काठमांडू, 07 नवंबर, युनाइटेड कम्युनिस्ट पार्टी नेपाल (माओवादी) के नेता पुष्प कमल दहल ने आज सीमा पर अघोषित अवरोध के माध्यम से दमन के विरुद्ध भारत को आगाह किया और कहा कि नेपाल की जनता इसका विरोध करेगी। माओवादी नेता ने आज बुटबल में कहा कि नेपाल की जनता ने देश में अपना संविधान लागू कर कोई गलती नही की है अत: भारत को इसके लिए नेपाल को दंडित करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नये संविधान में समाज के किसी भी वर्ग के साथ, जिसमें मधेसी भी शामिल हैं, भेदभाव नही किया गया है।
उन्होंने कहा कि नेपाल ने भारत के साथ अपने संबंधों को आपसी समझदारी के साथ आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर नही छोड़ी है। दोनों देशों की आपसी समझदारी से ही आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी के हित को ध्यान में रखकर भारत के साथ संबंधों का पुनर्निर्धारण किया जाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें