झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (21 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 नवंबर 2015

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (21 नवम्बर)

भाजपा ने की हेल्पलाईन चालु

भारतीय जनता पार्टी आई टी सेल द्वारा मतदाता हेल्पलाइन चालू की गई जिसमे आईटी सेल जिला सयोजक अर्पित कटकानी द्वारा सोशल मीडिया और बूथ पर पुरे जिले में नंबर उपलब्ध करा गए और जिले में1000 से जादा मत दाता को बूथ एवं क्रमांक मुहय्या कराया गया जिसमे अंकित कोठारी राहुल सुकला राहुल कटकानी विवेक मेहता कोसल सोनी नितिन कोठारी वैभव जैन ने हिस्सा लिए

कांग्रेस प्रत्याशी भूरिया और परिवारजनों द्वारा मतदान

jhabua news
झाबुआ---रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने आज सुबह 7.30 बजे अपने पैतृक गांव मोरडुंडिया में मतदान किया। श्रीमती कल्पना भूरिया एवं जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला कांगे्रस कमेटी की कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया ने भी ग्राम मोरडुंडिया में ही अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। श्री भूरिया के पुत्र डाॅ.विक्रांत भूरिया एवं पुत्रवधू श्रीमती डाॅ.शीना भूरिया ने झाबुआ शहर के मतदान क्रमांक 81 पर सुबह 8.30 बजे अपना वोट डाला। इन नेताओ ने अपने-अपने केन्द्र पर मतदाताओं की उत्साहजनक उपस्थिति देकर इस बात पर प्रशंसा प्रकट की कि लोगों में अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने दी है।

असाधारण रहा वर्ष 2015 का रतलाम-झाबुआ का संसदीय उपचुनाव: कांतिलाल भूरिया
  • कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने माना मतदाताओं,कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार

झाबुआ---रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने संसदीय क्षेत्र में आज सामान्यतः शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर प्रसन्नता प्रकट की है। आपने कहा है कि काम-धंधे की तलाश में पड़ोसी राज्यों में आदिवासियों के पलायन के बावजूद भी मतदान का प्रतिशत सामान्यतः अच्छा रहा। सुदूर आदिवासी गांव-खेडों-फलियों में भी मताधिकार के प्रयोग के प्रति स्त्री-पुरूष मतदाताओं में जो उत्साह देखने को मिला वह विशेष उल्लेखनीय बात थी। इसमें कांग्रेस के नेताओं के मागदर्शन में मैदानी कार्यकर्ताआंे की अथक मेहनत का भी बड़ा योगदान रहा है। इसके अलावा कांग्रेस संगठन में एकता और पार्टी को जिताने के लिए प्रबल इच्छाशक्ति दिखाई देना भी एक महत्वपूर्ण बात रही। श्री भूरिया ने कहा है कि यह उपचुनाव आम चुनाव के समय किसी एक संसदीय क्षेत्र के चुनाव से भी कई गुना अधिक महत्वपूर्ण औ निर्णायक चुनाव रहा। इसके परिणाम से भारतीय राजनीति, विशेषकर पिछड़े क्षेत्रों और आदिवासियों से संबंधित राजनीति तथा सरकार की नीतियों को एक नया मोड़ मिलेगा। दरअसल यह उपचुनाव लोकतंत्र का एक असाधारण अध्याय साबित हुआ। इस उपचुनाव ने स्वयं यह देखा कि अहंकारग्रस्त सत्तारूढ पार्टी चुनाव जीतने के लिए किस कदर नीचे गिर सकती है। कांग्रेस प्रत्याशी ने रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के समस्त मतदाताओं के साथ-साथ कांग्रेस के सभी नेताओं, पदाधिकारियों और मैदानी कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस के मोर्चा संगठनांे महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार मानते हुए कहा है कि राज्य एवं केन्द्र में कांग्रेस के सत्ताविहिन रहते हुए भी कांग्रेसजनों ने जिस प्रतिबद्धता, समर्पण और उत्साह के साथ पार्टी को जीताने के लिए रात-दिन जो कड़ी मेहनत की है उसने कांग्रेस की भावी संभावनाओं की नींव रख दी है। जिन व्यक्तियों और संस्थाओं ने भी इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में किसी न किसी रूप में कोई मदद की है उनके प्रति भी श्री भूरिया ने कृतज्ञता जाहिर की है। कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रोनिक मीडिया को चुनाव प्रचार के दिनों में कांग्रेस को संतुलित कवरेज देकर उत्साहित किया, उसके लिए आभार माना है। आपने निर्वाचन तंत्र, पुलिस और प्रशासन को इस बात के लिए धन्यवाद दिया है कि मतदान के दौरान आज संसदीय क्षेत्र में आज कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई और मतदान की पवित्रता को आंच नहीं आने दी गई। कहीं-कहीं सत्ता के मद में चूर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा माहौल को बिगाड़ कर सुचारू मतदान के मार्ग में व्यवधान पैदा करने की कोशिशें अवश्य की गई किंतु चुनाव तंत्र और प्रशासन की कोशिशों से स्थिति अधिक नही बिगड़ पाई। भाजपा के स्थानीय नेताओं के इशारों पर पुलिस द्वारा कतिपय स्थानों पर पक्षपात बरते जाने की शिकायतें भी मिली हैं लेकिन चुनाव आयोग की सख्ती के कारण भारी उपरी दबाव के बावजूद भी पुलिस का व्यवहार आमतौर पर स्थिति को बिगाड़ने वाला नही बना। मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के दबाव के बाद भी प्रदेश द्वारा विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं के विरूद्व दमनकारी रवैया नही अपनाया गया यह भी ठीक ही रहा। हालांकि इसकी प्रबल संभावनाएं थी कि यह बदली हुई स्थिति कांग्रेस के पक्ष में बदलाव का शुभ संकेत है।

कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी व्यक्त किया आभार
उपचुनाव के लिए आज शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर कांग्रेस नेत्री सुश्री कलावती भूरिया, कांग्रेस के चुनाव संचालक शंातिलाल पडियार और युवा नेता डाॅ. विक्रांत भूरिया, वरिष्ठ नेता रमेश डोशी अधिवक्ता, के अलावा संसदीय क्षेत्र की कांग्रेस कमेटियों के जिला अध्यक्षों- निर्मल मेहता (झाबुआ), सरदारसिंह पटेल (अलीराजपुर) और प्रभु राठौर (रतलाम ग्रामीण) एवं विनोद मिश्रा मामा (रतलाम शहर) तथा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आचार्य नामदेव और हर्ष भट्ट ने भी संसदीय क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनों और उपचुनाव में पार्टी की मदद करने वाले सभी सहयोगियों और मीडिया के प्रति आभार प्रकट किया है। इन नेताओं ने कहा है कि इस उपचुनाव के समय आम कांग्रेसजनों में पार्टी के प्रति जो लगाव पुनः देखने को मिला है वह संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलों में पार्टी की भावी चुनावी संभावनाओं को बेहतर बनाने में सहायक होगी। पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को अपनी यही एकजुटता और सक्रियता भविष्य में भी बनाए रखना होगी जिससे कि भविष्य के चुनावों में उसके पुराने दिन वापस लौट सके।

नारायण को पकडे रखो, लक्ष्मी स्वयं तुम्हे खोज कर पास आ जावेगी -रामसिंह सिसौदिया
  • सत्यसाई सप्ताह के चैथे दिन भी हुए नाम संकीर्तन

झाबुआ---यदि नारायण का अनुग्रह प्राप्त करना है तो निर्मल हृदय से आराध्य पर पूरा विष्वास रखेगें तो जीवन में चाहे संकट आते महसूस हो किन्तु प्रभू निष्चित रूप से मार्ग प्रषस्त करते ही है । निर्मल अर्थात पवित्र हृदय वही होता है जरं निष्चल भाव से सभी को समान समझे । जैेसा व्यवहार वह स्वयं के लिये पसंद करता है वेैसा ही व्यवहार वह भी औरों के साथ भी करें । जीवन और निर्मलता का बडा ही अटूट संबध होता है। निर्मल आचरण करने वाले की सभी बाधायें भगवान स्वयं दूर करता है । सत्यसाई बाबा भी कहते है कि भगवान नित्य निर्मला नित्यानंदा होता है और नित्य आनन्द की अनुभूति ऐसे लोगों को महसूस कराता है । जिसके जीवन में आनन्द रूपी धन आजाता है, जिस पर स्वयं नारायण की कृपा हो जाती है उसे लक्ष्मी के पीछे भागने की जरूरत ही नही पडती है । क्योंकि नारायण जहां रहते है लक्ष्मी को वहां आना ही पडता है । इसलिये जीवन में लोभ-लालच के वषीभूत होकर लक्ष्मी के पीछे मत भागों , नारायण को पकडे रहो लक्ष्मी स्वयं तुम्हे खोज कर तुम्हारे पास आ जावेगी । उक्त प्रेरक उदबोधन श्री सत्यसाई सेवा समिति द्वारा 17 नवम्ॅबर से मनाये जारहे सत्यसाई सप्ताह के चैथे दिन  विवेकानंद कालोनी स्थित सत्यधाम में उपस्थित साईभक्तों को संबोधित करते हुए समिति के रामसिंह सिर्सादिया ने व्यक्त किये । समिति द्वारा प्रतिदिन सायंकाल साढे 7 बजे से नाम संकीर्तन का आयोजन किया जारहा है तथा मनाये जारहे सप्ताह के तहत आध्यात्मिक उदबोधन रखा जारहा है । समिति संयोजक राजेन्द्र सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री सत्यसाई बाबा का 90 वां जन्मोत्सव धुमधाम एवं समारोह पूर्वक 23 नवम्बर को सत्यधाम में मनाया जावेगा । प्रातः ओंकारम सुप्रभातम के बाद प्रातः 9 बजे से लक्ष्यार्चन, दोपहर में निराश्रित गरीबों के बीच नारायण सेवा  एवं सायंकाल 7 बजे से सत्यसाई जन्मोत्सव मनाया जावेगा । सत्यधाम में आकर्शक झांकी सजाई जावेगी तथा नाम संकीर्तन,उदबोधन, महाआरती के साथ सप्ताह का समापन होगा ।

60 प्रतिशत से अधिक महिला मतदाताओ ने मतदान किया

jhabua news
झाबुआ---लोकसभा उप निर्वाचन 2015 के लिए रतलाम संसदीय क्षैत्र 24 के लिए आज 21 नवम्बर को विधानसभा क्षैत्र 193-झाबुआ, विधानसभा क्षैत्र-194-थांदला एवं विधानसभा क्षैत्र 195-पेटलावद में प्रातः 7ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक षांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। झाबुआ जिले में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग 62  प्रतिषत से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें में लगभग 64.08 प्रतिशत से अधिक पुरूष एवं लगभग 60.08 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने मतदान किया। विधानसभा क्षैत्र झाबुआ 193 में कुल 317 मतदान केन्द्र पर लगभग 52.21 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। इसी प्रकार विधानसभा क्षैत्र थांदला 194  में कुल मतदान केन्द्र 274 पर लगभग 73.01  प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। तथा विधानसभा क्षैत्र पेटलावद 195 में कुल 295 मतदान केन्द्र पर लगभग 62.05 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। विधानसभा क्षैत्र झाबुआ में 53.7 प्रतिशत से अधिक पुरूष एवं लगभग 50.6 प्रतिशत से अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान किया थांदला में लगभग 74.9 प्रतिशत  से अधिक पुरूष, एवं लगभग 71.3 प्रतिशत से अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान किया। पेटलावद में लगभग 63.5 प्रतिशत से अधिक पुरूष एवं लगभग 60.05 प्रतिशत से अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान किया। 

 अवैध शराब सहीत बोलेरो जीप एवं मोटर सायकल जप्त

झाबुआ---पुलिस अधीक्षक संजय तिवारी ने बताया कि आरोपी दीवान पिता रामचंद्र भाभोर, उम्र 20 वर्ष निवासी ढेबर अपनी बोलेरो जीप क्रमांक एमपी-45-बीबी-0719 में प्रेसीडेण्ट कंपनी की बीयर एवं 25 नग देशी दुबारा शराब कुल कीमती 1090/- रू0 की व बोलेरो वाहन को जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में थाना मेघनगर में अपराध क्रमांक 267/2015, धारा 34-ए आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गयज्ञं वही विकास पिता रूपसिंह मुणिया, मोरसिंह पिता सुकराम भूरिया, निवासी चेनकावानी मोहनकोट अपनी मोटर सायकल पर 07 पेटी बीयर प्रेसीडेण्ट कंपनी की, कीमती 7,000/- रू0 की ले जा रहे थे, जिसे कि थाना रायपुरिया पुलिस द्वारा जप्त किया गया, मोटर सायकल भी जप्त की गई। प्रकरण में थाना रायपुरिया में अपराध क्रमांक 243/2015, धारा 34(2), 36, 46 आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: