जिले को राहत राशि एक अरब 35 करोड़ प्राप्त हुए, पीडि़त कृषकोें के बैंक खातों में जमा होगी
अनियमित मानसून वर्षा 2015 के दौरान कीट, इल्ली रोग, सूखा आदि से फसल क्षति से पीडि़त खातेदारो को आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने बताया कि राहत आयुक्त द्वारा जिले को एक अरब 35 करोड़ रूपए आवंटित किए गए है जो संबंधित तहसीलो को पुर्नवंटित किए गए है। जिले के पीडि़त कुल खातेदार 277892 को राशि पुर्नवंटित की गई है।
घोषणा पत्र
प्राकृतिक आपदा से फसल हानि के मामले में आर्थिक सहायता संबंधी प्रावधानो में संशोधन किया गया है जिसके तहत अब प्रारूप-4 में फसल हानि की अनुग्रह राशि के लिए स्व-घोषणा पत्र भरकर संबंधितों को देना होगा। घोषणा पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि खेती के अतिरिक्त मेरी आय का विकल्प स्त्रोत नही है यदि खेती के अतिरिक्त आय के अन्य समस्त स्त्रोत वार्षिक आय दो लाख रूपए से कम है कि जानकारी अंकित करनी होगी। यदि किसी के द्वारा घोषणा पत्र में भ्रमक, गलत जानकारियां अंकित की जाती है तो संबंधित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी।
तहसीलवार आवंटित राहत राशि
कलेक्टर श्री ओझा ने बताया कि जिले को राहत आयुक्त द्वारा आवंटित राशि का तहसीलवार पुर्नवंटन किया गया है तदानुसार विदिशा तहसील में सर्वे उपरांत प्रकरणों में सम्मिलित कुल 41545 प्रभावित पात्र खातेदारो को 227530000 रूपए आवंटित किए गए है। इसी प्रकार बासौदा तहसील के प्रभावित पात्र 34214 खातेदारो को 116275000 रूपए, त्योंदा तहसील के 17384 खातेदारो को 61751100, ग्यारसपुर के 15233 खातेदारो को 68822658 रूपए, गुलाबगंज के 14328 खातेदारो को 64549947 रूपए आवंटित किए गए है। कुरवाई एवं पठारी तहसील के कुल 35560 खातेदारो को 204267600 रूपए, शमशाबाद तहसील के 21722 खातेदारो को 96867000, नटेरन के तहसील के 11547 खातेदारो को 122131000, सिरोंज के 50805 खातेदारो को 236291415 रूपए जबकि लटेरी तहसील के 25554 प्रभावित पात्र खातेदारो को 151472956 रूपए आवंटित किए गए है।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य का आगमन 14 को
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो 14 नवम्बर को विदिशा आएंगे। जिला सत्कार अधिकारी श्री आरपी अहिरवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्री कानूनगो 14 नवम्बर की दोपहर 3.05 बजे विदिशा आएंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
महिलाओं के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने और सामाजिक गतिविधियों में योगदान करने वालो के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार रानी अवंतिबाई वीरता और राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाजसेवा पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। पुरस्कार आठ मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदान किए जाएंगे। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री पाठक ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि रानी अवंतिबाई वीरता पुरस्कार ऐसी महिलाआंे एवं बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा जिन्होंनेे किसी भी क्षेत्र मंे अदम्य साहस एवं अद्भुत वीरता का प्रदर्शन अपनी जान जोखिम में डालकर किया है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाजसेवा पुरस्कार ऐसी समाजसेवी महिलाओं को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने महिलाओं के विकास, कल्याण तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो। अतः उक्त श्रेणी की महिलाओं के नामांकन, चयन हेतु प्रमाणित दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी के कार्यालय में कार्यालयीन दिवसो, अवधि में जमा किए जा सकते है।
मीडिया वर्कशाॅप आज
प्रदेश में 14 नवम्बर को मधुमेह दिवस मनाए जाने के परिपेक्ष्य में जिला स्तर पर एक दिवसीय मीडिया वर्कशाॅप का आयोजन किया गया है कि जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा बीएल आर्य ने बताया कि मीडिया वर्कशाॅप 14 नवम्बर को जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित ब्लड बैंक में प्रातः 11 बजे से आयोजित की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा पत्रकारबंधुओं से आग्रह किया गया कि वे कार्यशाला में शामिल होकर विश्व डायबिटीज दिवस पर जागरूकता के संदेश को प्रसारित करने मंे योगदान देते हुए बहुमूल्य सुझावो से अवगत कराने का कष्ट करंे।
आर्थिक मदद जारी
कलेक्टर श्री एमबी ओझा के द्वारा हिट एण्ड रन के एक प्रकरण मंे आर्थिक मदद के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश मंेे उल्लेख है कि बासौदा तहसील के ग्राम उदयपुर निवासी श्री भोलाराम की मृत्यु ज्ञात वाहन से सड़क दुर्घटना में हो जाने के कारण मृतक के पिता श्री काशीराम को 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता जारी की गई है।
दो की सेवाएं समाप्ति के आदेश
आंगनबाडी केन्द्रों पर लगातार अनुपस्थित रहने पर दो आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्ति के आदेश एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी गंजबासौदा के द्वारा संबंधितों को जारी किए गए है। परियोजना अधिकारी श्री विवेक शर्मा के द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि ग्राम शिवरामपुर आंगनबाडी केन्द्र की कार्यकर्ता श्रीमती प्रीति तोमर जनवरी 2014 से लगातार अनुपस्थित है इसी प्रकार ग्राम मेहमूदा की आंगनबाडी केन्द्र की कार्यकर्ता कु किरण अहिरवार दिसम्बर 2014 से लगातार अनुपस्थित होने के फलस्वरूप उक्त दोनो कार्यकर्ताओें की सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए गए है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें