केंद्र सरकार चलाएगी 700 से ज्यादा निशुल्क शैक्षणिक कार्यक्रम : स्मृति इरानी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 नवंबर 2015

केंद्र सरकार चलाएगी 700 से ज्यादा निशुल्क शैक्षणिक कार्यक्रम : स्मृति इरानी

smriti irani
ग्वालियर, 21 नवंबर, केंद्र सरकार केन्द्रीय शैक्षणिक संस्थानों में शीघ्र ही देश भर के युवाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम 'स्वयं' का शुभारंभ करेगी, जिसके तहत रोजगारमूलक 720 निशुल्क कोर्स संचालित किए जायेंगे। ये कोर्स आईआईटी और एनआईटी जैसे केन्द्रीय शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से संचालित किए जायेंगे, जो युवाओं को मुफ्त में ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी ने शुक्रवार को यहां भारतीय शिक्षा मण्डल के चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में ये बात कही। श्रीमती इरानी ने कहा कि शिक्षा में भारतीयता का समावेश किस प्रकार से किया जाए, इसके लिये भारतीय शिक्षा मण्डल भी काम कर रहा है। 

नई शिक्षा नीति में मण्डल द्वारा दिए गए सुझावों को सम्मिलित करने के प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा देश की ढ़ाई लाख पंचायतों से ऑनलाईन शैक्षणिक शिक्षा नीति पर राय ली गई है। इसी का परिणाम है कि आने वाली शिक्षा नीति में गाँव की आवाज की झलक दिखाई देगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय खनिज एवं इस्पात मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने की तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह उपस्थित थीं। 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले तथा भारतीय शिक्षा मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल छीपा उपस्थित थे। श्री तोमर ने कहा कि इस दो दिवसीय अधिवेशन के निष्कर्ष केन्द्र सरकार को भेजे जायेंगे। श्री होसबोले ने कहा कि भारत में शिक्षा की प्राचीन सुदृढ़ परंपरा रही है। भारत ज्ञान और आध्यात्म के क्षेत्र में विश्व में अपनी पहचान रखता था, लेकिन बीच में विदेशियों के आगमन के बाद उसमें कुछ ठहराव आ गया है। वास्तविक शिक्षा वह है जो व्यक्ति को देश के इतिहास, संस्कृति और आध्यात्म का बोध कराए।

कोई टिप्पणी नहीं: