हिन्दुत्व के प्रचार के लिए नयी पार्टी का गठन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 नवंबर 2015

हिन्दुत्व के प्रचार के लिए नयी पार्टी का गठन

rss-new-party-launchd-in-tn
चेन्नई, 13 नवंबर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वर्तमान और पूर्व प्रचारकों के एक समूह ने हिन्दुत्व के प्रचार- प्रसार और कई हिन्दू संगठनों को एक साथ लाने के वास्ते एक नयी राजनीतिक पार्टी भारतीय विकास शक्ति (बीवीएस) का गठन किया है। बीवीएस के राज्य इकाई के अध्यक्ष एम. राममूर्ति ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि वर्तमान में इस पार्टी में 11 संगठन शामिल है और सभी अभियानों का मार्गदर्शन संघ के पूर्व विचारक के. एन. गोविंदाचार्य करेंगे जबकि राज्य में इनका नेतृत्व ए. चैत्यानंद करेंगे। श्री चैत्यानंद भी संघ में रह चुके हैं। 

श्री राममूर्ति ने भाजपा की राज्य इकाई पर हिन्दुत्व के मूल को भुला देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी छोटे संगठनों को एकजुट करने की आवश्यकता है और इसीलिए इस पार्टी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि 1989 से अब तक विभिन्न हिन्दू संगठनों के कम से कम 45 कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं लेकिन यहां भाजपा ‘हिंदुत्व’ शब्द तक बोलने से परहेज कर रही है। बीवीएस शीघ्र अपना पहला सम्मेलन कोयम्बटूर में आयोजित करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: