थरूर से हो सकती है लाई डिटेक्टर जांच : बस्सी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 नवंबर 2015

थरूर से हो सकती है लाई डिटेक्टर जांच : बस्सी

lie-detector-test-can-done-to-shashi-tharoor-bassi
नयी दिल्ली, 11 नवम्बर, कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच के सिलसिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री को लाई-डिटेक्टर जांच से गुजरना पड़ सकता है। दिल्ली पुलिस आयुक्त बी एस बस्सी ने एक निजी चैनल को बताया कि श्री थरूर को लाई-डिटेक्टिंग टेस्ट से गुजरना पड़ सकता है, क्योंकि अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो ने इस मामले में जो रिपोर्ट पुलिस को सौंपी है, उसके अनुसार श्रीमती पुष्कर की मौत में पॉलिनियम आदि की भूमिका से इन्कार किया गया है। बस्सी ने कहा‘ मैं समझता हूं कि रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। एफबीआई प्रयोगशाला ने विभिन्न पदार्थों का विश्लेषण किया और चिकित्सकों के इस रिपोर्ट का अध्ययन कर लेने के बाद इससे संकेत मिलना चाहिए (मौत के पीछे मौजूद कारण के बारे में)। नमूनों में विकिरण के स्तर के बारे में पूछे जाने पर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह सुरक्षित मानक नियमों के अंदर था। 

उन्होंने बताया कि नतीजों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ जोड़ा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक जांच के लिए नमूने भेजे जाने के नौ महीने बाद एफबीआई रिपोर्ट मिली है। विसरा के नमूने फरवरी में वाशिंगटन स्थित एफबीआई प्रयोगशाला को भेजे गए थे ताकि यह पता चल सके कि किस तरह के जहर से सुनंदा की मौत हुई थी। दरअसल, देश के प्रमुख अस्पताल अखिल भारतीय आयुविर्ज्ञान संस्थान (एम्स) के मेडिकल बोर्ड ने मौत के पीछे शरीर में जहर फैलने को वजह माना था, लेकिन किसी खास पदार्थ का नाम नहीं बताया था।

कोई टिप्पणी नहीं: