मोदी तुर्की रवाना, जी-20 सम्मेलन में होंगे शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 नवंबर 2015

मोदी तुर्की रवाना, जी-20 सम्मेलन में होंगे शामिल

modi-depart-to-turkey
लंदन, 14 नवंबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी तीन दिवसीय ब्रिटेन यात्रा के समापन के बाद जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए तुर्की के लिए रवाना हो गये। श्री मोदी ने ब्रिटेन के साथ नौ अरब पाउंड के आर्थिक समझौते के अलावा नागरिक परमाणु समझौते तथा कई अन्य क्षेत्रों में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये गये।  प्रधानमंत्री मोदी ने यात्रा के दौरान आतिथि सत्कार के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन तथा वहां के लोगों का धन्यवाद करने के लिए कई ट्वीट किये। उन्होंने ट्विटर पर लिखा गुडबाय यूके...यात्रा बहुत यादगार रही क्योंकि कई काय्रक्रमों में मैं शामिल हुआ। दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।''

उन्होंने कहा “ब्रिटेन के लोगों तथा श्री कैमरन का विशेष तौर पर शुक्रिया, यात्रा के दौरान व्यक्तिगत रूप से मेरा ख्याल रखने के लिए।” उन्होने कहा कि यात्रा से आर्थिक मोर्चे पर संतोषजनक प्रगति हुई है। हर तरह के आर्थिक विकास के लिए दोनों देश सहयोग करेंगे। श्री मोदी ने कल यहाँ वेम्बले स्टेडियम में करीब 60 हजार प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया भर में दो संकटों की चर्चा हो रही है - आतंकवाद और वैश्विक तापवृद्धि। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी प्रतिरक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए कदम उठाये हैं। इस मौके पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और ब्रिटिश संसद में प्रवासी समुदाय के सांसद, प्रमुख उद्योगपति एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: