किसी पद की लालसा नहीं : तेजस्वी यादव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 नवंबर 2015

किसी पद की लालसा नहीं : तेजस्वी यादव

no-post-wanted-tejaswi-yadav
पटना,18 नवम्बर, राष्ट्रीय जनता दल(राजद)अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दिये जाने के लगाये गये जा रहे कयासों पर विराम लगाते हुए आज कहा कि वह किसी पद के आकांक्षी नहीं है । बिहार विधानसभा चुनाव नतीजे आठ नवम्बर को घोषित किये जाने के बाद से ही राजनीतिक हलकों में कयास लगाये जा रहे हैं कि श्री तेजस्वी यादव अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभालेंगे । राजद विधायक दल की 13 नवम्बर को हुई बैठक में श्री लालू प्रसाद यादव को विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार दिया गया था। श्री तेजस्वी यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह किसी पद के आकांक्षी नहीं हैं । 

उन्होंने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर के विकास के लिये किये गये वादे पर कायम हैं और उस क्षेत्र की तरक्की पर जोर देंगे । उन्होंने कहा कि यदि उन्हें किसी पद की लालसा होती तो वह लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान की तरह आसानी से राजद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बन गये होते । नवनिर्वाचित विधायक ने कहा कि वह और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव बिहार के विकास के लिए पूरी गंभीरता से काम करेंगे हालांकि उन्होंने इसके साथ ही कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गयी किसी भी जिम्मेदारी को स्वीकार करने के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं । 

गौरतलब है कि बड़ी संख्या में राजद की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने श्री लालू प्रसाद यादव के कनिष्ठ पुत्र श्री तेजस्वी यादव को राजद विधायक दल का नेता नामित करने की पार्टी अध्यक्ष से मांग की है ।कुछ कार्यकर्ता तो श्री तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री बनाने की भी मांग कर रहे हैं । महागठबंधन को हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिली है और श्री नीतीश कुमार 20 नवम्बर को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे । विधानसभा चुनाव में राजद,जनता दल यूनाईटेड और कांग्रेस के महागठबंधन को 243 सदस्यीय विधानसभा में 178 सीटों पर विजय मिली है। श्री लालू प्रसाद यादव के दोनों पुत्र तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव क्रमश: राघोपुर और महुआ विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए हैं । 

कोई टिप्पणी नहीं: