किक,फटा पोस्टर निकला हीरो,राॅक स्टार,मद्रास कैफे, जैसी अनेको फिल्मों में अभिनय करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाकरी ने कहा कि वह सिर्फ दमदार कहानी वाली फिल्में ही करना पंसद करती है,फिल्म में उनके लिए निर्देशक भी महत्वपूर्ण होता है यह बात उन्होंने नई दिल्ली के जीके 1, एम ब्लाॅक स्थित नवीनतम ’फिट-हब’ काॅन्सेप्ट स्टोर का शुभारंभ पर कही।
रीबाॅक ने इस फिटनेस यात्रा में 3 साल पहले नरगिस के साथ हाथ मिलाया था और और इस नवीनतम फिटहब स्टोर को लाॅचकर उनके साथ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल करना हमारे लिए बड़े गर्व की बात है।’’
इस स्टोर का शुभारंभ रीबाॅक ब्रांड एंबेसडर नरगिस फाकरी और रीबाॅक व एडिडास इंडिया के प्रबंध निदेशक डेव थाॅमस ने किया।
नरगिस फाकरी ने रीबाॅक के प्रशिक्षकों को काॅम्बैट प्रशिक्षण रूटीन में जाॅइन किया। बेहद फैशनेबल और चिकरी बाॅक वियर पहने नरगिस ने अपने दमदार मुक्कों और किक का प्रदर्शन करते हुए रीबाॅक बैक ड्राॅप फाड़कर उसके पीछे छिपे नए स्टोर को उत्साही प्रशंसकों और फैलोे फिटनेस जुनूनी लोगों के लिए पेश किया।
इस मौके पर रीबाॅक व एडिडास इंडिया के प्रबंध निदेशक डेवथाॅमस ने कहा, ’‘पिछले कुछ साल से हम लगातार कोशिश रीबाॅक इंडिया को देश में एक प्रीमियम फिटनेस ब्रांड बनाने की रही है।इसके अतिरिक्त हमारा ज्यादा ध्यान महिलाओं की फिटनेस जरूरतों को पूरा करने पर है और इस श्रेणी ने हमारे चुनिंदा स्टोरों के कुल कारोबार में 40 फीसदी से अधिक का योगदान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें