्ठ पत्रकार श्री कैलाश शर्मा ,आष्टा से आये प्रदेश महा सचिव श्री अमित मकोड़ी जी ने गणेशशंकरसमाचारसेवा डांट इन की सफलता के लिए अपने -अपने विचार रख कर शुभकामनाये दी है।  इसके पूर्व गिरधर गार्डन विदिशा में पत्रकारों का सम्मेलन ,विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।   जिसमे अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्रीमती अंजू -पवन भदौरिया जी मुख्य अतिथि रही , विदिशा जिला के 11 पत्रकारों को गणेश शंकर विधार्थी प्रेस क्लब मध्य प्रदेश की ओर से सम्मानीय भी किया गया। गणेश शंकर विधार्थी प्रेस क्लब मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष गंगेले ने सभी का आभार प्रदर्शन किया।

विषाल निषुल्क चिकित्सा षिविर हेतु पंजीयन 10 तक

  • विष्व प्रसिद्ध मेदांता के चिकित्सा विषेषज्ञ देंगे अपनी सेवाएं 

विदिषा-07 नवम्बर 2015/ जैन सोषल ग्रुप द्वारा ग्रुप के संस्थापक सदस्य सुधीर बड़कुर की पुण्य स्मृति में विष्व प्रसिद्ध मेदांता दि मेडिसिटी गुड़गांव के सहयोग से विषाल निषुल्क चिकित्सा षिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्व. अषोक पीतलिया की पावन स्मृति में पीतलिया परमार्थ न्यास का सहयोग भी इस आयोजन को प्राप्त है।

इन गंभीर रोगों का होगा निदान
इस निषुल्क रोग परीक्षण षिविर में हृदय, प्रोस्टेट-यूरोलाॅजी, न्यूरोलाॅजी, मस्तिष्क रोग, मिर्गी, केंसर, स्तन केंसर, छाती तथा दमा रोगों के पंजीकृत रोगियों का परीक्षण कर चिकित्सा परामर्ष दिया जाएगा। पंजीयन शुल्क 50 रू. निर्धारित किया गया है। यह षिविर स्थानीय बस स्टेण्ड के समीप शहनाई गार्डन के कुन्दन काॅम्पलेक्स में शनिवार 14 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया है। इसके पूर्व प्रातः 9 बजे षिविर का शुभारंभ विषेषज्ञ व्याख्यान के साथ होगा।

पंजीयन 10 तक
इस षिविर का लाभ 10 नवम्बर तक सीमित संख्या में पंजीकृत रोगी ही ले सकेंगे। षिविर में ब्लड प्रेषर, ईसीजी, रेण्डम ब्लड शुगर, छाती एक्स-रे निषुल्क होंगे, जबकि आवष्यकता पड़ने पर ईकोकाॅर्डियोग्राफी, मेमोग्राफी, यूरोफ्लोमेट्री जाँच नाम मात्र के षुल्क पर होंगी। रोगियों से पुरानी जाँच रिपोर्ट तथा प्रेस्किण्शन्स साथ में लाने का आग्रह किया गया है। हृदय रोगियों से कोलेस्ट्राॅल (लिपिड प्रोफाइल) की जाँच कराने का परामर्ष दिया गया है।

ये विषेषज्ञ चिकित्सक करेंगे चिकित्सा
षिविर में विष्व प्रसिद्ध मेदांता हाॅस्पिटल गुड़गांव के चिकित्सा विषेषज्ञ डाॅ. आरआर कासलीवाल चेयरमेन काॅर्डियोलाॅजी टीम डाॅ. वरूण कटारिया, न्यूरोलाॅजिस्ट डाॅ. एन.पी. गुप्ता, चेयरमेन यूरोलाॅजी टीम डाॅ. आनंद कुमार, वरिष्ठ सहयोगी तथा चेयरपर्सन रेडिएषन आॅन कोलाॅजी टीम डाॅ. तेजिन्दर कटारिया निषुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे।

पंजीयन हेतु स्थल
षिषु रोग विषेषज्ञ डाॅ. नवीन शर्मा के बांसकुली स्थित क्लिनिक, खरीफाटक बाहर महावीर एग्रो, हाॅस्पिटल रोड पर आषी मोटर्स के अरूण जैन, लोहा बाजार छोटा सर्राफा में संगम ज्वेलर्स के एपी जैन के यहां पंजीयन कराया जा सकता है। नरेष बिल्ड-एन-होम्स भी सहयोगी है। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष तथा षिविर संयोजक राकेष जैन से मो.नं. 098272-71612 और मेदांता के जीएम फरीद से मो.नं. 098100-18095 पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

कोई टिप्पणी नहीं: