रोजाना टीवी शो देखते हुए हम सोचते है कि टेलीविजन के कलाकारों की दीवाली कैसी हाती है,वह किर प्रकार से मनाते हैएजानते है उनकी ही जुबानी
भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप में महाराणा प्रताप ऊर्फ शरद मल्होत्रा- दीवाली हर साल बहुत धूम-धाम के साथ मनायी जाती है। यह मेरा एक पसंदीदा त्योहार है, जब मैं खुशी-खुशी हर रिवाज में शामिल हो सकता हूं, चाहे घर की साफ-सफाई करनी हो या भारतीय मिठाईयां और पकवान खाना हो, पटाखे जलाना (मुझे कम आवाज वाले पटाखे पसंद हैं) हो या फिर अपने पैड को रंगीन लाइट्स से सजाना, रंगोली बनाना, कार्ड खेल कर पार्टी मनाना, यह एक तरह से ब्लाॅकबस्टर नाइट है। इस साल मैं कोलकाता जाने और अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने की सोच रहा था, लेकिन समय नहीं होने और काम के तनाव के कारण मैं शहर में ही अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ दीवाली मनाऊंगा।
‘संकट मोचन महाबली हनुमान‘ में बाल हनुमान ऊर्फ इशांत भानुशाली- दीवाली मेरा पसंदीदा त्योहार है, क्योंकि मुझे ढेर सारी मिठाईयां और मीठे पकवान खाने को मिलते हैं। मुझे मिठाईयां बहुत पसंद है और मेरी मां घर पर ही ऐसी स्वादिष्ट मिठाईयां बनाती हैं कि कोई भी खुद को उन्हें खाने से रोक नहीं सकता। मेरे सभी रिश्तेदार घर आते हैं और खुशियां मनाते हैं। इस साल भी मुझे दीवाली का बेसब्री से इंतजार है। इस साल मैं सेट पर संकट मोचन महाबली हनुमान के सभी कलाकारों व तकनीशियनों के साथ दीवाली का जश्न मनाऊंगा।
‘प्यार को हो जाने दो‘ में प्रीत ऊर्फ मोना सिंह - मुझे रौशनी बहुत पसंद है और इसलिये मुझे दीवाली अच्छी लगती है। बचपन में मेरे लिये दीवाली की मतलब था ढेर सारे अच्छे-अच्छे पकवान खाना। मुझे तला-भुना खाना और मिठाईयां बहुत पसंद थीं। घर पर बनी मिठाईयां मुंझे अच्छी लगती थीं। आज भी मैं मिठाई खाने से खुद को नहीं रोक पाती हूं। यदि आपका ताल्लुक पंजाबी परिवार से हो, तो अच्छा-अच्छा खाने के बिना कोई जश्न पूरा नहीं हो सकता। इसलिये कुछ भी नहीं बदला है। इस साल भी मैं अपने घर पर पूजा करूंगी और अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करूंगी।
सूर्यपुत्र कर्ण के कर्ण ऊर्फ गौतम रोडे- दीवाली मेरा सबसे पसंदीदा त्योहार है। यह एक ऐसा त्योहार है, जब सभी दोस्त और परिवार के लोग एकसाथ होते हैं। हर साल दीवाली पर मैं अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताने का मौका ढूंढ लेता हूं और इस बार भी उनके साथ समय बिताऊंगा। मैं अपने सभी प्रशंसकों को दीवाली की शुभकामनायें देना चाहूंगा।
परवरिश सीजन 2 में सुरिंदर ऊर्फ संगीता घोष- दीवाली मेरा एक पसंदीदा त्योहार है और मैं हर साल बेसब्री से इसका इंतजार करती हूं,क्योंकि रौशनी के अलावा यह दोस्तों और परिवारों से भी मिलने का समय है। मुझे रंगोली बनाने की परंपरा पसंद है और अपने घर को लालटेन एवं दियों से सजाना अच्छा लगता है, मैं पटाखे जलाने का समर्थन नहीं करती हूं। मुझे सजना-संवरना पसंद है और इस साल मुझे राजस्थानी वेशभूषा में सजने का मौका मिल रहा है। मैं अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ दीवाली मनाऊंगी। हम सभी दीवाली की मिठाईयों और पकवानों का आनंद उठायेंगे। मैं अपने सभी प्रशंसकों को सुखद एवं सुरक्षित दीवाली की शुभकामनायें देती हूं।
परवरिश सीजन 2 में स्नेहा ऊर्फ गौतमी कपूर- दीवाली का जश्न हमारे पूरे परिवार, खासतौर से मेरे लिये बेहद खास है, क्योंकि मेरी मां और दादी मां इस अवसर पर मिठाईयां बनाती थीं। मैंने अपनी मां से बेसन के लड्डू बनाने सीखे। हमारे खाने का मेन्यू दीवाली से एक दिन पहले तय होता था और हर दिन एक नया पकवान बनता था। इस बार हम बिना प्याज के खाना बनायेंगे और अन्य व्यंजनों का भी आनंद उठायेंगे। हम पटाखे नहीं जलायेंगे, क्योंकि इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है।
क्राइम पेट्रोल के होस्ट अनूप सोनी- दीवाली मेरा पसंदीदा उत्सव है। बचपन में मैं वाकई में मिठाईयों का दीवाना था और दीवाली का बेसब्री से इंतजार करता था, क्योंकि इस मौके पर मुझे ढेर सारी मिठाईयां खाने को मिलती थीं। रिवाज के तौर पर मेरी मां हर साल दीवाली पर बेसन के लड्डू बनाती थीं और वह आज भी लड्डू बनाती हंैं और ये बेहद स्वादिष्ट होते हैं। मैं पटाखे जलाने में विश्वास नहीं करता, क्योंकि इससे काफी प्रदूषण होता है। इस साल भी मैं पटाखे नहीं जलाऊंगा। हालांकि, मैं अपने 3 साल के बेटे के साथ 1 या 2 फुलझड़ी जलाऊंगा। मेरी ओर से सभी लोगों को सुखद एवं सुरक्षित दीवाली की शुभकामनायें।
सीआइडी में दया ऊर्फ दयानंद शेट्टी- दीवाली रौशनी का त्योहार है और हर साल की तरह इस साल भी खूब सारे जश्न लेकर आया है। मुझे यह त्योहार वाकई में बहुत पसंद है और मैं इसका बेसब्री से इंतजार करता हूं, क्योंकि मुझे इसके द्वारा अपने घरों एवं जिंदगी में आई रौशनी अच्छी लगती है। हर साल दीवाली मैं अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनाता हूं। हम तरह-तरह के पकवान व मिठाईयां खाते हैं। सभी दर्शकों और प्रशंसकों को दीवाली की ढेरों शुभकामनायें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें