विद्या बालन देखना चाहती हैं फिल्म 'एंग्री इंडियन गौड़ेसेस' - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 नवंबर 2015

विद्या बालन देखना चाहती हैं फिल्म 'एंग्री इंडियन गौड़ेसेस'

vidya-balan-wants-to-watch-angry-indian-godess
अंतरष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवलों में अवार्डो से पुरस्कृत होने और समीक्षकों से तारीफें बटोरने के बाद अब फिल्म 'एंग्री इंडियन गौड़ेसेस' का नाम बॉलीवुड हस्तियों के ज़ुबान पर चढ़ चुका है। हाल ही में मामी फिल्म फेस्टिवल में फिल्म की स्क्रीनिंग की गयी थी। इस विशेष स्क्रीनिंग के लिए बॉलीवुड की  दिग्गज हस्तियां मौजूद थी।  फिल्म को देखने के बाद कई लोगों ने ट्विटर पर इस फिल्म की जमकर तारीफ़ की है।  बॉलीवुड  एंटरटेनमेंट क्वीन विद्या बालन ने फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म के प्रति अपनी उत्सुकता को ट्विटर के ज़रिये बयां किया है। 

विद्या बालन का नाम महिला केंद्रित फिल्मों के कारण काफी पप्रसिद्द रहा है, वे हमेशा ही महिलाओ के हक़ के लिए आगे आई है। विद्या का मानना है की यह फिल्म मॉडर्न महिलाओ क लिए एक नै रौशनी लेकर आएगी। ट्विटर पर पोस्ट करते हुए विद्या बालन ने कहा है ' फिल्म 'एंग्री इंडियन गौड़ेसेस' का ट्रेलर बहुत ही बेहतरीन है। इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक हूँ। मुझे जैसे ही समय मै फ़ौरन इस फिल्म को देखना चाहूंगी।'

कोई टिप्पणी नहीं: