राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवम्बर सोमवार को जनसम्पर्क विभाग के द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।‘‘विचारों की अभिव्यक्ति के माध्यम के रूप में कार्टूनों एवं व्यंग्य चित्रों का प्रभाव व महत्व’’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी जालोरी गार्डन में दोपहर एक बजे से प्रारंभ होगी। सभी मीडियाबंधुओं से आग्रह है कि वे प्रेस संगोष्ठी में शामिल होकर अपने सुझावों से अवगत करा सकते है।
मधुमेह के कारणो से अवगत हुए मीडियाकर्मी, प्रचार-प्रसार में सहयोग का आव्हान
विश्व मधुमेह दिवस 14 नवम्बर को मीडिया कार्यशाला का आयोजन जिला अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक में किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ बीएल आर्य ने आयोजन के उद्धेश्यों को रेखांकित किया। सिविल सर्जन सह अधीक्षक डाॅ मंजू जैन ने मधुमेह (डायबिटीज) क्या है और इसके कारण, लक्ष्योें एवं उपचार की जानकारी दी। डाॅ आर्य ने मीडियाकर्मियों की मधुमेह से संबंधित जिज्ञासाआंे का समाधान किया। उन्होंने मीडियाकर्मियांे से आग्रह किया कि वे अपने लोकप्रिय न्यूज पेपर, चैनल के माध्यम से मधुमेह क्यों होता है, बचाव के उपाय और मधुमेह हो जाने पर शीघ्र चिकित्सक से सम्पर्क करने संबंधी संदेश आमजनों में अधिक से अधिक प्रचार-प्रचार कराने में योगदान दें। डाॅ केसी अहिरवार ने विश्व क्षय दिवस पर शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान बताया कि मधुमेह यह शरीर के लिए आवश्यक इंसुलिन का उत्पादन ना कर पाने के कारण रक्त में ग्लूकोस (शुगर) लेवल बढ़ने अथवा कम होने वाला रोग है। इसके प्रमुख कारण अनुवंशिकता (एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हो जाना) के अलावा अनियमित खान-पान और दिनचर्या प्रमुख है। मधुमेह के पहचान लक्षण के संबंध में उन्होंने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिन्हें ज्यादा प्यास लगाना, घावो का देर से भरना, बहुत ज्यादा थकावट होना, वजन में कमी, दृष्टि धुंधली होना तथा बार-बार बाथरूम जाना विशेषतः रात्रि में इत्यादि प्रमुख है। उन्होंने उपचार के संबंध में बताया कि उचित परामर्श अनुसार संतुलित आहार, नियमित व्यायाम व योगाभ्यास आवश्यकता पड़े तो इंसुलिन इंजेक्शन व अन्य दवाएं चिकित्सक के परामर्श से ली जा सकती है। कार्यशाला के दौरान अनेक नागरिकों का आधुनिक मशीन के माध्यम से मधुमेह का परीक्षण किया गया। मीडिया कार्यशाला को मेडिकल आफीसर डाॅ संजय खरे, डाॅ अहिरवार, डाॅ श्रीमती पांडे ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सम्माननीय पत्रकारबंधुओं के अलावा मेडिकल आफीसर डाॅ निर्मला तिवारी समेत अन्य स्टाफ मौजूद था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें