नयी दिल्ली, 11 नवंबर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मयंक गांधी ने ‘राजनीति में कम होती दिलचस्पी’ का हवाला देते हुए आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया। श्री गांधी का पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ टकराव चल रहा था। महाराष्ट्र में पार्टी के सबसे चर्चित चेहरे श्री गांधी ने श्री केजरीवाल पर आरोप लगाया कि पार्टी संयोजक कुछ ऐसे फैसले ले रहे हैं जिससे महाराष्ट्र में पार्टी को नुकसान हो सकता है।
अपने ब्लॉग में प्रकाशित ‘अरविंद और मेरे अन्य साथी’ नाम से एक खुले पत्र में श्री गांधी ने कहा कि कुछ समय से राजनीति में उनकी दिलचस्पी घटती जा रही है। इससे करीब एक महीने पहले महाराष्ट्र में पार्टी की इकाई भंग कर दी गयी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें