वंचित वर्गों का महासंघ बनाने पर सहमति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 नवंबर 2015

वंचित वर्गों का महासंघ बनाने पर सहमति


  • डॉ. निरंकुशजी के नेतृत्व में टीम का गठन

liveaaryaavart dot com
दिनांक : 07.11.15 को गुर्जर भवन चंडीगढ़ में दिन के 2 बजे से रात्री 01 बजे तक आठ राज्यों के मोस्ट/MOST =(Minority+OBC+SC+Tribals) अनार्य वर्गों के प्रमुख बुद्धिजीवियों और दर्जनों संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधियों ने देश के वर्तमान हालातों पर गहन-गंभीर चिंतन और विचार-विमर्श किया।

हिमाचल प्रदेश के वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता श्री जगदीश चन्द्र जी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में वर्तमान सरकार और संघी विचारधारा तथा अत्याचारों से आहत MOST अनार्य वर्गों के सभी बुद्धिजीवियों ने चिंता और आक्रोश प्रकट किया। न्यायपालिका के मार्फत आरक्षण से की जा रही छेड़छाड़ को कैसे रोका जाए इस विषय पर सभी ने विचार रखे।

वक्ताओं में अजा, अजजा, ओबीसी, माइनॉरिटी, विमुक्त, घुमन्तु अनार्य जाति-वर्गों के वकील, प्रोफेसर, शिक्षाविद, रिटायर्ड जज, पुलिस अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन संचालकों ने खुलकर विचार रखे।

अंत में सभी ने निर्णय लिया कि उक्त सभी अनार्य वर्गों को मिलकर देशभर में संचालित प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तर के संगठनों का एक महासंघ बनाने की शख्त जरूरत है। जो देशभर में जारी आर्य-मनुवादियों के अत्याचारों और मनमानी के खिलाफ संवैधानिक तरीके से संघर्ष करे और संवैधानिक व्यवस्था और अधिकारों को सभी MOST वर्गों के हितों में लागू करवाये।

HRD के राष्ट्रीय प्रमुख डॉ. पुरुषोत्तम मीणा 'निरंकुश' जी नेतृत्व में शामिल टीम के विचारों और तर्कों से प्रभावित होकर HRD टीम के विचारों को सभी द्वारा महत्व प्रदान किया गया। जिसके परिणामस्वरूप डॉ. निरंकुश जी के बार-बार इनकार के बावजूद भी कार्यक्रम के अंत में सर्वसम्मति से डॉ. निरंकुश जी के ही नेतृत्व में 8 राज्यों से 13 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। यह टीम सभी उक्त सभी वंचित वर्गों के संगठनों के महासंघ के गठन को अंतिम रूप देगी। टीम इस प्रकार है :-


01. डॉ. पुरुषोत्तम मीणा 'निरंकुश'-राजस्थान-संयोजक।
02. श्री जगदीश चंद्र-सदस्य-हिमाचल प्रदेश।
03. श्री रतनसिंह-सदस्य-पंजाब
04. श्री सुरेन्द्र सिंह धानुक-सदस्य-हरियाणा
05. श्री अशोक कुमार-एडवोकेट-सदस्य-जम्मू एवं कश्मीर।
06. श्री के. के. जाटव-सदस्य-उत्तर प्रदेश
07. श्री के. डी. राही-सदस्य-मध्य प्रदेश
08. मैडम उषा राजोतिया-सदस्य-राजस्थान
09. श्री हुकमचन्द-सदस्य-चंडीगढ़
10. श्री ऋषिपाल पांचाल-सदस्य-हरियाणा
11. श्री जसमेर सिंह-सदस्य-हरियाणा
12. श्री भगवानदास-सदस्य-हिमाचल प्रदेश
13. श्री कुलदीप सिंह-सदस्य-पंजाब।


देशभर के प्रमुख बुद्धिजीवियों, चिंतकों और संगठकों द्वारा के बीच डॉ. निरंकुश जी और HRD टीम के विचारों को मान्यता और सम्मान मिलना समस्त HRD टीम की उपलब्धि है। जिसके लिए HRD टीम बधाई की पात्र है। देशभर में सेवारत HRD टीम की अब जिम्मेदारियाँ बढ़ गयी हैं। उम्मीद है कि HRD के देशभर में सेवारत सभी हक रक्षक इस जिम्मेदारी का निर्वाह करने में अपना सम्पूर्ण योगदान देंगे और राष्ट्रीय स्तर पर MOST =(Minority+OBC+SC+Tribals) अनार्य वर्गों के सभी प्रादेशिक तथा राष्ट्रीय संगठनों के महासंघ के गठन में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: