पटना 11 नवम्बर, बिहार के पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी :भाजपा: के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने आज फिर से पार्टी नेतृत्व पर अपना हमला तेज करते हुए बिहार विधानसभा के चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद पार्टी दिग्गजों के आत्मनिरीक्षण की मांग का समर्थन किया है । श्री सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है कि अब यह सही समय आ गया है जब एक मित्र , सिद्धांतवादी , गुरू , मार्गदर्शक और उनके टीम का अनुशरण किया जाये । उन्होंने कहा कि.. रिले रेस ..शुरू हो गया है तथा चारों दिग्गज अपने लक्ष्य पर केन्द्रीत है ।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के चार दिग्गज श्री लाल कृष्ण आडवाणी , श्री मुरली मनोहर जोशी , श्री शांता कुमार और श्री यशवंत सिन्हा ने केन्द्रीय नेतृत्व से बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार का पूरे तौर पर विश्लेषण कराये जाने की मांग की थी । दिग्गज नेताओं ने कहा था कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव में पार्टी की हुयी हार से भी कोई सबक नहीं लिया गया । श्री सिन्हा अपने दूसरे ट्वीट में कहा है कि चुनावी गहमा -गहमी के समाप्त होने के बाद अब दीपावली पर्व की चमक एवं खुशी को आनंद से उठाने का समय आ गया है । उन्होंने दीपावली की शुभकामना देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि पार्टी तथा राष्ट्र के साथ -साथ सभी को अपना आर्शीवाद दें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें