छत्तीसगढ से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने कहा है कि साहित्यकार पुरस्कार स्वीकार करने के बाद उसका तिरस्कार न करें और जो ऐसा कर रहे हैं, वे राजनीतिक द्वेष से ग्रस्त हैं।
श्री जूदेव ने आज यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि इन दिनों आम लोगों में विकास की बातों को छोड़ कर साहित्यकारों के बीच सम्मान लौटाने की ही चर्चा जोरों पर है। इन सभी मुद्दों की बजाए हमें विकास, पर्यावरण और स्वच्छ भारत मिशन को जारी रखने में अपना अधिक समय देना चाहिए।
भाजपा नेता श्री जूदेव ने कहा कि सच्चे कलमकार व कलाकार किसी को तोड़ने की नहीं, बल्कि जोड़ने की अधिक कोशिश करते हैं। जो लोग पुरस्कार लौटाकर उनका तिरस्कार कर कर रहे हैं, वे राजनीतिक द्वेष से ग्रस्त हैं, वरना कलम और कविता तो अंधी राजनीति के भी नेत्र खोलने की क्षमता रखती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें