निर्देशक उमंग कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सरबजीत' को हाल ही में रिचा चड्ढा साइन किया है। यह फिल्म 22 वर्षों तक पाकिस्तान के जेल में बंद रहे भारतीय कैदी की जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म है। इस फिल्म में रिचा अलावा रणदीप हूडा और ऐश्वर्या राय बच्चन भी मुख्या किरदार में नज़र आनेवाली हैं। रिचा इस फिल्म में रणदीप हूडा की पत्नी का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म 'मै और चार्ल्स' के ट्रेलर के बाद से ही रिचा और रणदीप की केमिस्ट्री की काफी चर्चा बढ़ चुकी है।फिल्म 'सरबजीत' रणदीप के साथ रिचा की दूसरी फिल्म होगी।
इस बारे में बताते हुए रिचा ने कहा है ' जी हां, मुझे फिल्म 'सरबजीत' एप्रोच किया गया है। इस बारे में ज्यादा न बताते हुए मै सिर्फ इतना कहूँगी की फिल्म में मै रणदीप की पत्नी का किरदार निभानेवाली हूँ, जोकि काफी अच्छा किरदार है।फिल्म का थोड़ा पेपर वर्क बाकी है ,मैं इस फिल्म को साइन करने जा रही हूँ।'

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें