बिहार के वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 नवंबर 2015

बिहार के वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार निधन

senior-journalist-bihar-arun-kumar-passed-away
बेगूसराय (बिहार) 12 नवम्बर, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के पूर्व सदस्य और टाइम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार का आज निधन हो गया , वह 60 वर्ष के थें । श्री कुमार पिछले कुछ वर्षों से कैंसर से पीड़ित थें और आज उनका बेगूसराय जिले के मदुरापुर गांव स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया । उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री है। पीसीआई के सदस्य रहे श्री कुमार टाइम्स ऑफ इंडिया के पटना संस्करण में विशेष संवाददाता के पद से वर्ष 2013 में अवकाश प्राप्त किया था । 

श्री कुमार बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महासचिव के अलावा टाइम्स ऑफा इंडिया पटना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भी थे । उनका अंतिम संस्कार आज जिले के सिमरिया घाट पर गंगा नदी के किनारे होगा। श्री कुमार के निधन पर टाइम्स ऑफ इंडिया पटना कर्मचारी संघ के सचिव लाल रत्नाकर , बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पूर्व अध्यक्ष शिवेन्द्र नारायण सिंह और पूर्व महासचिव अमर मोहन प्रसाद ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री कुमार कर्मचारियों और पत्रकारों के हित के लिए सदैव तत्पर रहे । 

कोई टिप्पणी नहीं: