वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा सुलझा : नरेन्द्र मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 नवंबर 2015

वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा सुलझा : नरेन्द्र मोदी

orop-solved-pm-modi
नयी दिल्ली, 11 नवंबर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैनिकों को भरोसा दिलाते हुये कहा कि वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा सुलझाया जा चुका है अौर पेंशन से संबंधित सभी शेष मसलों पर सरकार की ओर से गठित न्यायिक समिति विचार करेगी जिसके बाद उन्हें भी सुलझा लिया जायेगा।

श्री मोदी ने कहा कि पूर्व सैनिकों को समिति को अपने सुझाव देने चाहिये ताकि उनका ही लाभ हो सके। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले काफी समय से अटके हुये वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे को सुलझाया जा चुका है और उसे मंजूरी भी दे दी गयी है। 

प्रधानमंत्री मोदी अमृतसर में खासा स्थित डोगराई युद्ध स्मारक गए और पुष्पांजलि अर्पित की। यह स्थान सबसे कठिन युद्ध स्थल के रूप में जाना जाता है जहां भारतीय सैनिकों ने 22 सितंबर 1965 को जीत प्राप्त की थी। उन्होंने कुछ जवानों के साथ भी बातचीत की और सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की।

कोई टिप्पणी नहीं: