संभागायुक्त द्वारा योजनाओं और निर्माण कार्यो का जायजा
भोपाल संभागायुक्त श्री एसबी सिंह ने गुरूवार को विदिशा जिले में क्रियान्वित योजनाओं और निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक आहूत की। कलेक्टेªट के व्हीसी कक्ष में हुई इस बैठक में कलेक्टर श्री एमबी ओझा, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रमोहन मिश्र के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। संभागायुक्त श्री सिंह द्वारा पांच-पांच विभागों को समूह में विभक्त कर उन विभागों की अद्यतन जानकारियां प्राप्त की। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र सुंदरियाल को उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में आंगनबाडी के रिक्त पदो की पूर्ति शीघ्र की जाए। बैठक में बताया गया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के नवीन परिपत्रों और प्रश्नावली का संकलन कर सभी आंगनबाडी केन्द्रों को मुहैया कराया जा चुका है ताकि नवीन गाईड लाइन अनुसार मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रकरण तैयार किए जा सकें। जिले में पोस्ट केयर योजना के तहत 39 बच्चों को प्रतिमाह राशि मुहैया कराई जा रही है। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत जिले की महिलाओं को होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण मुहैया कराया जा रहा है।लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री जीपी वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा विदिशा विधानसभा में की गई 21 घोषणाओं के अनुपालन में टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यादेश जारी किए जा चुके है। जिले में पचास लाख से अधिक के कुल 182 निर्माण कार्य प्रगतिरत है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के महाप्रबंधक श्री केके वर्मा ने बताया कि पांच सौ से सात सौ आबादी के ग्रामों को डामरीकृत सड़को से जोड़ने के लिए प्रस्ताव केन्द्र शासन को प्रेषित किया गया है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सिरोंज में स्थित केथन और नरेन बांध को छोड़कर अन्य सभी बांध शत प्रतिशत भर चुके है। केथन और नरेन बांध पलेवा सहित दो पानी सिंचाई के लिए छोडा जाएगा।
ठेकेदारों पर कसावट
संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि जिले के चार विकासखण्डो में हेण्डपंपो का मरम्मत कार्य ठेका पद्धति से किया जाएगा। अतः ठेकेदारो पर कसावट बनाएं रखे। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों के हेण्डपंप मैकेनिकों की पंजी एसडीएम के यहां संधारित करने के निर्देश दिए। दर्ज शिकायतों की क्रास माॅनिटरिंग समय-समय पर जनपद सीईओ करना सुनिश्चित करें। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 10 हजार 405 हेण्डपंप संधारित है जिनमें से 197 हेण्डपंप मरम्मत योग्य है। इसी प्रकार 263 नलजल योजनाओं में से 79 विभिन्न कारणों से बंद है इनमें 45 बिजली के कारण, दो नलजल योजनाएं पंचायत के द्वारा संधारित नही करने पर शेष अन्य 32 विभिन्न कारणों से बंद है। संभागायुक्त श्री सिंह ने बिजली आपूर्ति से नलजल योजना बंद ना हो इसके लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर को दिए गए। इसी प्रकार लटेरी के उत्कृष्ट विद्यालय में बिजली कनेक्शन लेने में हो रही दिक्कतो का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
छात्रवृत्ति
संभागायुक्त श्री सिंह ने जिला श्रम पदाधिकारी को निर्देश दिए कि श्रम विभाग के द्वारा पंजीकृत मजदूरों के बच्चों को शासन के दिशा निर्देशानुसार शत प्रतिशत छात्रवृत्ति का वितरण कराया जाना सुनिश्चित हो। मौके पर जिला श्रम पदाधिकारी श्री आरके मिश्रा ने बताया कि जिले में 38 हजार 799 श्रमिकों को पंजीयन कर कार्ड जारी किये गए है। श्रमिकों के 748 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदाय की गई है। संभागायुक्त श्री सिंह ने श्रम अधिकारी को हिदायत देते हुए निर्देश दिए कि जिस संख्या में पंजीयन कार्य किया गया है के अनुपातिक श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदाय नही की जा रही है अतः दिसम्बर माह तक ग्राम व शैक्षणिक संस्थावार पंजीयन की जानकारी अनुसार छात्रवृत्ति संबंधित छात्रों को वितरण की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। एक माह के उपरांत प्रगति परलिक्षित नही होने पर श्रम अधिकारी एवं निरीक्षकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी संभागायुक्त श्री सिंह ने कृषि विभाग के कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होंने रबी सीजन के दौरान आवश्यक खाद, बीज के उठाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होेंने अऋणी किसानों का बीमा कराया जाए, कृषि योजना आधारित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के सख्त निर्देश दिए। उन्हांेंने कहा कि विभागीय अमला मात्र योजनाआंे के फोल्डर वितरण तक सीमित ना रहें बल्कि विभाग का ज्ञान किसानों को मिलें के भरसक प्रयास करें। उन्होंने सहायक कृषि विस्तार अधिकारियों और किसान मित्र के द्वारा किए जा रहे कार्यो का रेण्डम चेंकिंग करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जिले में पशुधन में वृद्धि हो इसके लिए अधिक से अधिक प्रकरण तैयार करने के भी निर्देश उनके द्वारा दिए गए। पशु चिकित्सा सेवा के उप संचालक श्री एमएल मेहरा ने बताया कि डेयरी के कुल 182 प्रकरण बैंको को प्रेषित किए गए है जिसमें से दस लाख से अधिक के 82 प्रकरण शामिल है। संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि विदिशा जिला जिस प्रकार सरबती गेंहू के नाम से जाना जाता है ठीक उसी प्रकार दुग्ध, फल, सब्जी उत्पादन के नाम से जाना जाए। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, ऊर्जा, उद्यानिकी, श्रम, उद्योग सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की गई।
चार प्रकरणों में आर्थिक मदद जारी
विदिशा उपखण्ड अधिकारी श्री आरपी अहिरवार ने आरबीसी के प्रावधानों के तहत मृतकों के निकटतम परिजनों को आर्थिक सहायता जारी कर दी है। विदिशा तहसील के ग्राम अहमदानगर निवासी श्री नन्नूलाल की मृत्यु सर्पदंश से हो जाने के कारण मृतक की पत्नि भूरीबाई को, ग्राम बमूरिया निवासी श्री मोनू की मृत्यु जहरीले कीडे़ के काटने से हो जाने के कारण मृतक के पिता श्री माधो सिंह को तथा बासौदा तहसील के ग्राम हरगनाखेडी में नमन सिंह बघेल की मृत्यु सर्पदंश से हो जाने के कारण मृतक के पिता श्री कल्याण सिंह सहित प्रत्येक को क्रमशः पचास-पचास हजार रूपए की आर्थिक मदद जारी की गई है। इसके अलावा विदिशा तहसील के ग्राम सतपाडासराय के कल्याण सिंह की मृत्यु नदी में डूबने से होने पर मृतक के पुत्र अखलेश भोई को एक लाख रूपए की आर्थिक मदद जारी की गई है।
जांच उपरांत छात्रवृत्ति के आवेदन जमा करें-अपर कलेक्टर
अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आज पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा। कलेक्टेªट के सभाकक्ष में हुई इस बैठक में जिला संयोजक श्री विवेक पांडे सहित जिले के सभी शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यगण मौजूद थे। उन्होंने निर्देश दिए कि नोड्ल संस्था का नैतिक दायित्व होगा कि छात्रवृत्ति संबंधी आवेदन जमा करने के पूर्व उनका बारीकी से परीक्षण किया जाए। छात्रवृत्ति आवेदनों के साथ किन-किन दस्तावेंजो को संलग्न करना अनिवार्य है का परीक्षण उपरांत ही जमा करें। अपर कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने आधे अधूरी जानकारीयुक्त आवेदन जिन नोड्ल संस्था के द्वारा जमा किए जाएंगे उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों को दी जाने वाली पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की बिन्दुवार समीक्षा की गई। संबंधित नोड्ल संस्थान से कहा गया कि 15 दिसम्बर तक सभी प्रकार की छात्रवृत्ति के आवेदन अग्रेषित किए जाएं ताकि जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग और पिछडा वर्ग कल्याण विभाग में 30 दिसम्बर तक छात्रवृत्ति स्वीकृति का प्रस्ताव विधिवत् जमा हो सकंे। विद्यार्थियों को संस्था में प्रवेश नियमानुसार होना चाहिए, किसी भी विद्यार्थी द्वारा दोहरी छात्रवृत्ति का लाभ लेने पर संस्था एवं विद्यार्थी के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। आवास सहायता योजना अंतर्गत सभी आवेदनोे की जांच कर स्वीकृति की कार्यवाही यथाशीघ्र की जाएं। अशासकीय महाविद्यालय को दिए जाने वाले शिक्षण शुल्क का निर्धारण किया गया। छात्रवृत्ति पोर्टल पर आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु एनआईसी को निर्देशित किया गया। कलेक्टेªट के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में जिला संयोजक श्री विवेक पांडे सहित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यगण मौजूद थे।
प्रगणको को सहयोग करें-कलेक्टर
कलेक्टर एवं जिला रजिस्ट्रार अधिकारी श्री एमबी ओझा ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि अपना एवं अपने परिवार का आधार नम्बर, समग्र आईडी नम्बर अनिवार्य रूप से प्रगणकों को उपलब्ध कराएं ताकि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के डाटाबेस को समय सीमा में अद्यतन करने की कार्यवाही की जा सकें। उन्होंने कहा कि आधार पंजीयन, राशन कार्ड, समग्र आईडी नम्बर को जोड़ने एवं स्थानीय क्षेत्र में पाए गए सामान्य निवासियोें को शामिल करने का कार्य 15 दिसम्बर तक प्रत्येक ग्राम, शहरी क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रगणकों द्वारा किया जाएगा। कलेक्टर श्री ओझा ने ऐसे नागरिकों से कहा है कि जिनके पास आधार नम्बर, समग्र आईडी नम्बर नही है तो वे नजदीक के कैम्प अथवा कार्यालय में जाकर उक्त जानकारियां तैयार करवा सकते है। यह एक विशिष्ट पहचान पत्र है इससे सभी पहचान पत्र लिंक किए जा रहे है साथ ही साथ शासकीय योजनाओं से सुपात्र वंचित ना हो सकें।
ग्यारसपुर के ग्रामों का भ्रमण आज
कलेक्टर श्री एमबी ओझा के द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 20 नवम्बर शुक्रवार को विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी ग्यारसपुर विकासखण्ड के ग्रामों का भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणजनों की मूलभूत समस्याओं से अवगत होकर निराकरण की पहल करेंगे। लोक कल्याण शिविर की तर्ज पर ग्रामवार आयोजित उक्त भ्रमण कार्यक्रम ग्यारसपुर के ग्राम झिरनिया में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। इसके पश्चात् लखूली, बोरीरामपुर, पुरागंुसाई और घटेरा ग्राम का भ्रमण करेंगे।
जैन हासे में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न, समीक्षा को मिला पुरस्कार
विदिशा। उमा बैजनाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्थानीय जैन हायर सेकंडरी स्कूल में श्रीमंत सेठ सिताबराय लक्ष्मीचंद जैन कक्ष में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रामनारायण वर्मा ने की। उक्त कार्यक्रम में कक्षा 12वीं में स्कूल में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली छात्रा समीक्षा राय को स्मृति चिह्न एवं 5000 रूपए नगद राशि प्रदान की गई। समीक्षा ने वर्ष 2014-15 में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया था। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री वर्मा ने कहा कि विद्यार्थी नियमित रूप से अध्ययन कर अच्छी सफलता पा सकते हैं। पढ़ाई में किसी भी परेशानी आने पर अपने गुरूजनों से सहायता ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीवास्तव परिवार से उनका वर्षों पुराना नाता रहा है। आज गुरूवार को ट्रस्ट के सदस्य डाॅ. एनपी श्रीवास्तव, डाॅ. प्रवीण श्रीवास्तव सहित पत्रकार एवं समाजसेवी अतुल शाह, प्राचार्य एमके यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं और स्कूल स्टाॅफ उपस्थित था। इस अवसर पर श्री शाह ने कहा कि आज उमा बैजनाथ श्रीवास्तव की स्मृति में प्रारंभ किए गए पुरस्कार कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है, जो यह पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाए हैं। आगामी वर्ष में विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर इस पुरस्कार को प्राप्त कर सकते हैं। आपने श्रीवास्तव परिवार को विद्यार्थियों के उत्साह वर्धन करने पर बधाई प्रेषित की। डाॅ. एनपी श्रीवास्तव ने कहा कि मैंने यह पुरस्कार अपने माता-पिता की स्मृति में प्रारंभ किया है। यह पुरस्कार स्थानीय जैन हायर सेकंडरी से प्रारंभ इसलिए किया गया है कि मेरी हायर सेकंडरी स्तर तक की शिक्षा इसी विद्य़ालय में हुई थी। जब मैं शिक्षा ग्रहण कर रहा था, तब उक्त विद्यालय का नाम प्रदेश स्तर पर भी चमकता था। आपने विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उत्साहित भी किया।
जैन हासे में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न, समीक्षा को मिला पुरस्कार
विदिशा। उमा बैजनाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्थानीय जैन हायर सेकंडरी स्कूल में श्रीमंत सेठ सिताबराय लक्ष्मीचंद जैन कक्ष में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रामनारायण वर्मा ने की। उक्त कार्यक्रम में कक्षा 12वीं में स्कूल में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली छात्रा समीक्षा राय को स्मृति चिह्न एवं 5000 रूपए नगद राशि प्रदान की गई। समीक्षा ने वर्ष 2014-15 में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया था। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री वर्मा ने कहा कि विद्यार्थी नियमित रूप से अध्ययन कर अच्छी सफलता पा सकते हैं। पढ़ाई में किसी भी परेशानी आने पर अपने गुरूजनों से सहायता ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीवास्तव परिवार से उनका वर्षों पुराना नाता रहा है। आज गुरूवार को ट्रस्ट के सदस्य डाॅ. एनपी श्रीवास्तव, डाॅ. प्रवीण श्रीवास्तव सहित पत्रकार एवं समाजसेवी अतुल शाह, प्राचार्य एमके यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं और स्कूल स्टाॅफ उपस्थित था। इस अवसर पर श्री शाह ने कहा कि आज उमा बैजनाथ श्रीवास्तव की स्मृति में प्रारंभ किए गए पुरस्कार कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है, जो यह पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाए हैं। आगामी वर्ष में विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर इस पुरस्कार को प्राप्त कर सकते हैं। आपने श्रीवास्तव परिवार को विद्यार्थियों के उत्साह वर्धन करने पर बधाई प्रेषित की। डाॅ. एनपी श्रीवास्तव ने कहा कि मैंने यह पुरस्कार अपने माता-पिता की स्मृति में प्रारंभ किया है। यह पुरस्कार स्थानीय जैन हायर सेकंडरी से प्रारंभ इसलिए किया गया है कि मेरी हायर सेकंडरी स्तर तक की शिक्षा इसी विद्य़ालय में हुई थी। जब मैं शिक्षा ग्रहण कर रहा था, तब उक्त विद्यालय का नाम प्रदेश स्तर पर भी चमकता था। आपने विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उत्साहित भी किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें