बिहार : इस साल की यूख्रीस्तीय यात्रा 22 नवम्बर को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 नवंबर 2015

बिहार : इस साल की यूख्रीस्तीय यात्रा 22 नवम्बर को

  • ईसाई समुदाय का धार्मिक आयोजन
yuchirst-journy
पटना। इस साल की यूख्रीस्तीय यात्रा 22 नवम्बर को होगी।यात्रा दोपहर 2 बजे से लोयोला उच्च विघालय से आरंभ होगी। इस बात की जानकारी कुर्जी पल्ली परिषद के अध्यक्ष फादर जोनसन ने दी है। स्थानीय लोयोला उच्च विघालय में यूख्रीस्तीय यात्रा में शिरकत करने वाले लोग जमा होंगे। यहां पर प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद लाइन लगाकर आगे लोग बढ़ने  लगेंगे । यात्रा में शिरकत करने वाले लोग भक्ति भाव से प्रार्थना करते चलेंगे। बीच-बीच में गीत-संगीत भी बजेंगे।

पाटलिपुत्र-कुर्जी मोड़ से गुजरकर पटना-दीघा-दानापुर मुख्यमार्ग को तयकर नवनिर्मित संत माइकल प्राइमरी स्कूल में यात्रा पहुंचकर द्वितीय बार प्रार्थना करेंगे। प्रार्थना की समाप्ति के बाद यात्रा कुर्जी पल्ली परिसर में पहुंचकर पवित्र मिस्सा में तब्दील हो जाएगी। पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा,येसु समाजी के द्वारा ख्रीस्तयाग अर्पित किया जाएगा। 

परमप्रसाद के रूप में विराजमान रहते हैं येसु ख्रीस्तः इस साल प्रथम परमप्रसाद ग्रहण करने वाले बच्चे सफेद रंग के पोशाक में यूख्रीस्तीय यात्रा में शामिल होंगे। बपतिस्मा और पापस्वीकार ग्रहण करने के बाद प्रथम परमप्रसाद ग्रहण करने वाले बच्चे परमप्रसाद के रूप में विराजमान येसु ख्रीस्त को स्वागत करेंगे। उनके आदर में फूलों की पंखकुरी को बिखेड़ते चलेंगे। येसु ख्रीस्त को नमन करते चलेंगे। 

लोयोला उच्च विघालय से कुर्जी पल्ली परिसर तक तोरण-द्वारः दर्जनों तोरण-द्वार बनाया जाएगा। विभिन्न संस्था-संगठनों के द्वारा तोरण-द्वार बनाया जाता है। तोरण-द्वार में लगे बैनर में धार्मिक नारा लिखा रहता। येसु ख्रीस्त राजा तेरा राज्य आवें। यूख्रीस्तीय यात्रा को ‘जतरा’ भी कहा जाता है। इस दिन जन्म लेने वालों को जतरा और जन्म लेने वाली को जतरी नाम रखते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: