सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (19 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 नवंबर 2015

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (19 नवम्बर)

जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आज

सीहोर। शहर के चर्च मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता महिला एवं पुरूष वर्ग होने जा रही है। इस मौके पर जिला बाड़ी बिल्डिंग के चेयरमैन अखिलेश राय एवं जिला खेल अधिकारी आनन्द स्वामी के द्वारा होगा। वहीं शाम 4 बजे प्रतियोगिता का समापन और पुरूस्कार वितरण सीहोर विधायक सुदेश राय द्वारा होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए गणेश चौरसिया एवं शैलेन्द्र चौहान ने बताया कि पुरूस्कार वितरण कार्य से पूर्व बाड़ी विल्ंिडग़ के खिलाडिय़ों का चयन भी किया जाएगा। 

शासकीय सेवकों की सी.आर.के सम्बन्ध में निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शासकीय सेवकों के गोपनीय प्रतिवेदन (सी.आर.) निर्देश जारी किये गये हैं। निर्देशों के अनुसार वर्ष 2008 से 2013 तक के प्रतिवेदन सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मांगे जाने पर ही उन्हें प्रकाशित किये जायेंगे। गोपनीय प्रतिवेदन दिखायें जाने की एक माह की अवधि में सम्बन्धित अधिकारी द्वारा गोपनीय चरित्रावली से सहमत न होने पर एक माह की अवधि तक प्राप्त होने वाले अभ्यावेदनों के मांगे जाने पर प्रदान किये जा सकेंगे। गोपनीय प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद निर्धारित समयवधि में प्राप्त अभ्यावेदन का निराकरण शासनस्तर पर किया जायेगा। श्रेणी उन्नयन के सम्बन्ध में अंतिम निर्णय गुण-दोषों के आधार पर विभाग द्वारा किया जायेगा। गोपनीय प्रतिवेदन उन्नयन की स्थिति में यह भविष्य लक्षी प्रभाव रखेगा। इसके आधार पर पूर्व में की गयी विभागीय कार्रवाईयाँ प्रभावित नहीं होगीं। 

डॉ.श्याम प्रसाद मुखर्जी छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करें

शैक्षणिक वर्ष 2015-16 में माध्यमिक मण्डल द्वारा मार्च 2015 में आयोजित 12 वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हो, एवं जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय तीन लाख से कम हो, उन्हें छात्रवृत्ति एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले अभिभावकों के छात्राओं को छांत्रवृत्ति के साथ शुल्क भी दिया जाएगा। अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के ऐसे छात्र जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय दो लाख पचास हजार से अधिक किन्तु तीन लाख हो। ऐसे छात्र अपना आवेदन पत्र संबंधित शैक्षणिक संस्था के माध्यम से 25 नवम्बर 2015 तक जमा करें। 

गोल्ड बॉड खरीदने का सुनहरा अवसर

भारत सरकार के निर्देशानुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भारतीय नागरिकों के लिये गोल्ड बॉड स्कीम जारी की है जिसके तहत न्यूनतम दो ग्राम एवं अधिकतम पांच सौ ग्राम सोने के मूल्य के बांड जारी किये जायेंगे जिस पर 2 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज दिया जायेगा एवं गोल्ड बॉड की परिपक्वता पर उस समय की मार्केट वेल्यु के अनुसार ब्याज सहित भुगतान किया जायेगा। बॉड को अपने रिश्तेदार, दोस्त या किसी भी व्यक्ति को उपहार या अंतरित कर सकते है। बॉड को ऋण लेने के लिये कोलेट्रल के रूप में भी रखे जा सकते है एवं शेयर की तरह मार्केट में रिजर्व बैंक के नियमानुसार विक्रम कर सकते है। बॉड की अन्य शर्ते स्कीम अनुसार रहेगी।

पोर्टल पर दर्ज करायें आधार नम्बर

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न, शक्कर, नमक एवं केरोसिन के वितरण हेतु आधार नंबर की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए जिनके द्वारा अभी तक आधार नंबर हेतु पंजीयन नहीं कराया गया ऐसे हितग्राहियों को नगरीय एवं ग्रामीण स्तर पर आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर अपना पंजीयन कराने के निर्देश दिये गये हैं। जिनके पास पूर्व से आधार नंबर उपलब्ध है एवं सामाजिक सुरक्षा मिशन के पोर्टल पर अभी प्रविष्टि नहीं करायी गई वह अपने आधार नंबर स्थानीय निकाय को उपलब्ध कराकर पोर्टल पर प्रविष्ट करावें ताकि शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

एन.एस.यु.आई. ने किया स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी को याद

sehore news
सीहोर । एन.एस.यु.आई. के कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम आयोजित कर स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। साथ ही उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। आयोजित कार्यक्रम में जिला महा सचिव पियूष मालवीय, नगर अध्यक्ष अनुराग परिहार, मुस्तफा अंजुम, हर्ष ताम्रकार, राहुल गोस्वामी, दीपक सिसोदिया, आमीर खान, मनीष कटारिया, कन्हैया राठौर, अमन जैन, अभिषेक चैरसिया, राहुल शर्मा, कमलेश यादव, शुभम राठौर, रोहित खत्री, प्रणय शर्मा, आदित्य उपाध्याय, सोनू विश्वकर्मा, उत्तम जायसवाल, रिषभ महेश्वरी, चतरु महेश्वरी, गजेन्द्र सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: