उत्तराखंड की विस्तृत खबर (14 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 नवंबर 2015

उत्तराखंड की विस्तृत खबर (14 नवम्बर)

जो रह गया वह रह गया
  • नवजात चोरी, बिल्डर से ठगी मामले में खाली हाथ पुलिस 
  • पुराने होते मामलों को बिसराने की कला में माहिर दून पुलिस 

देहरादून, 14 नवंबर।  हालिया समय में एक के बाद एक आपराधिक मामलों में मिली सफलता पर अधिकारी अपने अधिनस्तों की पीठ थपथपाते नजर आए। कभी अपहर्ता तो कभी जमीनी फर्जीवाड़े के आरोपियों को दबोचने में कामयाबी मिलने पर मातहतों की हौसला आफजाई किया जाना अच्छी बात है। मगर पुराने जघन्य वारदात न सुलझने पर अधिकारी शायद ही मातहतों को डांट का घूंट पिलाते हों। द्रोणनगरी देहरादून को सभ्य लोगों का शहर भी कहा जाता है। इसकी बानगी देखने को भी मिलती रही है। वहीं बाहरी बदमाशों ने दून को पनाह स्थली के तौर पर भी अपनाया हुआ है। कभी बिहार का कुख्यात सुपारी किलर शंभू पकड़ा जाता है तो कभी बैंक लूट का वांछित आरोपी सेलाकुई से दबोचा जाता है। निवास सत्यापन के नाम पर आम लोगों पर गैर जरूरी दबाव बनाती पुलिस कार्यशैली की पोल साल 2013 में आमवाला में ठेकेदार संजय नागर की दिन दहाड़े हत्या के बाद खुल गई थी। पता चला कि यूपी के कुख्यात बदमाश अमित जो कि हत्या के एक मामले में जेल में बंद था, अदालत से पैरोल पर बाहर आकर फरार हो गया और रायपुर क्षेत्र में संजय नागर नाम से रहते हुए ठेकेदारी का काम करने लगा था। दिशा से न भटकते हुए मुद्दे की बात पर लौटें तो भले ही हालिया बीती समय पुलिस ने कुछ बड़े खुलासे किए हों, मगर अपराधियों ने भी दो कदम आगे रहते हुए कुछ ऐसी घटनाएं अंजाम दी हैं जिन्हंे सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट सकते हैं। साल 2013 मंे दून महिला अस्पताल से रूबी नाम की महिला का बालक चोरी हुआ था। बच्चा चोरी की दूसरी बड़ी घटना यहां इस साल अक्टूबर में प्रेमनगर अस्पताल में घटित हुई है। अस्पताल की विभागीय जांच भले ही अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों को क्लीन चिट दे दे, मगर जिस मां के कलेजे का टुकड़ा चोरी हुआ है, उनके पल-पल कैसे बीतते हांेगे। इन दोनों प्रकरणों में पुलिस सिर्फ दावों तक ही सीमित रही है। उधर बीती रविवार को ईडी बनकर आए गिरोह ने रेसकोर्स में बिल्डर से छापेमारी के नाम पर 2१ लाख के गहने और नगदी की ठगी की थी। सीसीटीवी कैमरों, मोबाइल सर्विलांस समेत अनेकों बिंदुओं पर काम कर चुकी पुलिस के हाथ यहां भी खाली बने हुए हैं।

आपराधिक मामलों में पुलिस रही खाली हाथ 
1- मसूरी में दुआ बहनों की हत्या। 
2- राजपुर में पुजारी और उसके साथी की हत्या।
3- मसूरी में ही आईटीबीपी कैंपस के निकट दुकान में पुष्पा नामक महिला की हत्या।
4- नेहरू कालोनी में वैज्ञानिक की हत्या। 
5- ऋषिकेश-दून रोड पर युवती और युवक की हत्या।
6- पटेलनगर में महिला राजेश शर्मा की हत्या।
7- तेगबहादुर रोड पर नीरू सैनी की हत्या। 
8- आईटी पार्क के समीप प्रापर्टी डीलर कुनाल की हत्या। 
9- आईआईपीएम एडमिशन हैड अमित शाह की गुमशुदगी का मामला। 
10- कुठाल गेट पर महिला का शव मिलना। 
11- कैंट क्षेत्र में महिला की सिर कटी निर्वस्त्र लाश मिलना। 

पुलिस ताकती रही, चोर मौज उड़ा ले गए , चोरों की चकरी में उलझे दूनवासी 
  • दीपावली पर कड़े सुरक्षा प्रबंध के दावे रहे धरे के धरे , पूरा हफ्ता सक्रिय रहे चोर, लाखों का माल उड़ाया 

देहरादून, 14 नवंबर । पुलिस अधिकारी दीपावली पर्व के मद्देनजर कड़ी चैकसी के दावे करते रह गए। दूसरी तरफ चोर गिरोह ने इस पूरे हफ्ते जमकर मौज उड़ाया। जहां मन किया वहां बंद मकान दुकान के ताले चटखाकर माल लेकर चंपत हो गए। अधिकारियों की ओर से चैकसी बरतने के आदेशों पर थाना-चैकी पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करती दिखी। इधर पिछले कुछ दिनों से यातायात में सुधार के नाम पर अधिकारी थाना पुलिस को पाठ पढ़ाने में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं, नतीजा चोरियां बढने के रूप में सामने आ रहा है। इस हफ्ते राज्य स्थापना दिवस, दीपावली, भाई दूज के त्यौहार रहे। पूर्व का इतिहास गवाह है कि त्यौहारी सीजन में आपराधिक घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसके मद्देनजर पुलिस ने सीमाओं की बैरियरों और अंदरूनी चैकिंग प्वाइंटों पर भले ही जवानों की गश्त में इजाफा कर दिया हो, मगर दुकानों-मकानों के ताले टूटने की घटनाएं फिर भी हुईं। चोरियों की बात करें तो सात नवंबर से शुरू हुआ सिलसिला तेरह नवंबर तक लगातार चला। चोरों ने मानों मनमुताबिक जहां चाहे वहां पहुंचकर घटनाएं अंजाम दी हैं। सात नवंबर- हर्रावाला सिद्धपुरम निवासी प्रभाकर उनियाल के घर का ताला टूटा। आठ नवंबर- सहसपुर में जमनीपुर निवासी सत्यप्रकाश के मकान में चोरी। दस नवंबर- कालसी में हरिपुर चैराहा स्थित दून ज्वैलर्स का शटर तोडकर चोरी। दस नवंबर- रायपुर में कंडोली निवासी महिला के बंद मकान में चोरी। बारह नवंबर- कांवली रोड बीएसएनएल विद्युतखंड कार्यालय में चोरी। 
तेरह नवंबर- कैंट पुलिस क्षेत्र के गोविंदगढ़ निवासी सीमा काला के मकान में चोरी। 

गोविंदगढ़ के बंद मकान में चोरी, पिछला दरवाजा तोडकर घुसे चोर
  • निजी जॉब कर रही महिला कुछ देर के लिए गई थीं बाजार 

देहरादून, 14 नवंबर(निस)। राजधानी में सक्रिय चोर गिरोह की ओर से लगातार पुलिस को चुनौती प्रदान की जा रही है। हालांकि पुलिस का दावा कि जल्द ही शातिर चोर गिरोह से खुलासा किया जाएगा। पुलिस के दावों के बीच कैंट क्षेत्र में और एक बंद मकान में चोरी की खबर है। प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि महिला कुछ देर के लिए बाजार गई थी, इस बीच चोरों ने घर में चोरी अंजाम दी। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने की उम्मीद जताई है। पुलिस के अनुसार गोविंदगढ़ के शांतिविहार निवासी सीमा काला प्राइवेट जॉब करती हैं। कल देर शाम वह परिवार संग कुछ देर के लिए बाहर गई थीं। घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर भीतर प्रवेश किया तो कमरा अस्त व्यस्त देखकर परिवार के होश उड़ गए। आलमारी खुली पड़ी थी। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि चोरों ने मकान के पिछले हिस्से के दरवाजे को धक्का देकर तोडकर भीतर प्रवेश किया। तहरीर के अनुसार चार हजार नगद और चेन, पाजेब, बिछुए, अंगूठी आदि सोने के जेवर चोरी में गए हैं। मौका मुआयना के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि जिस अंदाज में चोरी की गई, उसमें किसी जानकार का भी हाथ हो सकता है। 

फर्जी फोटो लगाकर बेच दी दूसरे की जमीन, आठ लोगों पर षडयंत्र-धोखाधड़ी की धाराओं में केस 

देहरादून, 14 नवंबर(निस)। देहरादून में जमीनी फर्जीवाड़े के मामले अब भी जारी हैं। एसआईटी के गठन के बाद अनेकों ऐसे मामलों में आरोपियों की धरपकड़ के बाद भी फर्जीवाड़ा करने वालों के हौसले नहीं डिग सके हैं। पटेलनगर क्षेत्र में एक जमीन पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। जमीन मालिक की ओर से आठ लोगों पर षडयंत्र और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार टर्नर रोड निवासी राजेश कुमार आहलुवालिया की ओर से माजरा स्थित अपनी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे अन्य को बेचने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने कारबारी निवासी महेंद्र सिंह, प्रेमनगर निवासी इंद्रपाल शर्मा, झिबारेड़ी निवासी नरेश कुमार, केहरी गांव निवासी रवि शर्मा, पटेलनगर निवासी जितेंद्र, करनपुर निवासी दीपक, बड़ोवाला निवासी राजकुमार और सहारनपुर निवासी पप्पू पर फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया है। राजेश कुमार ने महेंद्र व इंद्रपाल पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस के अनुसार राजेश कुमार की माजरा स्थित जमीन के फर्जी दस्तावेजों में किसी अन्य की फोटो लगाकर जमीन आगे विक्रय कर दी गई। राजेश कुमार ने जमीन बेचने-खरीदने वालांे पर षडयंत्र रचकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। 

नवजात शिशु सबसे बड़ा वीवीआईपी: रावत

uttrakhand news
देहरादून, 14 नवंबर(निस)। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पं0 जवाहर लाल नेहरू पहले व्यक्ति थे जिन्होने दुनिया के लोगो का ध्यान बच्चो की ओर आकर्षित किया, बच्चो की दुनिया को पुरस्कृत किया। पं0 नेहरू बच्चो के स्वाभाविक स्वभाव व भाषा को समझते थे इसी लिये वे चाचा नेहरू कहलाये। केन्ट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में बाल दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि नवजात शिशु हमारे लिये सबसे बडा वी.वी.आई.पी है, उत्तराखण्ड बच्चो की केयरिंग सोसाइटी के रूप में आगे बढ़ रहा है नवजात शिशु की उचित परवरिस के लिये समाज को भी इस महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व से जोडेने का हमारा प्रयास है। उन्होने कहा कि बच्चे हमारा भविष्य है बच्चों को बेहतर परवरिस के लिये हमने बाल कल्याण के साथ महिला कल्याण भी जोड़ा है, मातृ कल्याण बाल कल्याण का केन्द्र बिन्दु है। उन्होने कहा कि हमे अपने पास पडोस के बच्चो के सर्वागीण विकास की ओर भी ध्यान देना होगा इसके लिये धन की नही प्यार की आवश्यकता है। उन्होने अविभावको का आहवान किया कि वे अपने तनाव की छाया बच्चो पर न पडने दे बच्चो का स्वाभाविक व प्राकृतिक रूप से खेलते हुए स्वतः विकास हो इसके लिये यह जरूरी है। उन्होने कहा कि छोटे बच्चो के कंधे से बस्ते का बोझ भी कम से कम हो इसके लिये शिक्षाविदो को सोचना होगा। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि हमारे बच्चो को अपने पड़ोस में ही अच्छी गुणवत्ता युक्त शिक्षा सुलभ हो इसके लिये प्रत्येक ब्लाॅक में प्रयोग के तौर पर 5-5 माॅडल स्कूल खोले जा रहे है। इन स्कूलो में सभी आवश्यक सुविधाये भी मुहैया करायी जायेगी। इन स्कूलो को आंगनबाडी से भी जोडा जा रहा है ताकि उन्हे माॅ की गोद की तरह प्यार के साथ शिक्षा भी मिल सके। बच्चो को न्यूट्रेशन की समय पर व्यव्स्था हो इसके लिये भोजन माताओं को भी प्रशिक्षित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चो को उनके अधिकार मिले इसके लिये खिलती कलियां व पालना योजना शुरू की गई है इसके लिये लाइसेंस भी जारी किये जायेंगे इसमें भी सभी का सहयोग जरूरी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री रावत द्वारा आंगनबाडी केन्द्रो पर आयोजित विभिन्न आयु वर्ग के बच्चो के हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता के विजेता बच्चो को प्रशस्ति पत्र वितरित करने के साथ ही हाईस्कूल में प्रथम आने वाली मेधावी छात्राओं को टेबलेट का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर किशोरियों एवं छात्राओं को साइकिल का भी वितरण किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी उन्होने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव राधा रतूडी ने महिला कल्याण एवं बाल विकास के लिये संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा बिजय लक्ष्मी गुसाई, अपर सचिव बिम्मी सचदेवा सहित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्रायें एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आदि मौजूद थी। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजपुर रोड स्थित राजीव गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया तथा इस अवसर पर नेहरू वार्ड तक आयोजित की गई सहिष्णुता एवं सद्भावना पदयात्रा में भी शामिल हुए। 

आज से खुलेंगे द्वार

देहरादून, 14 नवंबर(निस)। सैलानियों के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व के द्वार आज से खुल जाएंगे। इसके लिए रिजर्व की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार सैलानी चीला की तर्ज पर रानीपुर रेंज में भी गुलदार, चीतल व हाथी के दीदार कर सकेंगे। पिछले साल भी यहां जानवरों का दीदार करने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे थे। पार्क खुलने के साथ ही पार्क प्रशासन राजाजी टाइगर रिजर्व की वेबसाइट पर प्रचार-प्रसार करेंगे।

सीएम ने पं. नेहरू को दी श्रद्धाजंलि

देहरादून, 14 नवंबर(निस)। मुख्यमंत्री श्री रावत ने बीजापुर अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम में पं0 जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री रावत ने कहा कि प. नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था, जिस कारण बच्चे उन्हें चाचा नेहरू बुलाते थे। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती को देश-विदेश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों से कहा है कि वे अपने गुरूजनों व माता-पिता का सदैव सम्मान करें। लक्ष्य निर्धारित कर, मेहनत करें, ताकि जीवन में आगे बढ़ सकें। इसके अलावा उन्होने गांधी पार्क के समीप स्थित पं0 नेहरू की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। 

धनराशि स्वीकृत 

देहरादून, 14 नवंबर(निस)। शासन ने उत्तरकाशी में मिनी औद्योगिक आस्थानों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए २०७ लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग के अधीन उत्तरकाशी में गवाण व डुण्डा में मिनी औद्योगिक आस्थानों का निर्माण किया गया है। इनमें अधिक से अधिक उद्योगों की स्थापना की जा सके। इसके लिए विभाग की ओर से अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए धनराशि की मांग की जा रही थी। इस संबंध में अपर सचिव डा.आर, राजेश कुमार की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

जदोई पर्व मनाया

देहरादून, 14 नवंबर(निस)। जौनसार बावर के करीब आधा दर्जन गांवों में गत दिवस जदोई पर्व मनाया गया। लोगों ने घरों में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। जदोई पर्व पंजिया, ददऊ, लुवाठा, बंसार, चापनू, अमराया में मनाया गया। पर्व के अवसर पर लोगों ने सामूहिक रूप से पंचायती आगन में पारम्परिक वेशभूषा में हारूल नृत्य किया और एक दूसरे के घर पहुंच कर पर्व के अवसर पर बनने वाले व्यंजनों का स्वाद चखा। 

वाहन समेत शातिर चोर गिरफ्तार 
  • छह बार पहले भेजा जा चुका है सलाखों के पीछे

देहरादून, 14 नवंबर(निस)। कैंट पुलिस ने चंद घंटो में शातिर युवक को चोरी गई एक्टिवा के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह का कहना कि महिला ने दुपहिया चोरी की शिकायत दी, जिसके बाद बिंदाल पुलिस को चोर की तलाश में लगाया गया। टीम ने सुरागकसी करते हुए चोर का पता लगाया। पुलिस के अनुसार कौलागढ़ रोड निवासी गीता शर्मा ने बीती रोज अपने घर के सामने खड़ी अपनी एक्टिवा चोरी की शिकायत दी थी। पुलिस ने वाहन चोरों की तलाश में सुरागकसी शुरू कर दी। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने यमुना कालोनी के समीप से ईदगाह निवासी दीपक गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता को दुपहिया के साथ गिरफ्तार किया। बरामद दुपहिया गीता शर्मा की थी, जो कि दीपक ने शुक्रवार सुबह उसके घर के बाहर से चोरी की थी। कैंट कोतवाली निरीक्षक राजेश शाह ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी व अन्य आपराधिक मामले अंजाम दे चुका है। कैंट कोतवाली में ही अलग-अलग वर्षों में उस पर छह मुकदमें पहले दर्ज हैं। 

घर में घुसकर महिलाओं पर जानलेवा हमला 

देहरादून, 14 नवंबर(निस)। पुरानी रंजिश में सहारनपुर के रहने वाले एक परिवार ने विकासनगर निवासी एक परिवार की महिलाओं पर जानलेवा हमला किया। हालांकि पड़ोसियों के मौके पर समय से पहुंचने पर हमलावर अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो सके। मगर इतनी देर में हमलावर महिलाओं संग बुरी तरह मारपीट कर चुके थे। इस संबंध में मंडी चैक निवासी अशरफ की ओर से सहारनपुर निवासी शाजेब, ओरंगजेब, शारून, फैसल, मशरूख आदि पर मारपीट, धमकाने और सामान तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि उक्त लोगों ने घर मंे घुसकर परिवार की महिलाओं से गाली-गलौज की और विरोध करने पर महिलाओं से मारपीट की गई। 

चाकू की नोक पर रूपए लूटे 

देहरादून, 14 नवंबर(निस)। चाकू की नोक पर युवक से रूपए लूट लिए गए। इस आश्य की शिकायत पीडि़त की ओर से ऋषिकेश पुलिस में दी गई है। पुलिस का कहना कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार शामली निवासी राजू पुत्र करम का कहना कि बीती रोज वह अपने दोस्त संग ऋषिकेश स्थित बैराज पुल के निकट मौजूद था। इस दौरान किसी बात को लेकर राजू और उसके दोस्त सचिन के बीच बहस हो गई। पीडि़त युवक ने सचिन पर मारपीट, गाली-गलौज और चाकू से हमला करते हुए धारदार हथियार का भय दिखाकर रूपए और सिम लूटने का आरोप लगाया है।

कोई टिप्पणी नहीं: