मुख्यमंत्री सहित आप के पांच नेताओं को नोटिस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 दिसंबर 2015

मुख्यमंत्री सहित आप के पांच नेताओं को नोटिस


aap-s-five-leaders-including-chief-minister-notice
नयी दिल्ली 23 दिसम्बर,दिल्ली उच्च न्यायालय ने वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा दायर मानहानि के दीवानी मामले के संदर्भ में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी(आप) के पांच नेताओं को आज नोटिस जारी किया। उच्च न्यायालय के संयुक्त रजिस्ट्रार के वेणुगोपाल ने श्री जेटली द्वारा दायर मानहानि के दीवानी मामले पर कार्यवाही करते हुए श्री केजरीवाल और आप पार्टी के पांच नेताओं कुमार विश्वास, राघव चड्ढा, आशुतोष, संजय सिंह और दीपक बाजपेयी को नोटिस जारी किये हैं ,जिनका सविस्तार जवाब इन सभी को पांच फरवरी 2016 तक देना है। उच्च न्यायालय ने कहा “ आप के नेताओं को जारी नोटिस का लिखित जवाब तीन सप्ताह के भीतर देना है और इसके बाद वादी (श्री जेटली ) को दो सप्ताह में उत्तर देना होगा।”

कोई टिप्पणी नहीं: